IIT के नतीजे जैसे ही आए वैसे ही कोटा के कोचिंग इंस्टीट्यूट ने टॉपर्स के लिए एक नए क्रैश कोर्स का ऐलान किया है... इस कोर्स में छात्रों को ये सिखाया जाएगा कि मीडिया इंटरव्यू कैसे दिए जाएं... पिछले कुछ साल में कोचिंग वालों ने देखा है कि कुछ छात्र आईआईटी की परीक्षा तो पास कर लेते हैं... लेकिन वो मीडिया में इंटरव्यू देने में फेल हो जाते हैं... ऐसे में उन्होंने इस कोर्स के ज़रिए छात्रों को ये सिखाने का फैसला किया है कि आखिर कैसे कैमरे के सामने भी टॉपर नज़र आएं... इस क्रैश कोर्स में छात्रों को टॉपर जैसा दिखने के लिए चश्मा फ्री दिया जाएगा... साथ ही ये बताया जाएगा कि वो बताएं कि उनकी पढ़ाई के लिए मां-बाप ने कैसे अपना सबकुछ बेच दिया हालांकि छात्रों को ये भी हिदायत दी गई है कि वो भूल कर भी ये न कहें कि महंगी कोचिंग की वजह से ही छात्रों के माता-पिता को अपना सब कुछ बेचना पड़ा... इस साल टॉप करने वाले एक छात्र ने बताया कि उसका नाम जैसे ही टॉप लिस्ट में आया उसका ब्लड प्रेशर काफी तेज़ी से ये सोच कर बढ़ने लगा कि मीडिया न जाने क्या सवाल कर दे... इस नए कोर्स के लिए छात्रों से एक लाख रुपये वसू...
News; Politics: Entertainment - satire - journalism - journalist - sports - social - issues - online - digital journalism - comedy - serious journalism