सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वैज्ञानिकों ने टीवी लेखकों का नारको टेस्ट कराने की मांग, नशे में लिखने का आरोप

देश भर के वैज्ञानिकों ने टीवी सीरियल लिखने वालों का नारको टेस्ट कराने की मांग की है... इन वैज्ञानिकों का कहना है कि जो कुछ भी टीवी में दिखाया जाता है... वो लिखने के लिए नशा होना ज़रूरी है... इसी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने कहा है कि टीवी सीरियल लिखने वालों का ड्रग टेस्ट कराने के साथ नारको टेस्ट भी कराया जाए... ताकि ये पता लग सके कि इनके दिमाग में आखिर चल क्या रहा है... वैज्ञानिकों ने कुछ सीरियल देखने के बाद ये फैसला किया कि आखिर इन लेखकों की प्रतिभा और प्रेरणा के स्रोत का पता लगाना बेहद ज़रूरी है...   फिल्मों में ड्रग्स का केस देखते हुए अब ये भी पता लगाना ज़रूरी हो गया है कि आखिर टीवी सीरियल के लेखकों को रसोड़े और लैपटॉप जैसे आइडिया आते कहां से हैं... कुछ बकवास सूत्रों का कहना है कि एलियन भारत में इंसानों का दिमाग बर्बाद करने के लिए ऐसे आइडिया इन लेखकों के दिमाग में डाल देते हैं... तो कुछ का कहना है कि पाकिस्तान और चीन मिल कर भारतीय दर्शकों की बुद्धि भ्रष्ट करने के लिए ये सब कचरा बनवाते हैं... ताकि लोग ये ही पूछते रह जाएं कि रसोड़े में कौन था और कोई ये ना पूछ बैठे कि लद्दाख में...

लड़की को नहीं पता था इमरती जलेबी का फ़र्क, रिश्ता टूटा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक रिश्ता सिर्फ इसलिए टूट गया क्योंकि लड़की ने इमरती को भी जलेबी कह दिया...  रिश्ता देखने आई कानपुर के परिवार ने लखनऊ में लड़की से पूछा इमरती बना लेती हो... जवाब में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रिया ने अनजाने में कह दिया... वो तो जलेबी से भी मुश्किल होती है... इतने में होने वाली लाल भड़क गईं... और उन्होंने प्रिया के परिवार को कह दिया  जिसे जलेबी और इमरती में फर्क नहीं पता उसे सास और जेठानी में क्या फर्क पता चलेगा... हालांकि प्रिया और उसके परिवार ने लड़केवालों को काफी कोशिश की कि उसने ऐसे ही कह दिया था... होने वाली सास और भड़क कर कहने लगी कि जो लड़की शादी से पहले दिमाग लगा कर बात नहीं करती वो शादी के बाद तो ना जाने क्या क्या बोलेगी... हालात बिगड़ते देख आस पड़ोस के लोगों ने भी बीच बचाव की कोशिश की... लेकिन सब बेकार... जलेबी और इमरती से बात पीसा की मीनार और पिज़्ज़ा तक पहुंच गई... प्रिया ने कहा जिस तरह पीसा और पिज़्ज़ा जैसे शब्द सुनने में एक जैसे लगते हैं उसी तरह उसने सिर्फ ऐसे ही इमरती और जलेबी कह दिया था... लेकिन कानपुर की नाक की लड़ाई शांत नहीं हुई प्...

Lyricist asking for credits caught stealing poems of another poet, beaten by film producer

A new age lyricist in bollywood was beaten up with the film producer after he was found stealing poems of other poets. The lyricist who made headlines for his campaign for getting proper credits to the fellow lyrcists by producers himself was stealing lines of other poets. Poet by the pen name of Madan Jhingalala was stealing poems of other since he was in college, but when he started his movement on the social media claiming producers don't give proper credits to the lyricists, he became popular, his producer too accepted the mistake and started paying lyricists more with proper credit, but one night when he got hold of the diary of Madan Jhingalala he saw diaries of other poets. The producer said Jhingalala emotionally blackmailed him for the credit but himself was stealing, this pissed him off and he went on to beat Jhingalala, he is now looking at how many songs Jhingalala stole from other poets Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ औ...

चीन के सेना को भगाने के लिए मोदी सरकार के नए आइडिया

    चीन ने लद्दाख की सीमा पर पंजाबी गाने बजाने शुरू कर दिए हैं... इससे निपटने के लिए मोदी सरकार ने नई तरकीब निकाली है... सरकार ने फैसला किया है कि सीमा पर बड़े पर्दे लगा कर चांदनी चौक टू चाइना फिल्म दिखाई जाएगी... ये फिल्म दिखाने से चीन के सैनिकों का हौसला टूट जाएगा... और वो पीछे हट जाएंगे... इस फिल्म में खास तौर पर अक्षय कुमार होने की वजह से चीन को एक्स्ट्रा डर लगेगा और वो हथियार डाल देंगे...   चीन की चुनौती को चित करने के लिए सरकार के पास एक और प्लान है... वो मुख्तार अब्बास नक़वी की बेहूदा तुकबंदी का वीडियो बना कर भी एलएसी पर लाउड स्पीकर से तेज़ आवाज़ में चलाने की सोच रही है... नकवी के तुकबंदी से चीन की सेना उल्टी-दस्त की शिकार हो जाएगी... इसके लिए बाकायदा नकवी ने तैयारी भी शुरू कर दी है...   चीन की सेना को भगाने के लिए सरकार का तीसरा प्लान है मनोज तिवारी के गाने बजाने का... खासतौर पर रिंकिया के पापा और बेबी बियार वाले गाने हिटलिस्ट में सबसे ऊपर है... सरकार को पता है जिन गानों को सुन कर भारतीय बिदक जाते हैं उनकी धुन सुन कर तो चीन के सैनिक बेहोश ही हो जाएंगे.. क्य...

न्यूज़ एंकर ने गलती से कर दी सरकार की बुराई, पाप धोने गईं हरिद्वार

नोएडा में काम करने वाली एक तेज़ तर्रार न्यूज़ एंकर हरिद्वार में गंगा नहाने चली गई है... इस न्यूज़ एंकर ने गलती से मोदी सरकार पर सवाल कर दिया... इसके बाद वो पश्चाताप करने हरिद्वार करने चली गईं... इस न्यूज़ एंकर ने अर्थव्यवस्था और सुरक्षा जैसे मामलों पर सरकार पर ही सवाल उठा दिया... लाइव शो में एंकर गलती से सरकार से ही सवाल पूछने लगीं... अहसास होते ही एंकर ने तुरंत ब्रेक लिया और अपने कुल देवता का स्मरण किया... फिर इसके बाद गायत्री मंत्र और ओम नम: शिवाय का जाप करने लगीं... हालांकि सरकार के प्रवक्ता ने कहा भी कि वो आरोपों का जवाब देने को तैयार हैं लेकिन एंकर पश्चाताप की आग में ऐसी जलीं कि उन्होंने हाथ मांग कर सरकार और वहां मौजूद प्रवक्ता से माफ़ी मांगी... एंकर ने तुरंत ही ये भी कहा कि उनपर शैतानी साया सवार हो गया था इसी वजह से उन्होंने सरकार से कुछ तीखे सवाल कर लिए... एंकर ने विपक्ष के नेता पर काला जादू करने का आरोप लगाया...  शो खत्म होने के बाद एंकर ने पूरे स्टूडियो को गंगाजल से धुलवाया... जगह जगह अगरबत्ती जलाई... अगरबत्ती के धुएं से स्टूडियों में फायर सिस्टम ने काम करना शुरू कर दिया ज...

प्रधानमंत्री करेंगे बेरोज़गार इंडिया का उद्घाटन, बेस्ट बेरोज़गार का अवॉर्ड भी दिया जाएगा

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरोज़गार इंडिया कार्यक्रम शुरू करने का प्लान किया है... स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे कार्यक्रमों की धुरंधर सफलता के बाद पीएम ने फैसला किया है कि एक कार्यक्रम देश की सबसे बड़ी जनसंख्या के लिए भी चलाया जाए. इस कार्यक्रम में देश भर में फैले बेरोज़गारों को सम्मानित किया जाएगा... खासतौर पर उनको जिनकी नौकरी बिना किसी गलती से गई है... वित्त मंत्री ने भी इस बेरोज़गार इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काम करना शुरू कर दिया है... वित्त मंत्री ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि अगले कुछ दिनों में और बेरोज़गार भी इस मुहिम में जुड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे...   पिछले कुछ समय में ही भारत के बेरोज़गार इतने खाली हो चुके है कि उन्हें घरवाले भी कुछ नहीं कहते... वो बिना कहे मटर छील देते हैं... आलू-प्याज काट देते हैं... टीवी सीरियल और फिल्म नहीं आ रही हैं तो पुरानी फिल्मों पर पूरे पूरे दिन अपने दूसरे बेरोज़गार दोस्तों से बात करते रहते हैं... हालांकि इन लोगों का ध्यान भटकाने के लिए जल्द ही आईपीएल और बिग बॉस आ रहा है... लेकिन फिर भी सरकार क...

टीआरपी के लिए कोड़े खाएगा पत्रकार

लगातार गिरती रेटिंग से परेशान टीवी पत्रकार ने सरेआम खुद को कोड़े मारने का फैसला किया है... टीवी तमाम खबरों में पत्रकार की रेटिंग लगातार गिर रही थी... दर्शक दूसरे चैनलों पर जा रहे थे... इससे परेशान हो कर पत्रकार ने अनोखा फैसला कर लिया... उसने दर्शक जुटाने के लिए खुद को कोड़े मारने का प्लान बना लिया... ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग उसे देख सकें...  इससे पहले पत्रकार ने कभी सुशांत, कभी रिया और कभी कंगना के घर से जुड़े सभी लोगों से बात करने की कोशिश की... लेकिन सभी ने उसे ज़लील करके भगा दिया... कंगना के घर सब्ज़ी बेचने वाले ने तो पत्रकार से खबर देने के नाम पर 100 रुपये भी ले लिए लेकिन धनिया बराबर खबर भी नहीं दी... जबकि दूसरे पत्रकार बूम बूम करके ब्रेकिंग देते जा रहे थे... पत्रकार को भरोसा हो गया कि वो अब खबरें नहीं देसकता तो उसने दर्शक जुटाने का दूसरा तरीका अपना लिया है... उसे भरोसा है एक एक कोड़े पर उसकी रेटिंग एक एक करके आगे बढ़ जाएगी और वो लगातार ज़लील होने से बच जाएगा... Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना ...

नौ बजे दूसरे की पत्नी पर लाइट मार रहा था युवक, जमकर हुई पिटाई

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौजन्य : भाभी जी घर पर हैं) ये भी पढ़ें : वर्क फ्रॉम होम से परिवार को पता चली दफ़्तर की हक़ीक़त, युवक पर आया तरस नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाँच अप्रैल यानी रविवार की रात को नौ बजे नौ मिनट के लिए लाइट्स ऑन करने को कहा। इसके बाद देश भर के अलग अलग हिस्सों से देखा गया कि हर कोई अपनी बालकनी में खड़े होकर दीए जला रहा है, लाइट जला रहा है और जो कोई ये दोनों नहीं कर पाया उसने अपने मोबाइल की फ़्लैश लाइट ऑन करके बताया कि कोरोना कि इस लड़ाई में वो भी साथ है। लेकिन इसी बीच राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की एक सोसाइटी में एक ऐसा वाक़या भी सामने आया जिसके बाद नौबत हिंसाऔर पुलिस केस पर पहुँच गई । ग्रेटर नोएडा की एक जानी मानी सोसाइटी में एक युवक अपनी बालकनी में खड़े होकर फ़्लैश लाइट का इस्तेमाल कर रहा था। कुछ देर तक तो उसने लाइट जलाए रखी। बाद में दूसरे किसी शख़्स की पत्नी पर फ़्लैश लाइट मारते हुए उसको देखा गया ,जिसके बाद वाद विवाद बढ़ गया। ये भी पढ़ें : अगले 5 साल तक अर्थव्यवस्था खराब रहने के 500 बहानों की लिस्ट लीक, कॉरोना वायरस से लेकर नींबू पानी तक होंगे ज़िम्मेद...

वर्क फ्रॉम होम से परिवार को पता चली दफ़्तर की हक़ीक़त, युवक पर आया तरस

नई दिल्ली: दुनिया भर में इन दोनों कोरोना चर्चा में है। कोरोना की वजह से पूरा देश लॉकडाउन हो चुका है, किसी को भी अंदर बाहर जाने की इजाज़त नहीं है। ख़तरा है अगर कोरोना किसी ने एक में फैल गया तो ये सब को चपेट में ले लेगा। रोज़ाना सुबह उठने के बाद दफ्तरों में जाने वाले लोगों को अब दफ़्तर उन्हें वर्क फ़ॉर्म होम यानी घर से ही काम करने की इजाज़त दे दी है जिसके बाद अब कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल रहा है हर कोई घर में रह कर ही काम कर रहा है इसको देखते हुए हैं जो घरवाले कहते थे कि दफ़्तर में जाकर बैठ कर आ जाते हो अब उन्हें समझ में आ रहा है कि दफ़्तर में कितना काम होता था। हमेशा ऑफ़िस में जाकर काम करने वाले युवक के परिवार वाले आप अपने बच्चे को घर में काम करता देख उस पर तरस खा रही है लगातार 12 घंटे तक लैपटॉप के सामने बैठा रहना और फिर उस पर काम करते रहना कोई आसान काम नहीं होता ये अब घर वालों को समझ में आ रहा है। ये भी पढ़ें : अगले 5 साल तक अर्थव्यवस्था खराब रहने के 500 बहानों की लिस्ट लीक, कॉरोना वायरस से लेकर नींबू पानी तक होंगे ज़िम्मेदार राजधानी दिल्ली के मायापुरी में रहने वाले राहुल...

अगले 5 साल तक अर्थव्यवस्था खराब रहने के 500 बहानों की लिस्ट लीक, कॉरोना वायरस से लेकर नींबू पानी तक होंगे ज़िम्मेदार

ये भी पढ़ें : दिल्ली के उपराज्यपाल की धमकी, अगर शपथ ग्रहण में केजरीवाल ने गाना गाया तो बर्खास्त कर देंगे सरकार खराब अर्थव्यवस्था के लिए अगले 5 साल के लिए ज़िम्मेदारी तय कर दी है…. वित्त मंत्रालय के एक लीक दस्तावेज़ में 500 बहानों की लिस्ट का पता चला है… इन बहानों में मिलेनियल्स, कॉरोना वायरस, नींबू पानी से लेकर हिमेश रेशमिया के गाने और स्वाज़ीलैंड तक को ज़िम्मेदार ठहराया जाना तय हुआ है… वित्त मंत्रालय के एक गुप्त अधिकारी ने बताया कि मौजूदा हालातों के मुताबिक अगले कुछ साल तक हालात नॉर्मल नहीं होने वाले… और बार बार एक ही बहाने नहीं बनाए जा सकते… इसलिए ऐसी लिस्ट तैयार की गई है जो वक्त वक्त पर नए कारण दे सके… इससे वित्त मंत्री को भी आसानी रहेगी… ये लिस्ट बनाने में मंत्रालय के अधिकारियों को बजट से पहले तक का काम दिया गया था… लेकिन कॉरोना वायरस की खबर आने के बाद अधिकारियों को आधिकारिक बहाना लिस्ट बनाने के लिए एक्सटेंशन दे दिया गया… वित्त मंत्री ने ऑटो उद्योग में आई मंदी के लिए मिलेनियल्स से लेकर ओला ऊबर को ज़िम्मेदार ठहराया था… इसी के बाद मंत्रालय को बहानों की लिस्ट बनाने का आइडिया आया...

दिल्ली के उपराज्यपाल की धमकी, अगर शपथ ग्रहण में केजरीवाल ने गाना गाया तो बर्खास्त कर देंगे सरकार

ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 60 से ज्यादा सीट हासिल करके एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली के राज्यपाल रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनके पूरे मंत्रिमंडल को रामलीला मैदान में शपथ दिलाएंगे, इसमें केजरीवाल सरकार की तरफ से दिल्ली के तमाम दो करोड़ लोगों को रामलीला मैदान में पहुंचने का न्यौता दिया गया है। लेकिन इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि दिल्ली के राज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल को साफ-साफ कह दिया है अगर उन्होंने रामलीला मैदान में किसी भी तरीके का गाना गाया तो वह इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। कार्रवाई ही नहीं सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि अगर उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया तो उनकी सरकार को बर्खास्त भी किया जा सकता है। ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में बार-बार रिज़ॉर्ट में आने पर निर्दलीय विधायक को मिली लाइफटाइम मेंबरशिप दिल्ली विधानसभा चुनाव में और उससे पहले कई बार देखा ...

बजट पर सरकार का बड़ा एलान, बजट समझने के लिए एजुकेशन लोन देगी सरकार

ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया। इतिहास का सबसे लंबा बजट कहा जाएगा, क्योंकि वित्त मंत्री करीब ढाई घंटे तक बोलती रही। तब जाकर बजट को पेश कर पाई। लेकिन इस बजट को समझ पाना इतना आसान नहीं है। क्योंकि, यह बजट इतना लंबा होने के साथ-साथ काफी मुश्किल भी था। क्योंकि हर कोई इसे नहीं समझ पाया। इसी को देखते हुए कई लोगों ने सरकार से मांग की है कि वह इस बजट को समझना चाहते हैं और इसे समझाया जाए इसी को देखते हुए कई पढ़े लिखे लोग और भी ज्यादा पढ़ना चाहते हैं। लेकिन उनके पास भी इतना बजट नहीं है इसी को देखते हुए उन्होंने सरकार से मांग की है कि आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें एजुकेशन लोन दिया जाए। लोग चाहते हैं कि बजट को समझने के लिए सरकार उन्हें एजुकेशन लोन दे ताकि वह पढ़ लिखकर इस बजट को समझ सके। ये भी पढ़ें : खराब अर्थव्यवस्था पर बोली सरकार - बाढ़ की वजह से फिसल गई जीडीपी हालांकि, सरकार ने शिक्षा पर दावा किया है कि वह करोड़ों खर्च करने वाले हैं। लेकिन एजुकेशन लोन के बारे में सरकार की त...