पुलवामा आतंकी हमले के बाद जम्मू में हिंसा हुई थी ये भी पढ़ें : भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र गए इमरान खान, कहा - आतंकवाद पर बनने वाली फिल्मों में पाकिस्तान को भी हिस्सा दिया जाए जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को देश के 40 जवान शहीद हो गए। इस घटना के बाद देशभर में गुस्सा देखा गया, लोगों की आंखों में आंसू देखे गए। इस घटना के बाद कई लोगों में कुछ समुदाय के खिलाफ गुस्सा देखा गया। वहीं, एक खास इलाके के लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। कई लोगों ने आलोचना के साथ-साथ मार पिटाई भी शुरू कर दी। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी मिले जो देशभक्त थे। उन्होंने मार पिटाई करना उचित नहीं समझा उन्होंने हर तरीके की हिंसा का विरोध किया। जब यह बात एक युवक को पता चली तो हो बेहोशी की हालत में चला गया, उसे सदमा लगा। युवक को यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई बिना मारपीट किए भी देशभक्त हो सकता है क्योंकि खुद को देशभक्त साबित करने के लिए कई लोग सड़कों पर उतरे और लोगों की मार पिटाई करनी शुरू कर दी और झंडा उठा कर अपने आप को सबसे बड़ा देश भक्त कहने लग गए। एक बार नहीं लगातार...
News; Politics: Entertainment - satire - journalism - journalist - sports - social - issues - online - digital journalism - comedy - serious journalism