![]() |
| चीन में लड़की ने 20 ब्वॉयफ्रेंड्स को लगाया चूना |
वो घर खरीदना चाहती थी लेकिन, पैसे नहीं थे। बैंक लोन भी नहीं दे रहा। क्योंकि, कमाई नहीं थी। इसलिए लड़की ने ब्वॉयफ़्रेंड बनाए और देखते ही देखते ही देखते उसने २० से ज्यादा लड़कों से दोस्ती कर डाली। फिर शुरू हुआ गिफ्टों का दौर, हालात के मुताबिक वो सबसे अपना जन्मदिन गिफ्ट मांगती, धीरे-धीरे उसने अपने सभी ब्वॉयफ्रेंड्स से आईफोन गिफ्ट में मांगना शुरू कर दिया, एक के बाद एक ब्वॉयफ्रेंड बनाती गयी और उनसे तोहफे में आईफोन लेती गयी, सुनने में ये कहानी भले ही फिल्मी लगे। लेकिन ये कोई अफसाना नहीं है, ये हकीकत है। चीनी की राजधानी बीजिंग में रहने वाली सत्सा नाम की लड़की ने 20 लड़कों को अपने प्यार के जाल में फंसाया और आईफोन लेकर फरार हो गई।
ये भी पढ़ें : बगल में लड़की थी फिर भी ट्रेड मिल से उतरा लड़का, घरवालों ने डॉक्टरों से जांच कराई
![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
जब लड़की के बारे में दस घंटे से कोई खबर न मिल पाई तो एक-एक कर सभी 20 ब्वॉयफ्रेंड्स पुलिस थाने पहुंचे, पुलिस भी कहानी सुनकर हैरान थी, उसने लड़कों से पूछा कि क्या लड़की की कोई तस्वीर है जिसके ज़रिए उसे ढूंढा जा सके, लड़कों ने तस्वीर दिखायी, इंस्पेक्टर ने जब सबकी तस्वीर देखी तो उसके भी होश उड़ गए क्योंकि सारी तस्वीरों में लड़की तो एक ही थी, लेकिन सभी लड़के उसका नाम अलग-अलग बता रहे थे, यहां तक की लड़की के चक्कर में उसके सभी 20 ब्वॉयफ्रेंड्स में लड़ाई हो गयी, क्योंकि अपने वाले नाम को ही वो सही बता रहे थे
ये भी पढ़ें : विदेशी लड़की को है देसी प्यार की तलाश, ब्वॉयफ्रेंड को हर साल देगी 60 लाख
पुलिस पूछताछ में सेंग नाम के लड़के ने बताया कि लड़की ने शादी का वादा किया था। जिसके बाद शादी में पहनने के लिए उसने काले रंग का कोट भी तैयार करा लिया था, लेकिन उसे धोखा मिला। हालांकि, सेंग को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि सत्सा उसे छोड़कर चली गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और लड़की को ढूंढा जा जा रहा है। उसके एक दूर के रिश्तेदार ने बताया कि उसने एक फ्लैट खरीदा लिया है, लेकिन चीन की ये चालू लड़की अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है
ये भी पढ़ें : सनी लियोनी ने बिहार की जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में किया टॉप, सरकारी नौकरी कर करेंगी बिहार की सेवा
![]() |
| आईफोन लेकर भागी लड़की की तलाश में कई लड़कियां, ब्वॉयफ्रेंड्स बनाने के टिप्स लेना चाहती हैं |
वहीं अखबारों में खबर के छपने के बाद चीन में कई लड़कियां अब उसकी तलाश में लग गयी हैं, एक लड़की सुंग के मुताबिक वो इसलिए उस लड़की से मिलने को बेताब है क्योंकि वो जानना चाहती है कि उसने एक ही वक्त पर 20 ब्वॉयफ्रेंड्स बनाए कैसे और उन्हें आईफोन गिफ्ट में देने के लिए कैसे तैयार कर लिया, क्योंकि लाख कोशिशों के बाद अभी तक उसका एक भी ब्वॉयफ्रेंड नहीं बना है
ये भी पढ़ें : दिल्ली के लड़के ने दहेज में मांगी कार पार्किंग, टूट गया रिश्ता
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें