सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

10 महीने में ही दो लाख पाठक, बकवास न्यूज़ को अपना प्यार देने के लिए आप सबका शुक्रिया

बकवास न्यूज़ टीम की तरफ से आपका तहेदिल से शुक्रिया वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा नमस्कार, आज इस पोस्ट की शुरुआत हम नमस्कार से इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह नमस्कार आपके लिए है। यह पोस्ट आज हमने सिर्फ आपको धन्यवाद देने के लिए लिखी है। आपकी वजह से ही इस पोस्ट को लिखा जा रहा है। क्योंकि, आपने अपनी चहेती वेबसाइट बकवास न्यूज़ को एक नई पहचान दी है। इसके लिए बकवास न्यूज़ की टीम आपका तहे दिल से धन्यवाद करती है हम आपका शुक्रिया अदा करते हैं। अब हमारे पाठकों की संख्या दो लाख से ज्यादा हो गई है और हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हाल ही में फेसबुक पर हमारी एक पोस्ट एक करोड़ लोगों से ज्यादा तक पहुंची। ये भी पढ़ें : ज़हरबुझा भाषण ना देने की वजह से टिकट मिले उम्मीदवार को हटाया, पार्टी ने उतारा नया प्रत्याशी बकवास न्यूज़ के फेसबुक पेज पर 1 करोड़ रीच पाने वाली पोस्ट    ये भी पढ़ें : साध्वी प्रज्ञा को पाकिस्तान सीमा पर भेजने की तैयारी, श्राप से आतंकियों को मारने का सीक्रेट प्लान लीक आज हम यह पोस्ट अपने लिए नहीं लिख रहे हैं यह पोस्ट सिर्फ...

ज़हरबुझा भाषण ना देने की वजह से टिकट मिले उम्मीदवार को हटाया, पार्टी ने उतारा नया प्रत्याशी

साध्वी प्रज्ञा की प्रतीकात्मक तस्वीर है, इनका टिकट नहीं काटा गया है  वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा चुनाव का दौर चल रहा है। साल 2019 में किसे प्रधानमंत्री की गद्दी मिलेगी इसको लेकर हर राजनीति पार्टी ने अपनी तरफ से कोशिश करनी शुरू कर दी है। इसी को देखते हुए कई नेता वोट लेने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं। लेकिन, कई नेताओं की जुबान भी फिसली, जिस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ने इसी को देखते हुए कई नेताओं पर बोलने को लेकर एक निर्धारित समय के लिए पाबंदी भी लगाई, इसमें कई दिग्गज नेता भी शामिल है लेकिन इसी बीच राजधानी दिल्ली में एक राजनीतिक पार्टी ने अपने उम्मीदवार को इस वजह से बदल लिया कि उसने कई दिनों से कोई भी हेट स्पीच यानी ज़हरबुझा भाषण नहीं दिया था। बकवास न्यूज से बात करते हुए एक नेता का कहना था कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनकी पार्टी का कोई उम्मीदवार ऐसे कैसे कर सकता है। उनके मुताबिक बिना हेट स्पीच के किसी नेता की पहचान ही नहीं बन सकती। जब तक कोई विवादित बयान नही दिया जाएगा कोई जानेगा नहीं। ये भी पढ़ें : साध्वी प्रज्ञा क...

बॉबी देओल की धमकी, फिल्म नहीं मिली तो भाजपा के लिए प्रचार करेंगे, अमित शाह ने बुलायी इमरजेंसी मीटिंग

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले उनके पिता और उनकी मां भी भारतीय राजनीति में रहे हैं। धर्मेंद्र खुद भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे हैं और वही हेमा मालिनी इस बार मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रही है। इन सब के बीच देओल परिवार से एक नई खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र के बेटे और सनी देओल के भाई बॉबी देओल ने धमकी दी है कि अगर उन्हें बॉलीवुड में और फिल्में नहीं मिली तो वह भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करना शुरू कर देंगे। बॉबी के इस ऐलान से ना सिर्फ उनके परिवारवाले बल्कि बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह भी टेंशन में आ गए हैं, बॉबी देओल को किस तरह बीजेपी का प्रचार करने से रोका जा सके इसके लिए उन्होंने इमरजेंसी मीटिंग बुलायी है ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा वहीं बकवास न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, बॉबी देओल काफी समय से फ्री बैठे हैं।  उन्हें कोई मूवी नहीं मिल रही और जो फिल्...

