सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

New Year पर पत्रकार ने Whatsapp पर भेजी दुर्घटना की खबर, दोस्तों ने बिना पढ़े रिप्लाई किया- सेम टू यू

साल 2018 बीत रहा है साल 2019 यानी की नया साल शुरू हो रहा है। 2019 के शुरू होने से पहले ही लोगों ने अपने सगे संबंधियों को नए साल की बधाई देना शुरू कर दिया है। इसके लिए हिंदी-अंग्रेजी में हैप्पी न्यू ईयर के मैसेज एक दूसरे को भेजे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मानो फॉर्वडिड मैसेज की बाढ सी आ गई है। किसी भी मैसेज को देखते ही लोग अपने दोस्तों, सगे-संबंधियों को मैसेज फॉरवर्ड कर देते हैं। मैसेज के आखिर में लिख देते हैं हैप्पी न्यू ईयर। इसी बीच राजधानी दिल्ली में किसी पत्रकार ने अपने किसी दोस्त को एक दुर्घटना की खबर भेजी। लेकिन सामने वाले ने बिना इसे ठीक से पढ़ें उसके नीचे हैप्पी न्यू ईयर लिखकर फॉरवर्ड कर दिया। ये भी पढ़ें : वायरल मैसेज WhatsApp पर फॉरवर्ड नहीं करता था युवक, रिश्तेदारों ने तोड़ा नाता मैसेज में लिखा गया था कि दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में एक घर में चोरी हो गई और चोर भाग रहा था तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसकी वजह से उसकी टांग टूट गई। लेकिन, इस खबर को बिना पढ़े दोस्त ने अपने करीब 50 दोस्तों को इसे फॉरवर्ड कर दिया। इतना ही नहीं फॉरवर्ड करने के लिए के साथ ही नीचे लिख दिया ह...

बड़ा खुलासा - ऑस्ट्रेलिया ने भारत को धोखा देने के लिए बनवाई रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी

पहली पारी में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ बचते-बचते अर्धशतक बनाया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। टेस्ट मैच की खास बात रही चेतेश्वर पुजारा का शतक। तो वहीं, कप्तान विराट कोहली के शानदार 82 रन। इसके अलावा आउट ऑफ फॉर्म चल रहे रोहित शर्मा ने भी शानदार नाबाद 62 रन बनाए। रोहित शर्मा के बल्ले से निकली यह रन भारत के लिए इसलिए भी अहम हैं क्योंकि वो काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे, कई क्रिकेट के जानकार तो उन्हें अगले मैच से बाहर करने की बात कर रहे थे। वहीं, क्रिकेट के कुछ जानकारों का कहना है कि यह ऑस्ट्रेलिया की नई चाल हो सकती है। ये भी पढ़ें : देश के लिए विराट कोहली का बड़ा ऐलान, अब विदेशी कपड़े नहीं पहनेंगे क्रिकेट को करीब से समझने वाले लोगों का मानना है कि रोहित शर्मा का अर्ध-शतक भारत को धोखा देने की एक चाल हो सकती है। क्योंकि, ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम धोखा देने में माहिर है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज चाहते हैं कि रोहित शर्मा को अर्ध-...

न्यू ईयर बंपर धमाका ऑफर, जिम जाने का संकल्प लेने वालों के लिए स्पेशल पैकेज

कुछ लोग साल भर यही बोलते रहते हैं कि नए साल से जिम ज्वाइन करना है फिटनेस का फितूर किसे नहीं चढ़ता, अपने आप को फिट दिखाना, हैंडसम दिखाना कौन नहीं चाहता। लेकिन, भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अपने आपको फिट रखने का टाइम कुछ ही लोगों के पास होता है। खुद को फिट रखने के लिए कई लोगों ने नए साल पर जिम जाने का संकल्प लिया है। कुछ लोगों ने टेबल पर बैठकर वादा किया कि वह नए साल से रोज जिम जाया करेंगे और खुद को बिल्कुल फिट बना लेंगे। उनकी बॉडी किसी हीरो से कम नहीं लगेगी। यह संकल्प पूरा कितना होगा यह अलग बात है लेकिन इस संकल्प को ध्यान में रखते हुए राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में दिल्ली की एक जीवनी संकल्प वाले लोगों के लिए 1 सप्ताह का स्पेशल पैकेज दिया है। ये भी पढ़ें : बगल में लड़की थी फिर भी ट्रेड मिल से उतरा लड़का, घरवालों ने डॉक्टरों से जांच कराई एक सप्ताह का स्पेशल पैकेज इसलिए दिया गया है क्योंकि जिम मालिक को पता है कि जिम आने का फितूर और बॉडी बनाने का फितूर महज एक सप्ताह ही रहता है। उसके बाद लोग जिम आना बंद कर देते हैं। इसी को देखते हुए ये फैसला लिया गया ताकि लोगों की जेब पर ज्यादा अस...

खुशखबरी, यूपी वालों को नहीं लगेगी ठंड, योगी ने किया नाम बदलने का फैसला

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को नाम बदलने में एक्सपर्ट माना जाता है देश में दिल्ली-एनसीआर समेत कई मैदानी इलाको में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अब यूपी के लोगों को ठंड से जल्द ही निजात मिल सकती है। क्योंकि, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठंड से निपटने का एक रामबाण इलाज निकाल रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि ठंड से परेशान लोगों को निजात दिलाने के लिए योगी आदित्यनाथ ठंड का नाम बदली कर सकते हैं। ठंड का नाम बदली करके वह गर्मी रख देंगे जिससे आम लोगों को ठंड नहीं लगेगी। ये भी पढ़ें : कांग्रेस ने दिया बीजेपी को हैरान करने वाला ऑफर, योगी को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाने की मांग ऐसा पहली बार नहीं है कि योगी आदित्यनाथ ने कोई नाम बदली किया हो, इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के कई शहरों के नाम भी बदली कर चुके हैं। उनका दावा है कि नाम बदली करने से पुरानी पहचान हासिल की जा सकती है। यही वजह है कि नाम बदली कर दो पुरानी पहचान मिल जाएगी और अपना काम भी हो जाएगा। अपना काम होने का तात्पर्य है कि लो...

मध्यप्रदेश का वोटर कार्ड बनवाना चाहते हैं विजय माल्या, कर्ज माफ होने के लिए कर रहे हैं प्लानिंग

विजय माल्या बैंकों के करीब नौ हजार करोड़ रूपए लेकर भाग गया है देश की जनता का नौ हजार करोड़ लूटकर विदेश भाग जाने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या अब भारत में लौटना चाहते हैं। देश में वापस आने को लिए विजय माल्या ने ट्वीट करके इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि वह भारत आना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने एक और बात भी कही है, विजय माल्या का कहना है कि उन्हें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ या फिर राजस्थान का वोटर आईडी कार्ड बना कर दिया जाए। वह यहां आकर कुछ जमीन भी खरीदना चाहते हैं। विजय माल्या की मंशा अब शराब कारोबार छोड़कर किसान बनने की है। विजय माल्या किसान इसलिए बनना चाहते हैं, क्योंकि हाल ही में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में किसानों के कर्ज माफ किए गए हैं।विजय माल्या को लगता है कि देश में वापस आकर किसान बनकर उनका भी कर्जा माफ हो सकता है और वह भी देश में सुकून की जिंदगी जी सकते हैं। ये भी पढ़ें : विजय माल्या के लिए एसी जेल बनाई जाएगी, बियर का भी खास इंतज़ाम होगा, तैनात होंगी महिला जेलकर्मी हालांकि, विजय माल्या के भारत में लौटने की बात को लेकर राजनीति ने जोर पकड़ लिया। कांग्रेस और भाजपा के नेता एक...

के एल राहुल को ज़ीरो का ब्रांड एंबेसडर बनाएंगे शाहरुख

शाहरूख खान के ऑफर से के एल राहुल बेहद खुश हैं ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया से करारी हार का सामना करना पड़ा। वजह थी बल्लेबाजों का फ्लोप प्रदर्शन। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर केएल राहुल जीरो रन पर आउट हो गए। जीरो रन पर आउट होना भले ही भारतीय क्रिकेट फैंस को पसंद नहीं आ रहा लेकिन शाहरुख खान उन्हें अपनी फिल्म जीरो का ब्रांड एंबेस्डर बना सकते हैं।  शाहरुख खान के केएल राहुल को जीरो का ब्रांड एंबेसडर बनाने के पीछे कई वजह बताई जा रही हैं। मुख्य वजह है मीडिया में लगातार उनकी जीरो पर आउट होने को लेकर चर्चा किए जाना।  लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि मीडिया वाले जीरो जीरो बोलेंगे तो इससे शाहरुख खान की फिल्म का प्रमोशन होगा। ये भी पढ़ें : देश के लिए विराट कोहली का बड़ा ऐलान, अब विदेशी कपड़े नहीं पहनेंगे केएल राहुल के जीरो पर आउट होने आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर राहुल की काफी आलोचना हो रही। आलोचना करते वक्त हर कोई जीरो शब्द का इस्तेमाल कर रहा है। क्योंकि राहुल जीरो पर आउट हुए थे। बस इसी को लेकर शाहरुख ने केएल राहुल को चुनने का ...

कांग्रेस ने दिया बीजेपी को हैरान करने वाला ऑफर, योगी को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाने की मांग

राहुल गांधी के मुताबिक योगी की रैलियों से कांग्रेस को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है हाल ही में देश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तीन राज्यों में जीत हुई। जीत के बाद पूरी पार्टी गदगद है वजह साफ है तीन राज्यों में सत्ता की गद्दी पर कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री बैठे हैं। वहीं, इन जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी का आलाकमान चाहता है कि स्टार कैंपेन के लिए योगी को कमान दी जाए। योगी मतलब योगी आदित्यनाथ। ये भी पढ़ें : राजा, मंत्री, चोर और सिपाही वाले खेल से चुने जा रहे हैं मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल फिलहाल योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। लेकिन, कांग्रेस पार्टी चाहती है कि अब योगी आदित्यनाथ उनके लिए कैंपेन करें। क्योंकि, योगी आदित्यनाथ अभी तक हाल ही के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के स्टार कैंपेनर थे और अपनी पार्टी के लिए वह कैंपेन कर रहे थे। इसी कैंपेन की वजह से कांग्रेस पार्टी मान रही है कि कांग्रेस पार्टी को सफलता मिली है। ये भ...

राजा, मंत्री, चोर और सिपाही वाले खेल से चुने जा रहे हैं मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल

ज्योतिरादित्य और सचिन पायलट ने खेल में चालाकी करने का आरोप लगाया है देश में हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मुंह की खानी पड़ी। वहीं, कांग्रेस पार्टी तीन राज्यों में मुख्यमंत्री बनाने का दावा कर रही है। लेकिन, मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर लंबी माथापच्ची चली। मध्यप्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री का कार्यभार दिया गया है। वहीं,  राजस्थान में यह जिम्मेदारी अशोक गहलोत संभालेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री चुने की यह प्रक्रिया कोई आसान नहीं थी। कांग्रेस पार्टी को करीब से जाने वाले लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खास तरीका अपनाया इसके बाद उन्होंने तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री का चुनाव किया। ये भी पढ़ें : न्यूज चैनल के डिबेट शो में नेताओं में हुई मारपीट, अब पार्टी प्रवक्ताओं को डिबेट में लगाना होगा हेलमेट बचपन में आपको राजा, मंत्री, चोर, सिपाही की कहानी याद होगी। तब पर्ची पर यह नाम लिखकर फेंक दिया जाता था और उससे चुनाव किया जाता था कि कौन क्या बनेगा। उसी तरीके से इन राज्यों में भी मुख्यमंत्र...

