जम्मू-कश्मीर में 370 हटने के बाद सबसे पहला बिजनेस निवेश हुआ, अग्रवाल स्वीट कॉर्नर श्रीनगर में अपनी दुकान खोलेगी
ये भी पढ़ें : धोनी ने खुद को किया अच्छा फ़िनिशर साबित, 15 दिन में ही कर दिया कश्मीर समस्या का समाधान देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अनुच्छेद 370 हटाने की सिफारिश की। अमित शाह के इस फ़ैसले के बाद देश का कोई भी नागरिक जम्मू एंड कश्मीर में जाकर रह सकता है। वहाँ जाकर मकान ख़रीद सकता है , वहाँ किसी भी तरीक़े का बिज़नेस शुरू कर सकता है। इससे पहले इस तरीक़े की सुविधाएँ जम्मू कश्मीर में नहीं मिलती थी। कहने का मतलब ये है कि देश के नागरिकों को जो अधिकार मिलते हैं अब वही सभी अधिकार जम्मू कश्मीर में रहने वाले लोगों को भी मिला करेंगे। जैसे ही देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ये फ़ैसला लिया कि अब कोई भी बिज़नेस कर सकता है अपनी दुकान खोल सकता है घर ले सकता है। इसके बाद से कई बिज़नेसमैन्स ने जम्मू कश्मीर की तरफ़ देखना शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, सबसे पहले अग्रवाल स्वीट्स के मालिक ने जम्मू कश्मीर में संपर्क किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, अग्रवाल स्वीट्स के मालिक चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर में अग्...