IPL में दिल्ली टॉप पर, खिलाड़ियों की मांग टीम का नाम DC से बदलकर BC किया जाए

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच क्रिकेट का महापर्व कहने वाला आईपीएल शुरू हो चुका है। अभी तक आईपीएल के कई मैच खेले जा चुके हैं। तमाम खिलाड़ी जी जान लगाकर अपनी टीम के लिए मेहनत कर रहे हैं। लगभग आधा आईपीएल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम टॉप पर बनी हुई है। दिल्ली की टीम ने कहा है कि दिल्ली की पहचान दिल्ली कैपिटल की बजाय बीसी सबसे ज्यादा है। क्योंकि जब भी आप पॉइंट टेबल में देखते हैं सबसे ऊपर आपको डीसी दिखाई देता है। डीसी का मतलब है दिल्ली कैपिटल। अपने शानदार खेल की वजह से दिल्ली कैपिटल्स नंबर एक पर बने हुए हैं। इसको लेकर कई खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई है, खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें नंबर 1 होने में दिक्कत नहीं है। वो नंबर 1 इसलिए बने हैं क्योंकि उन्होंने अच्छा खेल दिखाया है वह उसके सच्चे हकदार हैं। लेकिन उनकी दिक्कत सिर्फ नाम के साथ है। क्योंकि सबसे ऊपर उन्हें अपनी टीम का डीसी दिखाई देता है। ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा बकवास न्यूज़ से बात करते हुए नाम नहीं बताने की शर्त पर एक क्र...

साध्वी प्रज्ञा को पाकिस्तान सीमा पर भेजने की तैयारी, श्राप से आतंकियों को मारने का सीक्रेट प्लान लीक

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा इन दिनों सुर्खियों में है। इस बार उनकी सुर्खियों में बनने की वजह है उनके द्वारा दिया गया एक विवादित बयान। साध्वी प्रज्ञा का कहना है कि उनके श्राप की वजह से ही हेमंत करकरे की मौत हुई थी, उनका कहना था कि उनके श्राप के चलते ही हेमंत करकरे आतंकवादियों की गोलियों के शिकार हो गए, इस बयान के बाद उनकी आलोचना शुरु हो गई है, वहीं कई लोगों का कहना है कि साध्वी प्रज्ञा ने एक शहीद का अपमान किया है, लेकिन इसी बीच एक नयी थ्योरी भी सामने आयी है, इसके मुताबिक अगर साध्वी के श्राप से हेमंत करकरे की मौत हुई है तो ये श्राप देश के विकास और सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकता है, साध्वी के श्राप की ताकत को कैटेगरी 10 में रखा गया है जो सबसे ज्यादा ताकतवर होता है, इतने शक्तिशाली श्राप को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि साध्वी प्रज्ञा को सीधे भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही ड...

नेताओं को गालियां सिखाने के लिए पार्टी कराएगी स्पेशल कोर्स

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच चुनाव का माहौल है और जनता वोट डाल रही है। नेता वोट मांग रहे हैं और एक के बाद एक भाषण बाजी की जा रही है। रैलियों का दौर शुरू हो चुका है और रैलियों में मंच से खड़े होकर नेता भाषण देते हैं। जनता खूब तालियां भी बजाती है। लेकिन, कई बार नेताओं के भाषण मर्यादा को पार कर देते हैं। कई बार वह किसी महिला के लिए कुछ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो कई बार गालियां भी देखने को मिलते हैं। इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने भी सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के तीन चार नेताओं पर निर्धारित समय के लिए बैन भी लग चुका है। लेकिन, अब सूत्रों से पता चला है कि राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव को जीतने के लिए एक नई योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि अब राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए स्पेशल क्लासेज देगी। जिसके तहत वो अपने उम्मीदवार को गालियां देना भी सिखाएंगी। ये भी पढ़ें : EXCLUSIVE – चुनाव में पार्टी का घोषणापत्र लिखवाने के लिए बॉलीवुड लेखकों की भारी मांग बकवास न्यूज के सूत्रों के मुताबिक,...

EXCLUSIVE – चुनाव में पार्टी का घोषणापत्र लिखवाने के लिए बॉलीवुड लेखकों की भारी मांग

प्रतीकात्मक तस्वीर ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। जनता वोट डाल रही है, उससे पहले तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपने घोषणा पत्र लिखकर जनता के बीच भेज दिए हैं। ऐसा माना जाता है कि राजनीति पार्टियां चुनाव के वक्त अपना जो घोषणा पत्र बनाती हैं। उसी के आधार पर जनता उन्हें वोट देती है। जनता जब घोषणा पत्र के आधार पर वोट देती है तो आप उसकी अहमियत को समझ सकते हैं। हर पार्टी सत्ता में आना चाहती है। इसी को देखते हुए पार्टी घोषणा पत्र लिखने के लिए बॉलीवुड कलाकारों की भारी मांग है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कई राजनीतिक पार्टियों ने बॉलीवुड के कई बड़े नामचीन बॉलीवुड लेखकों से संपर्क किया है। राजनीति पार्टियों के नेता चाहते हैं कि उनकी राजनीतिक पार्टी के लिए बॉलीवुड लेखक की घोषणा पत्र लिखें। क्योंकि जो लेखक अपनी स्क्रिप्ट के दम पर किसी फिल्म को हिट कराने का मादा रखता है वह राजनीतिक घोषणा पत्र को भी काफी अहम बना सकता है। ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल कांग...

पिता ने कहा कब तक घर आओगे, बेटे ने कहा "आएंगे तो मोदी जी ही" चप्पल से हुई पिटाई

वीडियो देखें : जब बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा देश में चुनाव का मौका चल रहा है। ऐसे में हर कोई चुनावी नारों के जरिए जनता से वोट देने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच जनता को भी कई नेताओं के भाषण अच्छे लगते हैं। वहीं, उनके जुल्मों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर भारतीय जनता पार्टी लगातार एक जुमला फेंक रही है। जिसमें वह कहते हैं "आएंगे तो मोदी जी"। बता दें, इससे पहले साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने इसी तरीके के कई जुमलों का इस्तेमाल किया था। उदाहरण के तौर पर साल 2014 में अच्छे दिन आने वाले हैं, इसके बाद भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी और उसी को दोहराया जा रहा है। इस बार लगातार "आएंगे तो मोदी जी" के साथ साथ "मोदी है तो मुमकिन है" का नारा भी दिया जा रहा है। लेकिन इन जुमलों और नारों की वजह से कई बच्चों को पिटाई का सामना करना पड़ जाता है। ये भी पढ़ें : मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग का नया आदेश, वोट डालने के बाद सेल्फी लेना अनिवार्य वरना वोट होगा कैंसिल ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड...

मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग का नया आदेश, वोट डालने के बाद सेल्फी लेना अनिवार्य वरना वोट होगा कैंसिल

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच देश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। जनता वोटिंग में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। वहीं, इसी बीच कई लोग वोटिंग के बाद अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। साथ में कई लोग उंगली पर लगी इंक को दिखाते हुए अपनी फोटो लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो चुपचाप वोट करके आ जाते हैं किसी भी तरीके की कोई सेल्फी नहीं लेते। इसी बीच फोटो लेने वाले लोगों को यह बात नागवार गुजरी। इसी को देखते हुए उन्होंने चुनाव आयोग से इस बात की शिकायत की है कि जो लोग वोट देने के बाद फोटो नहीं खिंचवाते उनकी वोट को कैंसिल कर दिया जाए। राजधानी दिल्ली में की गई शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए अब फैसला लिया है कि वह उन लोगों के वोटों को कैंसिल करेगा जो वोट डालने के बाद फोटो नहीं खिंचवाते हैं। ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल चुनाव आयोग के इस फैसले से कई लोगों में हड़कंप मच गया है। क्योंकि लोग वोटिंग के बाद फोटो खिंचवाना पसंद नहीं करत...

VIDEO - जूताकांड के बाद अब शरद त्रिपाठी और राकेश बघेल के समर्थकों में मारपीट

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच संतकबीरनगर में जूताकांड की आग कम होती नजर नहीं आ रही है, मेंहदावल से विधायक राकेश सिंह बघेल को जूते से पीटने वाले सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट कटने की चर्चाएं हैं वहीं जूते के शिकार हुए विधायक राकेश सिंह बघेल उन्हें  बख्शनने के मूड में नहीं दिख रहे हैं. संतकबीरनगर के जगत गुरु शंकराचार्य इंटर कालेज मेंहदावल में एक सभा का आयोजन हुआ, वहां पर सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल के समर्थकों में मारपीट हुई, कुर्सियां तोड़ी गयीं, एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए वीडियो यहां देखें Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को स...

ब्लैक होल की पहली तस्वीर पर पीएम मोदी का बयान, कहा - ब्लैक होल से है पुराना नाता

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच कई बार अंग्रेजी फिल्मों में ब्लैक होल के बारे में कहानियां सुनते आए हैं, जिसमें बताया जाता था कि एक होल पूरी दुनिया को निगल जाता है। कुछ ऐसी ही कहानियों के बारे में कई किताबों में भी पढ़ने को मिली। लेकिन, यह ब्लैक होल आखिरकार होता क्या है इसके बारे में अभी तक सही से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, खगोलविदों ने बुधवार को ब्लैक होल की पहली तस्वीर जारी की। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी को बताया गया कि ब्लैक होल की तस्वीर आई है तो उन्होंने तुरंत ही बयान जारी करके कहा कि ब्लैक होल से उनका पुराना नाता है। ब्लैक होल पर प्रधानमंत्री मोदी यहीं नहीं रुके। इसी मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब वो हिमालय की गुफाओं में तपस्या के लिए जाते थे तो उन्होंने कई ब्लैक होल देखे थे। ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा पीएम का कहना था कि कैमरा ना होने की वजह से कभी वो हिमालय के ब्लैक होल की तस्वीर नहीं ले पाए। नासा ने उसकी तस्वीर ले कर साबित कर दिया है कि मैं...

इस राजनीतिक पार्टी के घोषणा पत्र के दावों ने मचाया बवाल, कांग्रेस-बीजेपी सहित दूसरी पार्टियों की बोलती बंद

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच साल 2019 से पहले कई राजनीतिक पार्टियों ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इस घोषणापत्र में तरह-तरह के वादे किए गए हैं। लेकिन, इसी बीच चुनाव से पहले एक नई राजनीतिक पार्टी अखिल भारतीय मुफ्तखोर पार्टी की स्थापना हुई है। इस राजनीतिक पार्टी की खास बात यह है कि इस ने अपने घोषणा पत्र से पूरी दुनिया का अपनी ओर ध्यान खींचा है। इस राजनीति पार्टी के नेताओं ने वादा किया है कि अगर साल 2019 में वह चुनाव जीतते हैं तो वह लोगों को मंगल पर घुमाने के लिए लेकर जाएंगे। मंगल ग्रह पर आना जाना एकदम फ्री होगा, साथ ही पूरे सफर के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी मुफ्त देने का वादा भी उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किया है, इस ऐलान के बाद अमेरिका और रूस भी इस पार्टी के समर्थन में उतर आए हैं. ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी को हराने के लिए राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, अकेले बनाएंगे कांग्रेस का महागठबंधन यही नहीं अखिल भारतीय मुफ्तखोर पार्टी ने ट्रैफिक जाम की समस्या पर भी काफी अच्छे तरीके से काम करने का वादा किया है। पॉलीटिकल पार्टी के नेताओं का...

दिल्ली के युवक ने घर छोड़ा, स्टेशन पर रह कर करेगा आईएएस की तैयारी

प्रतीकात्मक तस्वीर ये भी पढ़ें : एक ही बार में छात्र ने UPSC पास किया, दोस्त ने दोस्ती तोड़ी देश की सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाली यूपीएससी का शुक्रवार को रिजल्ट आ गया। जिसके बाद से जो छात्र इस में सफल हुए हैं उनको हर कोई बधाइयां दे रहा है वहीं दूसरी ओर कई लोग निराश भी हैं। निराशा के बीच आशा की किरण लेकर अब कुछ छात्रों ने नए सिरे से तैयारी करने की ठान ली है। इसी बीच राजधानी दिल्ली के मायापुरी में रहने वाले रोहित नाम के एक छात्र ने आईएएस की तैयारी करने के लिए अपना घर बार छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह छात्र कई सालों से यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसे लगातार नाकामी हासिल होती रही है। अपनी नाकामी को देखते हुए छात्र ने ठाना कि वह अपने घर को छोड़कर स्टेशन पर जाकर तैयारी करेगा। इसकी वजह बताई जा रही है कि दूसरे राज्यों से छात्र राजधानी दिल्ली में पढ़ाई करने के लिए आते हैं और फिर सफलता प्राप्त करते हैं। इसके पीछे की कहानी के बारे में कहा जा रहा है कि सबको लगता है कि घर से दूर जाने के बाद सफलता आसानी से मिल सकती है। इसी को देखते हुए घर छोड़ने का फैसला किया है। ये भी पढ़ें : ...

IPL में RCB की हार पर मैनेजमेंट का बड़ा फैसला, टीम को जिताने के लिए अमित शाह को कोच बनाएगी टीम

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा विराट कोहली की सेना आईपीएल में लगातार फेल हो रही है। टूर्नामेंट स्टार्ट होने से पहले उम्मीद की जा रही थी कि विराट की सेना सब के छक्के छुड़ा देगी। लेकिन, अब ऐसा नहीं हो पा रहा है आरसीबी अंक तालिका में दूसरी टीमों के मुकाबले लगातार गिरती जा रही है। इस बात से उनके समर्थक चिंतित हैं तो वहीं टीम के मालिक परेशान हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरसीबी टीम को कोचिंग देने के लिए अब टीम मैनेजमेंट अमित शाह से संपर्क कर सकता है। क्योंकि टीम को चलाने के लिए अमित शाह में महारथ हासिल है। कहा जा रहा है कि जिस तरीके से अमित शाह अपनी पार्टी को चलाते हैं उसी तरह वो रॉयल चैलेंजर बेंगलूरु टीम का कार्यभार भी संभालेंगे। अगर ऐसा हो जाता है तो आरसीबी टीम के लिए एक बड़ी राहत वाली बात होगी। क्योंकि, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष अगर किसी क्रिकेट टीम को कोचिंग देगा तो ये किसी भी एंगल से छोटी बात नहीं हो सकती ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं बीजेपी नेता रीता बहुगुणा हालांकि, इस पूरे म...

तो इसलिए तेजप्रताप की नहीं सुन रहे तेजस्वी यादव, बचपन में हुआ एक झगड़ा है नाराजगी की वजह

ये भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव कैसे बन गए बिहार के पप्पू बिहार में लालू परिवार में झगड़े की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे आपस में टिकटों के बंटवारे को लेकर झगड़ रहे हैं। इसी बीच खबर यह भी आई कि तेजस्वी यादव अपनी खुद की अलग से पार्टी बनाना चाहते हैं। झगड़े के बीच अब मीडिया के कई न्यूज़ चैनलों ने यह ढूंढना शुरू कर दिया है कि आखिर तेजस्वी यादव और तेजप्रताप के बीच झगड़े की असली वजह क्या है, लेकिन उनसे पहले बकवास न्यूज़ के पास सबसे पुख्ता जानकारी मिल चुकी है कि तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव से गुस्साए काहे हैं, इस पूरे मामले में काफी छानबीन और लालू परिवार के बेहद करीबी रहे कुछ लोगों के हवाले से पता चला है कि दोनों भाईयों के बीच झगड़े की शुरूआत स्कूल के दिनों से हुई थी जब दोनों चरवाहा विद्यालय में पढ़ने जाते थे ये भी पढ़ें : बिहार बोर्ड के नतीजों के बाद तेजस्वी यादव ने दिया न्यूज़ चैनलों के संपादकों को Live Test का खुला चैलेंज बात करीब दो दशक पुरानी है, सूत्रों के मुताबिक चरवाहा विद्यालय में पढ़ते वक्त गलती...

नरेंद्र मोदी फिल्म का ट्रेलर देख कर बीजेपी के नेता हुए नाराज़, फिल्म रोकने की मांग को लेकर विरोध शुरू

फिल्म में विवेक ओबेराय नरेंद्र मोदी बने हुए हैं ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा लोकसभा चुनाव के लिए नेताओं ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। सुबह से शाम आप नेताओं के वादे सुनते होंगे, सुबह उठते ही अखबार में भी नेताओं की कहानियां छपी होती हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया। इस ट्रेलर को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार उन पर सवाल उठा रही हैं। वहीं, सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता भी उनके पक्ष में नहीं हैं। कई नेताओं ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है।  लेकिन कोई भी नेता सामने आकर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। सभी के दिमाग में एक ही बात चल रही है आखिरकार बिल्ली के गले में घंटी बांधने कौन, मतलब सबसे पहले यह कहने की हिम्मत जुटा आएगा कौन? बकवास न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिल्म को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता नाराज हैं। भाजपा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कदर नाराज हैं कि वो उनसे बात भी नहीं कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : नाम के आगे चौकीद...

PUBG से पाकिस्तान सिखा रहा था अपने पायलटों को लड़ाकू विमान उड़ाना, भारत के हमला करने पर मोबाइल ढूंढने लगे पाकिस्तानी पायलट

पाकिस्तानी एयरफोर्स के पायलट लड़ाकू विमानों को रनवे पर दौड़ाते हुए  ये भी पढ़ें : एयर स्ट्राइक के बाद इमरान खान ने जब सिद्धू को फोन किया पाकिस्तानी सेना में मौजूद बकवास न्यूज़ के सूत्रों ने बड़ा खुलासा किया है कि जब भारतीय वायुसेना के विमान पाकिस्तान में बम बरसा रहे थे, उस वक्त पाकिस्तानी एयरफोर्स के पायलट अपना मोबाइल ढूंढ रहे थे, दो पायलटों ने अपना मोबाइल ढूंढ भी लिया था लेकिन उनकी बैट्री खत्म हो चुकी थी इसलिए वो इंडियन एयरफोर्स के हमले का जवाब नहीं दे पाए, दरअसल सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान आर्थिक रूप से इतना कमजोर हो चुका है कि वो पिछले कुछ महीनों से अपने पायलटों और आर्मी को PUBG गेम पर ट्रेनिंग दे रहा था, ऐसा नहीं है कि उसके पास ट्रेनर विमान या फिर फ्लाइट सिम्यूलेटर नहीं हैं, लेकिन पैसे की कमी की वजह से ट्रेनर विमान और सिम्यूलेटर बंद पड़ चुके थे ये भी पढ़ें : आलू-टमाटर का इंतजार कर रहे थे पाकिस्तानी, आ गया मिराज, घुस कर मारा सउदी अरब के क्राउन प्रिंस ने कुछ पैसे इमरान खान के मांगने पर दिया है लेकिन वो अभी पाकिस्तान के अकाउंट में पहुंचा नहीं था, इसीलिए उसने अपने ...