न्यूज चैनल के डिबेट शो में नेताओं में हुई मारपीट, अब पार्टी प्रवक्ताओं को डिबेट में लगाना होगा हेलमेट

ज़ी न्यूज़ के डिबेट शो में एसपी नेता अनुराग भदौरिया ने बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया से मारपीट की मारपीट का वीडियो नीचे है हाल ही में दो पार्टी के प्रवक्ताओं के बीच न्यूज़ चैनल के डिबेट शो में मारपीट हुई, जिसके बाद से नए कानून बनाने का प्रावधान किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब सभी पार्टी प्रवक्ताओं को डिबेट से पहले हेलमेट खरीदना होगा। साथ ही हेलमेट लगाकर न्यूजरूम के ऑफिस में आना होगा। यह ठीक वैसा ही है जैसा कि मोटरसाइकिल चलाने से पहले आप लाइसेंस बनवाते हैं और लाइसेंस के साथ चलते हैं। इस मामले में कानून बनाया गया है और कानून में लिखा गया है कि कोई भी पार्टी प्रवक्ता अगर बिना हेलमेट के दिखे तो पुलिस उसका चालान काट सकती है। ये भी पढ़ें : BSP नेता के बेटे आशीष पांडे की मुश्किलें बढ़ीं, गुलाबी पैंट पहनने के लिए अलग से चलेगा केस बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक पार्टी नेता ने कहा कि नेताओं के हित के लिए यह फैसला उठाया गया है। क्योंकि आजकल डिबेट में काफी हंगामा हो जाता है। काफी गरमा-गरम बहस के कारण कई प्रवक्ताओं को गुस्सा आ जाता है और गुस्सा इस कदर बढ़ जाता है कि वह एक दू...

एग्जिट पोल को 'आप' ने बताया गलत, किया सरकार बनाने का दावा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल में अलग-अलग दावे किए गए हैं। कई एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि भाजपा की सत्ता में वापसी मुश्किल है तो वहीं किसी में कांग्रेस पार्टी को विजेता की तरह पेश किया जा रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने सभी एग्जिट पोल को गलत बताते हुए कहा है कि यह सारे एग्जिट पोल गलत हैं और सरकार उन्हीं की बनने वाली है। दूसरी पार्टियों पर काम में उंगली करने का आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी ने इस बार टीवी चैनलों पर आरोप लगाया है। साथ ही सभी एग्जिट पोल को झूठा तक कह दिया गया। आम आदमी पार्टी दावा कर रही है सरकार उन्हीं के बनने वाली है, क्योंकि जनता उन्हें पसंद करती है। जिसकी वजह से वह उन्हें ही वोट करेगी। ये भी पढ़ें : गेम ऑफ थ्रोन्स के निर्माता आम आदमी पार्टी पर बनाएंगे सीरीज़ एक आम आदमी पार्टी ने नेता ने तो यहां तक कह दिया कि एग्जिट पोल में मीडिया ने जब सर्व...

जुए की लत में जियोनी के चेयरमैन को बड़ी चपत, 1000 करोड़ रूपए हारे

अपने फोन की तकनीक की वजह से भारत में चर्चा में रहने वाली चीन की स्मार्टफोन कंपनी जियोनी अब दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है। कंपनी के दिवालिया होने की वजह पूछेंगे तो आपके पैरों तले से जमीन निकल जाएगी। आपको यकीन नहीं होगा कि क्या कोई कंपनी किसी मालिक के शौक की वजह से दिवालिया होने की कगार पर पहुंच सकती है। लेकिन यह सच है। कपंनी के दिवालिया होने की वजह है कंपनी के चेयरमैन को जुए की लत लगना। इस लत ने कंपनी को बंद होने की कगार पर पहुंचा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियोनी के चेयरमैन लियु लिरॉन की जुए की लत है जिसकी वजह से करीब 1008 करोड़ रुपए (14.4 करोड़ डॉलर) की रकम हारने की बात कबूल की है। ये भी पढ़ें : चीनी लड़की की चीनी चाल, 20 लड़कों को प्यार में फंसाकर लिए 20 आईफोन, बेचकर खरीद लिया घर अभी तक आपने जुए में हारने की लाख-दो लाख की कहानियां सुनी होंगी। लेकिन यह पहली बार है कि जब कोई जुए में हजारों करोड़ रूपए हार गया हो या यूं कहें जुए में पैसे नहीं पूरी कंपनी ही हार गया। हालांकि कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि यह पैसे मालिक ने अपनी जेब से हारे हैं। कंपनी का इस पर कोई असर नही...

