लगातार गिरती रेटिंग से परेशान टीवी पत्रकार ने सरेआम खुद को कोड़े मारने का फैसला किया है... टीवी तमाम खबरों में पत्रकार की रेटिंग लगातार गिर रही थी... दर्शक दूसरे चैनलों पर जा रहे थे... इससे परेशान हो कर पत्रकार ने अनोखा फैसला कर लिया... उसने दर्शक जुटाने के लिए खुद को कोड़े मारने का प्लान बना लिया... ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग उसे देख सकें... इससे पहले पत्रकार ने कभी सुशांत, कभी रिया और कभी कंगना के घर से जुड़े सभी लोगों से बात करने की कोशिश की... लेकिन सभी ने उसे ज़लील करके भगा दिया... कंगना के घर सब्ज़ी बेचने वाले ने तो पत्रकार से खबर देने के नाम पर 100 रुपये भी ले लिए लेकिन धनिया बराबर खबर भी नहीं दी... जबकि दूसरे पत्रकार बूम बूम करके ब्रेकिंग देते जा रहे थे... पत्रकार को भरोसा हो गया कि वो अब खबरें नहीं देसकता तो उसने दर्शक जुटाने का दूसरा तरीका अपना लिया है... उसे भरोसा है एक एक कोड़े पर उसकी रेटिंग एक एक करके आगे बढ़ जाएगी और वो लगातार ज़लील होने से बच जाएगा... Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना ...
News; Politics: Entertainment - satire - journalism - journalist - sports - social - issues - online - digital journalism - comedy - serious journalism