![]() |
| रिहा होकर वतन वापस पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन |
आखिरकार विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की स्वदेश वापसी हो ही गयी। बुधवार को पाकिस्तान के f-16 विमान को गिराने के बाद अभिनंदन का एक विमान क्रैश हो गया था, जिसके बाद वह पाकिस्तान में जाकर गिरे थे। जहां से उन्हें बंदी बना लिया गया था। पाकिस्तानी आर्मी ने अभिनंदन से कई सवाल पूछे। लेकिन, अभिनंदन ने पूरी बहादुरी के साथ उनका जवाब दिया। उनके चेहरे पर किसी भी तरीके की कोई सिकन दिखाई नहीं दी। ना कोई डर था, ना किसी तरीके का कोई भय था। वह शेर की तरह दुश्मन देश की सेना के सामने खड़े रहे। बिल्कुल भी डरे नहीं बिल्कुल भी झुके नहीं।
अभिनंदन का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वह पाकिस्तान की आर्मी के साथ थे जहां उनसे उनके मिशन के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा वह नहीं बता सकते। वीडियो में अपने बहादुर विंग कमांडर को देखकर पूरे देश में उनको वापस लाने की बात चलने लगी। इसी को देखते हुए पाकिस्तान ने उन्हें भारत को वापस सौंपने का फैसला किया। लेकिन बड़ा सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पाकिस्तान अभिनंदन को भारत भेजने पर एकदम से राजी हो गया। अभिनंदन को भारत वापस भेजने का ऐलान और किसी ने नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया। लेकिन यह बात किसी को हजम नहीं हुई कि हमेशा से झूठ बोलने वाला पाकिस्तान एकदम से इतना मासूम कैसे बन सकता है!
![]() |
| विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने मिग 21 से पाकिस्तानी F16 के चीथड़े कर दिए |
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार की तरफ से पेश की गई कि वह अभिनंदन के बदले भारतीय मीडिया के कुछ एंकरों को रख सकता है। यह सुनते ही पाकिस्तान सरकार के और पाकिस्तानी सेना के अफसरों की पैरों तले से जमीन निकल गई। किसी को समझ में नहीं आया कि वह क्या जवाब दें, इसी बीच पाकिस्तान के एक नेता ने तुरंत फैसला किया और भारत सरकार को कहा कि वह बिना किसी शर्त अभिनंदन को अपने देश वापस ले जा सकते हैं।
पाकिस्तान के मंत्री का कहना था कि वह नहीं चाहते कि कोई भी भारतीय मीडिया का पत्रकार उनके देश में आए। बकवास न्यूज से बात करते हुए पाकिस्तान के मंत्री का कहना था कि जिस तरीके से भारतीय मीडिया के ये एंकर सवाल पूछते हैं अगर ऐसे सवाल उनके देश में पूछे जाने लगे तो क्या करेंगे? उनके पास किसी भी सवाल का जवाब नहीं होगा! इसलिए उन्हें उन से डर लगता है यही वजह है कि वह इस डर के आगे भारत से हार गए और हाथ जोड़ते हुए अभिनंदन को अभिनंदन के साथ भारत भेजने का ऐलान कर दिया।
| Tv9 के एंकर से पाकिस्तान सरकार डर गयी |
ये भी पढ़ें : सिद्धू को ताली बजवाने की कला के लिए इमरान खान ने पाकिस्तान ने बुलाया था
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें