नोएडा में काम करने वाली एक तेज़ तर्रार न्यूज़ एंकर हरिद्वार में गंगा नहाने चली गई है... इस न्यूज़ एंकर ने गलती से मोदी सरकार पर सवाल कर दिया... इसके बाद वो पश्चाताप करने हरिद्वार करने चली गईं... इस न्यूज़ एंकर ने अर्थव्यवस्था और सुरक्षा जैसे मामलों पर सरकार पर ही सवाल उठा दिया... लाइव शो में एंकर गलती से सरकार से ही सवाल पूछने लगीं... अहसास होते ही एंकर ने तुरंत ब्रेक लिया और अपने कुल देवता का स्मरण किया... फिर इसके बाद गायत्री मंत्र और ओम नम: शिवाय का जाप करने लगीं... हालांकि सरकार के प्रवक्ता ने कहा भी कि वो आरोपों का जवाब देने को तैयार हैं लेकिन एंकर पश्चाताप की आग में ऐसी जलीं कि उन्होंने हाथ मांग कर सरकार और वहां मौजूद प्रवक्ता से माफ़ी मांगी... एंकर ने तुरंत ही ये भी कहा कि उनपर शैतानी साया सवार हो गया था इसी वजह से उन्होंने सरकार से कुछ तीखे सवाल कर लिए... एंकर ने विपक्ष के नेता पर काला जादू करने का आरोप लगाया...
शो खत्म होने के बाद एंकर ने पूरे स्टूडियो को गंगाजल से धुलवाया... जगह जगह अगरबत्ती जलाई... अगरबत्ती के धुएं से स्टूडियों में फायर सिस्टम ने काम करना शुरू कर दिया जिससे कैमरे भी खराब हो गए... लेकिन फिर भी एंकर का मानना था कि सराकर से सवाल करने के पाप में ये सज़ा कम है... इसके तुरंत बाद ही एंकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गईं जहां उन्होंने अपने ऊपर सवार ऊपरी हवा का निचला इलाज करवाया और अपनी करनी का प्रायश्चित करने लगीं... गंगाजल में ज़्यादा नहाने के बाद उन्हें छींके भी आने लगी लेकिन एंकर का कहना है कि उन्हें इस पाप की जो भी सज़ा दी जाए कम है... और वो सराकर के खिलाफ दोबारा कभी कुछ नहीं बोलेंगी ताकि उनका परलोक सुधर जाए

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें