सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

न्यू ईयर रिज्योलूशन से मुकरने वाले पतियों की मुसीबत बढ़ी, पत्नियां कोर्ट से कराएंगी रिज्योलूशन की रजिस्ट्री

new year resolutions 2019

हर साल नया साल आता है और गुजर जाता है। हर नए साल पर लोग नए-नए वादे करते हैं, नए-नए रोहित रेजोल्यूशन लाते हैं। लेकिन जैसे ही नया साल गुजरता है यह रेजोल्यूशन कहां चले जाते हैं किसी को पता नहीं चलता। नए साल से ठीक पहले कई लोगों ने रेजोल्यूशन लिया था कि वह इस साल ये काम नहीं करेंगे, वो काम नहीं करेंगे आदि आदि लेकिन कई लोग एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। इसी को देखते हुए पत्नियों ने अगले साल से यह तय किया है कि वह अपने पति के सभी रिजोल्यूशन की कोर्ट में रजिस्ट्री कराएंगी ताकि उनके पति किसी भी वादे से ना मुकरना सके।

ये भी पढ़ें : नए साल की पार्टी में खाया ज्यादा चखना, दोस्तों ने की धुनाई

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए एक पत्नी ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि उनके पति ने इस साल वादा किया था कि वह और रोजाना जिम जाया करेंगे लेकिन रोजाना तो जाने की बात दूर उनका प्रति महीने में एक बार भी जिम नहीं जाता है। इससे वह काफी दुखी हैं और इसी को देखते हुए पत्नी ने अगले साल से रजिस्ट्री बनवाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें : New Year पर पत्रकार ने Whatsapp पर भेजी दुर्घटना की खबर, दोस्तों ने बिना पढ़े रिप्लाई किया- सेम टू यू

new year resolutions 2019

जब इस बारे में पति से हमने पूछा तो उनका कहना था कि उनकी पत्नी बार-बार फिट रहने की बात करती है। लेकिन साथ ही पिज्जा खुद भी जा खाती है और इन्हें उन्हें भी खिलाती है। जिस वजह से वह फिट नहीं रह पाते हैं तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। सारा का सारा कसूर पत्नी का है ऐसे में पत्नी को अपनी आदतों को सुधारना चाहिए। इन्हीं आदतों की वजह से वह फिट नहीं रह पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : न्यू ईयर बंपर धमाका ऑफर, जिम जाने का संकल्प लेने वालों के लिए स्पेशल पैकेज

इसके अलावा पति ने अपनी पत्नी पर कई आरोप लगाए। पति ने बताया कि उनकी पत्नी सात दिन में तीन बार बाहर से खाना मंगवा आती हैं, जिसमें फास्ट फूड शामिल होता है। फास्ट फूड खाने की वजह से वह भी फिट नहीं रह पा रहे हैं। अपनी पत्नी की आदतों की वजह से उनका शरीर अनफिट हो गया है। पति ने बताया कि जिम में जाने से क्या होगा, जब तक वह ठीक से खाना ही नहीं खाएंगे। हालांकि जब इस बारे में हम ने पत्नी से बात की तो पत्नी का कहना था कि अगर पति को यह खाना पसंद नहीं है तो उन्हें नहीं खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : खुशखबरी, यूपी वालों को नहीं लगेगी ठंड, योगी ने किया नाम बदलने का फैसला

पत्नी ने हमसे वादा किया कि अगली बार से वह अपने पति को इस तरीके का कोई भी खाना नहीं देंगी। अभी देखना होगा कि क्या पत्नी अपने वादे पर खरा उतर पाती हैं या नहीं। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर, आप बनें रहे हमारे साथ।


©BakwasNews

टिप्पणियाँ