रिहा होकर वतन वापस पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन ये भी पढ़ें : विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान में गिरते ही कहा - भारत माता की जय आखिरकार विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की स्वदेश वापसी हो ही गयी। बुधवार को पाकिस्तान के f-16 विमान को गिराने के बाद अभिनंदन का एक विमान क्रैश हो गया था, जिसके बाद वह पाकिस्तान में जाकर गिरे थे। जहां से उन्हें बंदी बना लिया गया था। पाकिस्तानी आर्मी ने अभिनंदन से कई सवाल पूछे। लेकिन, अभिनंदन ने पूरी बहादुरी के साथ उनका जवाब दिया। उनके चेहरे पर किसी भी तरीके की कोई सिकन दिखाई नहीं दी। ना कोई डर था, ना किसी तरीके का कोई भय था। वह शेर की तरह दुश्मन देश की सेना के सामने खड़े रहे। बिल्कुल भी डरे नहीं बिल्कुल भी झुके नहीं। ये भी पढ़ें : हिंदुस्तान का शेर अभिनंदन अभिनंदन का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वह पाकिस्तान की आर्मी के साथ थे जहां उनसे उनके मिशन के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा वह नहीं बता सकते। वीडियो में अपने बहादुर विंग कमांडर को देखकर पूरे देश में उनको वापस लाने की बात चलने लगी। इसी को देखते हुए पाकिस्तान न...
News; Politics: Entertainment - satire - journalism - journalist - sports - social - issues - online - digital journalism - comedy - serious journalism