सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पॉलिटिक्स ने तुड़वायी बचपन की दोस्ती, दोस्त ने पूछा था इस बार कौन बनेगा प्रधानमंत्री ?

street fight in india

ये भी पढ़ें : दलबदलू नेताओं की पोल खोलने के लिए गूगल ने लॉन्च किया एप, नेता के पार्टी बदलने की सोचते ही जनता को अलर्ट कर देगा

चुनावी मौसम चल रहा है और नेता जनता के बीच जाकर जनता से वोट मांग रहे हैं। इसी बीच कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें चुनाव में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। ना ही वह राजनीति से कोई सरोकार रखते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को राजनीति बेहद पसंद है। वह पूरे दिन टीवी पर राजनीति की खबरें देखते हैं। सारा दिन न्यूज़ चैनल से नज़रें हटाते नहीं हैं। लेकिन पसंद और नापसंद के बीच दोस्ती आ जाए तो क्या होता है यह देखने को मिला उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज में, जब दो दोस्तों के बीच लड़ाई हो गई और लड़ाई इतनी बढ़ी कि दोनों दोस्तों की दोस्ती टूट गई। मामला शनिवार की सुबह का है, जब दो दोस्त सुबह सुबह घूमने के लिए बाहर निकले। इसी बीच एक दोस्त ने 2019 लोकसभा चुनाव के बाद देश का प्रधानमंत्री कौन बनेगा? इस तरीके की बातें करना शुरू कर दी। यह बात दूसरे दोस्त को ना पसंद आई तो उसने कहा कि इस बारे में बात ना की जाए। इससे पहले वाला दोस्त भड़क गया और नौबत मार पिटाई तक पहुंच गई। पास के रहने वाले कई लोगों ने आकर दोनों को शांत करवाया। लेकिन जब तक दोस्ती टूट चुकी थी। इन दोनों के नाम राहुल और अमित बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : नेहरु के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे मोदी


दोनों बचपन के पक्के दोस्त थे। लेकिन राजनीति के चक्कर में दोनों की दोस्ती टूट गई। जब बकवास न्यूज़ ने इस पूरे मामले पर राहुल से बात की तो उसका कहना था कि वह राजनीति में बिल्कुल भी इंटरेस्टिड नहीं है। लेकिन अमित को हमेशा से राजनीति की बातें करनी होती हैं। उसने उसे कई बार समझाया भी लेकिन अमित उसकी कभी भी नहीं सुनता। इसी को देखते हुए शनिवार की सुबह दोनों में झगड़ा हो गया। दोनों को पुलिस पकड़ कर ले गई दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। राहुल ने कहा है कि अमित जैसे लोगों की वजह से देश में बाकी मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाती। सिर्फ राजनीति की बात होती है। यही कारण है कि उसने अमित के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस पूरे मामले पर अमित से बात की तो अमित का कहना था कि जब तक राजनीति के बारे में बात नहीं करोगे तो राजनीतिक के जानोगे नहीं। राजनीति को नहीं जानोगे तो वोट कैसे दोगे।


लोकतंत्र में वोट देना बेहद जरूरी है। इसीलिए वह चर्चा कर रहा था। लेकिन, राहुल बिल्कुल गैर जिम्मेदाराना लड़का है। वह देश के बारे में नहीं सोचता। इसीलिए वह राजनीति के बारे में बात करना नहीं चाहता, वह नासमझ है। वह मूर्ख है। उसने कई बार उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। शनिवार की सुबह लड़ाई उसकी वजह से हुई थी कि वो राजनीति पर बात करना नहीं चाह रहा था। अमित का कहना था कि वह चाहता है कि देश मजबूत बने और देश मजबूत तक बनेगा तब लोग वोट देंगे। वोट से पहले चर्चा जरूरी है वह चर्चा करना चाहता है अभी देखना होगा कि आने वाले समय में दोनों की दोस्ती कैसी रहती है। क्या दोनों दोस्त दोबारा से दोस्त बन पाएंगे भी दुश्मन बन जाएंगे इस खबर पर बनी रहे हमारे साथ।



---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...