सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा संपर्क

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी दी है ये भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले दिवाली पर खरीदना चाहिए था राफेल, डिस्काउंट के बाद सस्ता पड़ता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी साल 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बना रहे हैं। खुफिया सूत्रों से पता चला है कि राहुल गांधी कई तरीके की योजनाओं पर काम कर रहे हैं। ताकि कांग्रेस पार्टी जीत सके और वह प्रधानमंत्री बन सकें। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भाई-बहनों की तलाश कर रहे हैं जो उन्हें चुनाव लड़ने में मदद कर सकें और वोट ले सकें। इसी को देखते हुए उन्होंने अपने दूर के रिश्तेदारों से संपर्क साधा है। हालांकि, दूर के रिश्तेदारों में वरुण गांधी का कोई जिक्र नहीं किया गया है। ये भी पढ़ें : जब कांग्रेस की रैली में कार्यकर्ताओं ने लगाए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक यह भी नहीं बताया गया है कि यह दूर के रिश्तेदार कौन हैं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव लड़ने के लिए भाई बहनों की तलाश की जा रही है। क्योंकि अगर वह ऐसा कर लेते हैं तो उनका चुनाव लड़ना आसान हो जाएगा और आसानी से दे...

हार्दिक पांड्या वाले एपिसोड से सीबीआई को मिला आइडिया, लाई डिटेक्टर की बजाए कॉफी से सच उगलवाने की तैयारी

सीबीआई अक्सर अपराधियों से सच उगलवाने के लिए नए-नए तरीके ढूंढती रहती है ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर छाया कॉफी का खौफ, ड्रेसिंग रूम में कॉफी का कप देखते ही भड़के क्रिकेटर किसी अपराधी से सच उगलवाने के लिए सरकारी एजेंसियां कई तरीके के हथकंडे अपनाती हैं। लेकिन, कई बार अपराधी इन सब से बच निकलता है। कुछ समय पहले नारको टेस्ट से लेकर लाइव डिटेक्टिव टेस्ट का इस्तेमाल किया गया। लेकिन यह तकनीक भी पूरे तरीके से सफल नहीं हो पाई। अब सीबीआई ने एक नई तकनीक का इस्तेमाल करने का प्लान बनाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अपराध के लिए सीबीआई अब कॉफी का इस्तेमाल करेगी। सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक, वह कॉफी का इस्तेमाल करके अपराधियों से कई राज खुलवा सकते हैं। ये भी पढ़ें : कोहली के साथ मैच देखकर अनुष्का ने भी सीख लिया क्रिकेट, महिला टीम में होंगी शामिल सीबीआई ने कॉफी का इस्तेमाल करने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि कॉफी विद करण शो टीवी पर काफी पॉपुलर हो रहा है, जिसमें बड़े-बड़े सेलिब्रिटी आते हैं और वह कॉफी पीने के साथ-साथ करण को कई सारी राज की बातें बता देते हैं। जो इसस...

टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर छाया कॉफी का खौफ, ड्रेसिंग रूम में कॉफी का कप देखते ही भड़के क्रिकेटर

कॉफी विद करण में हार्दिक पांड्या और के एल राहुल  भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस वक्त विदेशी धरती पर क्रिकेट खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शानदार जीत के बाद टीम इंडिया की नजर अब न्यूजीलैंड में भी पताका फहराने की है। जीत के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। प्रैक्टिस करने के बाद जब खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो इसी दौरान किसी ने ड्रेसिंग रूम में कॉफी का कप रख दिया। इसको देखते ही कई खिलाड़ी भाग गए। तो वहीं कई खिलाड़ी गुस्सा हो गए। खिलाड़ियों का कहना था कि उन्हें फंसाने की यह एक साजिश है। विरोधी टीम चाहती है कि कॉफी को देखकर वह कुछ ऐसी वैसी बात कह दें,जिसकी वजह से बीसीसीआई उन पर एक्शन ले और वो मैच ना खेल सकें। ये भी पढ़ें : कोहली के साथ मैच देखकर अनुष्का ने भी सीख लिया क्रिकेट, महिला टीम में होंगी शामिल बता दें, हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को कॉफी विद करण के शो में कुछ विवादित बयान देने की वजह से टीम इंडिया से बाहर तक होना पड़ा, बाहर होने के साथ-साथ दोनों खिलाड़ियों को कड़ी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं सोशल मीडि...

कोहली के साथ मैच देखकर अनुष्का ने भी सीख लिया क्रिकेट, महिला टीम में होंगी शामिल

बॉलीवुड के कई फिल्म निर्माता नाराज हैं। वह नाराज हैं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की वजह से। क्योंकि ऐसा बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा आने वाले समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल हो सकती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ बैठकर कई मैच देखे हैं, जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट सीख लिया है। अनुष्का शर्मा क्रिकेट को अब बेहद चाहने लगी हैं। इसी को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल हो जाएंगी। अगर अनुष्का शर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल होती हैं तो फिर उन्हें बॉलीवुड को छोड़ना होगा, मतलब अब अनुष्का शर्मा फिल्मों में नहीं दिखेंगी। ये भी पढ़ें : टेंशन में BCCI - क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी टीम उतारेंगे साधु, कुंभ के बाद लिया जाएगा फैसला भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल होने को लेकर अनुष्का शर्मा की अटकलें और भी तेज उस वक्त हो गई जब वह रात के अंधेरे में स्टेडियम में बैट के साथ क्रिकेट खेलती नजर आईं। वहीं, कुछ लोग इसे दूसरे नजरिए से भी देख रहे हैं बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले कैटरीना कैफ क्रिकेट खेलते दि...

दारू छोड़ने का ऐलान करने वाले भगवंत मान के सम्मान में आम आदमी पार्टी शुरु करेगी 'त्याग सम्मान'

भगवंत मान ने दारू पीना छोड़ने का ऐलान किया है ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान ने एक रैली में शराब छोड़ने का ऐलान किया। जिसके बाद से हर तरफ भगवंत मान की चर्चा है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी उनकी तारीफ कर रही है तो वहीं विरोधी उन पर निशाना साध रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि मान ने उनका दिल जीत लिया, उन्होंने मेरा ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब का दिल जीत लिया है। मुख्यमंत्री का दिल जीता तो पूरी आम आदमी पार्टी मान के सम्मान में खड़ी हो गई। इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान के सम्मान में "त्याग सम्मान" शुरू करने का फैसला किया है। ये भी पढ़ें : म्यूज़ियम में रखा जाएगा केजरीवाल के धरने वाला सोफा, एलजी ने फाइल क्लीयर की इस बारे में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने वो किया है जो दुनिया का कोई भी नेता नहीं कर सका। क्योंकि वादा ...

टेंशन में BCCI - क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी टीम उतारेंगे साधु, कुंभ के बाद लिया जाएगा फैसला

क्रिकेट खेलते हुए साधु संत  ये भी पढ़ें : धोनी की परफॉर्मेंस देख कर आडवाणी को आया जोश, कहा 2019 में उन्हें ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज में कुंभ का मेला चल रहा है। पहले शाही स्नान का पुण्य लाभ लेने के लिए लाखों लोग रविवार रात गंगा किनारे पहुंचे और सूरज की पहली किरण के साथ डुबकी लगाई। वहीं, कुंभ में साधु संत भी आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस कुंभ के मेले में करोड़ों लोग आएंगे। इसी को देखते हुए साधु संतों ने ऐलान किया है कि वह भी अपनी क्रिकेट की टीम बनाएंगे और आने वाले वर्ल्ड कप में उतारेंगे। साधुओं के मुताबिक, उनके पास हर प्रकार का संसाधन है। इसलिए वह ऐसा कोई मौका गवाना नहीं चाहते जहां पर उनका मान सम्मान बढ़ाता हो। ये भी पढ़ें : बड़ा खुलासा - ऑस्ट्रेलिया ने भारत को धोखा देने के लिए बनवाई रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक साधु ने बताया कि वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली और जीतने वाली टीम को पूरी दुनिया भर में जाना जाता है। साथ ही उसका मान-सम्मान भी काफी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए कई साधुओं ने यह फैसला किया...

स्कूली छात्रों ने बनाया टीचर के खिलाफ महागठबंधन, होमवर्क देने के विरोध में रैली

प्रतीकात्मक तस्वीर ये भी पढ़ें : रोज सीरियल देखती थी लड़की, पापा को कहा- बड़ी होकर नागिन बनेगी देश में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन बनाने का ऐलान किया है, जिससे महागठबंधन का नाम दिया गया है। इस महागठबंधन में देश की कई बड़ी पार्टियां शामिल हैं। इस बात की चर्चा अखबारों से लेकर टेलीविजन की सुर्खियों तक में हैं। वहीं, इसी को देखते हुए स्कूली छात्रों ने भी टीचर के खिलाफ गठबंधन बनाने का ऐलान कर दिया है। इसके पीछे छात्रों ने वजह बताई कि उनके टीचर उन्हें ज्यादा होमवर्क देते हैं, जिसकी वजह से सारे छात्र इकट्ठा होकर टीचरों के खिलाफ रैली कर रहे हैं। होमवर्क ज्यादा मिलने की वजह से बड़ी संख्या में छात्रों ने टीचरों के खिलाफ एक रैली का आयोजन किया गया। ये भी पढ़ें : CBSE टॉपर के आए 500 में से 499 नंबर दोबारा कॉपी की जांच करवाएंगी रैली में छात्रों ने नारे तो लगाए ही, साथ ही बड़े-बड़े पोस्टर भी लिखे हुए थे। जिन पर लिखा हुआ था, "हमें टीचरों से बचाव, हमें टीचरों से इंसाफ दिलाओ।" यह रैली काफी लंबी थी। बताया जा रहा है कि करीब 1000 से ज्यादा बच्चों ने इस रैली मे...

मोबाइल में खोया हुआ था युवक, डॉक्टर ने बिना बेहोश किए किया ऑपरेशन

युवक मोबाइल में इतना खोया हुआ था कि उसे ऑपरेशन का पता ही नहीं चला इंटरनेट के ज़माने में हम मोबाइल में कितना खो जाते हैं, हमें पता ही नहीं चलता है। आज कल मोबाइल में देखते देखते वक्त कब बीत जाता है इसके कुछ ख़बर ही नहीं होती। ऐसा ही एक वाक्या देखने को मिला है मुंबई के एक अस्पताल में, जब एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक को कई तरह की बीमारियां थी। वहीं उसका पैर भी टूटा हुआ था। डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन करना शुरू किया तो युवक को इसकी भनक भी नहीं लगी। इसको देखते हुए डॉक्टरों ने बिना बहस के युवक का ऑपरेशन कर डाला। ऑपरेशन ख़त्म होने के बाद डॉक्टरों द्वारा युवक को बताया गया कि उसके पैर का ऑपरेशन कर लिया गया है। ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा डॉक्टरों की बात सुनकर युवक एकदम से हैरान हो गया। युवक को यकीन नहीं हुआ कि ऐसा कैसे हो सकता है। युवक ने डॉक्टरों से दोबारा पूछा- आपने क्या कहा ,एक बार फिर से कहिए। इस पर डॉक्टर ने फिर जवाब दिया, आपके पैर का ऑपरेशन कर दिया गया है। युवक एकदम से आश्चर्यचकित था कि बिना उसे पता लगे...

धोनी की परफॉर्मेंस देख कर आडवाणी को आया जोश, कहा 2019 में उन्हें ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए

ये भी पढ़ें : बड़ा खुलासा - ऑस्ट्रेलिया ने भारत को धोखा देने के लिए बनवाई रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलायी है, धोनी की पारी के बीच उनके आलोचक कहीं छुप गए हैं। आलोचक बेशक छुप गए हों लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी छुपने को तैयार नहीं हैं। धोनी को देखकर अडवाणी में जोश आ गया है। आडवाणी अब देश की कप्तानी करना चाहते हैं। अ़डवाणी देश के प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। आडवाणी जी का कहना है कि जिस तरह धोनी उम्र होने के बावजूद जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रहे हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री बनकर 2019 में वो भी परफॉर्म करेंगे, लेकिन आडवाणी जी की दिक्कत ये है कि ना तो नरेंद्र मोदी ही उन्हें भाव दे रहे हैं और ना ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ही उनकी सुन रहे हैं ये भी पढ़ें : के एल राहुल को ज़ीरो का ब्रांड एंबेसडर बनाएंगे शाहरुख जब पार्टी के भीतर आडवाणी की नहीं सुनी गई तो आडवाणी को निर्मल बाबा की याद आई। आडवाणी ने अपनी समस्या निर्मल बाबा को बताई। निर्मल बाबा ने आडवाणी जी को सलाह दी कि कांग्रेस ज्व...

गर्लफ्रेंड को 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' दिखाने ले गया भक्त, इंटरवल से पहले ही ब्रेक-अप हुआ

प्रतीकात्मक तस्वीर हाल ही में एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म रिलीज हुई। फिल्म काफी समय से सुर्खियों में रही है। जिसकी वजह से हर किसी में फिल्म को देखने की उत्सुकता है। इसी को देखते हुए एक भक्त अपनी गर्लफ्रेंड को यह फिल्म दिखाने के लिए ले गया। लेकिन, इंटरवल से पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। वजह थी, फिल्म का बोरिंग होना। यहां तक तो बात ठीक थी लेकिन भक्त की गर्लफ्रेंड ने फिल्म के इंटरवल के दौरान फिल्म को बोरिंग बताते हुए घर जाने की बात कही। इससे भक्त यानि बॉयफ्रेंड को गुस्सा आ गया। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को कहा यह फिल्म बोरिंग कैसे हो सकती है! इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिखाया गया है। लेकिन राजनीति और विवादों से हमेशा से दूर रहने वाली गर्लफ्रेंड को अपने बॉयफ्रेंड यानी भक्त की बात बुरी लगी। तो उसने असहमति जता दी। जिसके बाद बॉयफ्रेंड ने तुरंत कहा -ब्रेकअप ब्रेकअप ब्रेकअप। ये भी पढ़ें : EXCLUSIVE - मनोहर लाल खट्टर पर बनेगी एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर फिल्म तीन बार लगातार ब्रेकअप ब्रेकअप ब्रेकअप कहने से दोनों का 10 साल पुराना रिश्ता टूट गया। रिश्ता टूटने की वजह फिल्म थी ल...

आरक्षण पर फिर हुआ बवाल, पतियों ने की टीवी देखने के वक्त में 10 फीसदी आरक्षण की मांग

रिमोट पर बराबरी का हक नहीं मिलने से पति बेचारे परेशाना हैं केन्द्र सरकार ने हाल ही में सवर्णों को दस फ़ीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। इस आरक्षण के फैसले के बाद कई लोगों ने इस पर खुशी जाहिर की है तो वहीं कईयों ने दुख जताते हुए मोदी सरकार की आलोचना की है। वहीं, इस फैसले के बाद देशभर के पतियों में भी एक उम्मीद की उमंग पैदा हुई है। कई पतियों ने मोदी सरकार से मांग की है कि उन्हें भी पत्नियों के टीवी देखने के वक्त में से 10 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाए। इसी मांग को देखते हुए बताया जा रहा है कि आने वाली 30 तारीख को कई पति संसद के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ धरना दे सकते हैं। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक पति ने बताया कि वह 10 घंटे का वक्त ऑफिस में बिताते हैं और घर में आने के बाद उन्हें 5 मिनट भी टीवी देखने की इजाजत नहीं होती है। वजह होती है उनकी पत्नी के सीरियलों का वक्त हो जाता है, जिसकी वजह से उनकी पत्नी उन्हें टीवी का रिमोट नहीं देती हैं। यही कारण है कि उन्होंने मोदी सरकार से मांग कि है कि उन्हें भी आरक्षण दिय...

EXCLUSIVE - मनोहर लाल खट्टर पर बनेगी एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर फिल्म

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अनुपम खेर की आने वाली फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर चर्चा में है। फिल्म में अनुपम खेर डॉक्टर मनमोहन सिंह की भूमिका में दिखेंगे और ये फिल्म यूपीए के कार्यकाल में हुए घटनाक्रम पर बनाई गई है।  वहीं, एक नई फिल्म भी चर्चा में है बताया जा रहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर एक फिल्म बनने जा रही है। मनोहर लाल खट्टर पर बनने जा रही फिल्म का किरदार कौन सा अभिनेता निभाएगा अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है। ये भी पढ़ें : खुशखबरी, यूपी वालों को नहीं लगेगी ठंड, योगी ने किया नाम बदलने का फैसला सूत्रों के मुताबिक, एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर फिल्म के लिए माया नगरी मुंबई में ऑडिशन भी शुरू हो गए हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि एक भारतीय जनता पार्टी के नेता फिल्म का ऑडिशन देने के लिए पहुंचे। उनका कहना था कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। लेकिन, खट्टर की वजह से नहीं बन पाए और उनकी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा अधूरी रह गई। इसलिए अधूरी इच्छा को पूरा करने के लिए वह फिल्म में मुख्यमंत्री का किरदार निभाना चाहते हैं। हालांकि, नेताजी की एक्टि...

वंदे मातरम सिखाने के लिए खुले कोचिंग सेंटर, 300 रूपए फीस लेकर पक्का राष्ट्रभक्त बनाने का दावा

वंदे मातरम गाना सिखाने वाले कोचिंग सेंटर का विज्ञापन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर देश में सियासी संग्राम जारी है। सियासी संग्राम इतना बढ़ा कि एक पूर्व सीएम और एक वर्तमान सीएम के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। वंदे मातरम की चर्चा जब अखबार की सुर्खियों से लेकर टीवी की हेड लाइन में दिखने लगी तो इसको समझने वालों ने इसको व्यापार की नजर से देखा और वंदे मातरम सिखाने के लिए देशभर में कोचिंग सेंटर खोले जाने लगे, दावा किया जा रहा है कि इन कोचिंग सेंटरों में देशभक्ति सिखाई जाएगी। साथ ही वंदे मातरम का पूरा गीत भी सिखाया जाएगा। ये भी पढ़ें : इंटरव्यू में इंजीनियरिंग का छात्र चिलाया ‘ मंदिर वहीं बनाएंगे’ कोचिंग क्लास का वीडियो यहां हैं  प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोचिंग सेंटर में वंदे मातरम को तीन दिन में सीखा जा सकता है और तीन दिन के 300 ₹ देने होंगे। इतनी कम फीस और इतना बड़ा काम। इसको देखते हुए कई नेताओं ने कोचिंग सेंटरों के मालिकों से संपर्क किया। हालांकि पहले दिन आम लोग कम ही दिखे वहीं नेताओं की भीड़ ज्यादा थी। अपने आप को सबसे ज्यादा राष्ट्रवादी कहने वाले भारतीय जनता पार्टी...

गोली नहीं ठांय-ठांय से काम चलाते थे दरोगा जी, असली गोली खाकर पहुंच गए अस्पताल

सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार जिन्होंने एनकाउंटर के दौरान ठांय-ठांय की आवाज़ निकाली थी वह अपनी ठांय है कि वजह से पूरे देश भर में सुर्खियां बटोर चुके हैं। लेकिन, अब यह ठांय-  ठांय काम नहीं आई। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के संभल के असमोली क्षेत्र के  एक पुलिस दरोगा की। यह वही दरोगा है जिन्होंने अपने मुंह से हाय की आवाज निकाल कर  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस महकमे से लेकर दूसरे कई  विभागों तक उनकी तारीफ हुई थी। लेकिन, इस बार दरोगा पुरानी तकनीक पर खरे नहीं  उतर सके और घायल हो गए घायल अवस्था में दरोगा साहब को अस्पताल में भर्ती कराया  गया है। घायल अवस्था में दरोगा साहब अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन, उनके साथ में भर्ती है वह  बदमाश जिनकी वजह से दरोगा साहब बिस्तर पर लेटे हैं। मुठभेड़ के दौरान दरोगा साहब  को तो चोटे लगीं ही, साथ ही बदमाशों को भी चोटें आई हैं। जिसकी वजह से उन्हें भी  अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ये भी पढ़ें : यूपी पुलिस की ठांय-ठांय देखकर अपराधी भी ले रहे हैं बिना गोली लगे आह मर गया चिल्लाने की ट्रेनिंग...

युवक कर रहा था टैंक खरीदने की कोशिश, पुलिस की पड़ताल में बताया ट्रैफिक जाम से था परेशान

प्रतीकात्मक तस्वीर दिल्ली पुलिस ने  एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह युवक इंटरनेट पर टैंक खरीदने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस को इस युवक पर शक हुआ और उसे घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस युवक पर आतंकी होने का शक है। हालांकि, कहा यह भी जा रहा है कि यह कई आतंकी संगठनों से जुड़ा हो सकता है। लेकिन, जब युवक से इस बारे में इस युवक से पूछताछ की गई तो युवक का कहना था कि वह दिल्ली के ट्रैफिक से परेशान है इसी वजह से वह टैंक खरीदने की कोशिश कर रहा था टैंक खरीदने के बाद वह टैंक से ऑफिस जाता। इस बात की खबर जब युवक के ऑफिस वालों को लगी तो वह हैरान हो गए। हर किसी में इस बात को लेकर घबराहट हो गई कि अगर युवक टैंक से ऑफिस आ जाता है तो फिर उनकी पार्किंग का क्या होता! ये भी पढ़ें : दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ा तो सीधे अकाउंट से कटेंगे पैसे कई लोगों ने अपने बॉस से इस बारे में शिकायत की और साफ किया कि पार्किंग के मामले में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी शख्स इस तरह की हरकत करता है तो उस पर कार्रवाई करनी चाहिए। इसी को देखते हुए ऑफिस के बॉस न...

न्यू ईयर रिज्योलूशन से मुकरने वाले पतियों की मुसीबत बढ़ी, पत्नियां कोर्ट से कराएंगी रिज्योलूशन की रजिस्ट्री

हर साल नया साल आता है और गुजर जाता है। हर नए साल पर लोग नए-नए वादे करते हैं, नए-नए रोहित रेजोल्यूशन लाते हैं। लेकिन जैसे ही नया साल गुजरता है यह रेजोल्यूशन कहां चले जाते हैं किसी को पता नहीं चलता। नए साल से ठीक पहले कई लोगों ने रेजोल्यूशन लिया था कि वह इस साल ये काम नहीं करेंगे, वो काम नहीं करेंगे आदि आदि लेकिन कई लोग एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। इसी को देखते हुए पत्नियों ने अगले साल से यह तय किया है कि वह अपने पति के सभी रिजोल्यूशन की कोर्ट में रजिस्ट्री कराएंगी ताकि उनके पति किसी भी वादे से ना मुकरना सके। ये भी पढ़ें : नए साल की पार्टी में खाया ज्यादा चखना, दोस्तों ने की धुनाई बकवास न्यूज़ से बात करते हुए एक पत्नी ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि उनके पति ने इस साल वादा किया था कि वह और रोजाना जिम जाया करेंगे लेकिन रोजाना तो जाने की बात दूर उनका प्रति महीने में एक बार भी जिम नहीं जाता है। इससे वह काफी दुखी हैं और इसी को देखते हुए पत्नी ने अगले साल से रजिस्ट्री बनवाने का फैसला किया है। ये भी पढ़ें : New Year पर पत्रकार ने Whatsapp पर भेजी दुर्घटना की खबर, दोस्तों ने बिना ...

नए साल की पार्टी में खाया ज्यादा चखना, दोस्तों ने की धुनाई

इसी चखने को खाने पर झगड़ा हुआ नया साल मुबारक हो, हैप्पी न्यू ईयर, आदि,आदि।इस तरीके की बातें आप नए साल पर सुन रहे हैं। नए साल पर हर कोई एक दूसरे को बधाई दे रहा है। वहीं, इस दौरान पार्टियां भी मनाई जा रही हैं। लेकिन,एक पार्टी के दौरान दो दोस्तों में लड़ाई हो गई। लड़ाई की वजह थी एक दोस्त का पार्टी में ज्यादा चखना खाना। राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेट के एक पब में पार्टी चल रही थी। पार्टी में सभी तरह के खाने-पानी की चीजों का इंतजाम किया गया था। इसी दौरान पार्टी में आए एक दोस्त ने चखना खाना शुरु कर दिया। देखते ही देखते रोहित नाम के शख्स ने सारा चखना खत्म कर दिया। कुछ देर बाद जब दूसरे दोस्तों ने चखना मांगा तो सारा चखना खत्म हो चुका था। सभी ने नौकरों से बात की तो पता चला कि रोहित ने सारा चखना खा लिया। ये भी पढ़ें : New Year पर पत्रकार ने Whatsapp पर भेजी दुर्घटना की खबर, दोस्तों ने बिना पढ़े रिप्लाई किया- सेम टू यू ये बात सुनने के बाद पार्टी में आए सारे दोस्त भड़क गए और रोहित की पिटाई कर दी। बकवास न्यूज से बात करते हुए रोहित के एक दोस्त राहुल ने हमें बताया कि पार्टी में रोहित ने सारा चख...

2018 में साथ रहने के लिए शुक्रिया

बकवास न्यूज़ के सभी पाठकों को साल 2019 के लिए शुभकामनाएं। हम आपको तहे दिल से नए साल की हार्दिक बधाई देते हैं। हम आपका बकवास न्यूज़ फैमिली की ओर से शुक्रिया करते हैं कि आप ने 2018 में हमारा साथ दिया। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले साल 2019 में भी आपका यह साथ और सहयोग हमें यूं ही मिलता रहेगा। बकवास न्यूज़ परिवार की ओर से आप सभी को नए साल के लिए नए तोहफे मिले, आप नई ऊंचाइयां छूएं, आप अपने जीवन में नया आयाम हासिल करें। हम आपके लिए ऐसी कामनाएं करते हैं। ये भी पढ़ें : New Year पर पत्रकार ने Whatsapp पर भेजी दुर्घटना की खबर, दोस्तों ने बिना पढ़े रिप्लाई किया- सेम टू यू वक्त कब बीत जाता है पता ही नहीं चलता। साल 2018 कैसे बीत गया पता ही नहीं चला। मानो वह कल की ही बात थी, जब हमने बकवास न्यूज़ की शुरुआत की। आप हमारे पाठक ही थे जिन्होंने हमें फास्टेस्ट ग्रोइंग पोर्टल बना दिया। आपका सहयोग ही था जिससे आप लगातार हमारी न्यूज़ को पढ़ते रहे और खबरों को शेयर करते रहे। हम कोशिश करेंगे कि आने वाले साल 2019 में भी इसी तरीके की खबरें लिखते रहे और आपका मनोरंजन करते रहे। ये भी पढ़ें : न्यू ईयर बंपर ध...