Alexa से पूछा राम मंदिर कब बनेगा, जवाब ने उड़ाए युवक के होश

साल 2019 का लोकसभा चुनाव दूर नहीं। वहीं, उससे पहले राजनेताओं के बीच राम मंदिर का मुद्दा तेज हो चला है। इसी बीच दुनिया भर में अमेजॉन का Alexa क्रांति लाने का दावा कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि एलेक्सा पर किसी भी सवाल का जवाब मिल सकता है। इसी जवाब को खोजने के लिए जनता ने एलेक्सा का सहारा लेना उचित समझा। बार-बार न्यूज़ चैनल्स पर राम मंदिर के मुद्दे को देखते हुए दिल्ली के रहने वाले हैं आलोक शर्मा ने एक एलेक्सा खरीदा और उनसे पूछा राम मंदिर कब बनेगा ? ये भी पढ़ें : अमेजन की एलेक्सा ने गाने के बदले दी गाली, पड़ोसी पहुंचे कोर्ट कस्टमर का सवाल सुनने के बाद एलेक्सा कुछ देर के लिए चुप रहा और उसके बाद हैंग हो गया। आलोक का कहना है कि उसने काफी वक्त तक इसका जवाब ढूंढने की कोशिश की। लेकिन अपने आप को महाज्ञानी कहने वाला एलेक्सा कुछ भी बोल नहीं पाया। बल्कि इसके बदले कई तरीके के भाषण चलने। एक भाषण में एक नेता को कहते सुना जा सकता था कि मंदिर वहीं बनाएंगे। ये भी पढ़ें : सरकार का ऐलान, राम मंदिर कारसेवा को रोज़गार गारंटी से जोड़ा जाएगा बकवास न्यूज़ से बात करते हुए हैं आलोक ने बताया कि ए...

प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस ले रहे हैं नागिन डांस की ट्रेनिंग

प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की उनके ब्बॉयफ्रेंड निक के साथ सगाई हो गई। सगाई पूरी तरह से भारतीय रीति-रिवाज के हिसाब हुई। दोनों की शादी इस साल के अंत तक हो सकती है। पूरी उम्मीद है कि दोनों की शादी भी भारतीय परंपरा के हिसाब से ही होगी। प्रियंका और निक दोनों ही अपनी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं लेकिन निक अभी से थोड़े परेशान दिख रहे हैं। निक की परेशानी के सबसे बड़ी जगह है उन्हें नागिन डांस ना आना। भारतीय शादियों में नागिन डांस की जबरदस्त मांग होती है। हर कोई दूल्हें और दूल्हे के साथियों से नागिन डांस की उम्मीद करता है। लेकिन, निक और उसके दोस्तों को नागिन डांस की ज़रा सी भी हवा नहीं है, उन्हें कुछ भी नहीं आता है। किसी को पता ही नहीं है कि नागिन डांस होता क्या है और किस तरह से किया जाता है। प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस अपने दोस्तों के साथ  इसी के चलते निक परेशान हैं। क्योंकि, अगर शादी में उन्हें नागिन डांस के लिए कहा गया तो फिर वो क्या करेंगे। अंग्रेजी मीडिया के सूत्रों के अनुसार, निक ने अपने कई दोस्तों से नागिन डांस...

बागी नेताजी बनाएंगे नोटा पार्टी, जीत के लिए बनाई खास योजना

देश के कई राज्यों में चुनाव चल रहे हैं। वहीं, अगले साल देश में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसी बीच जनता का मूड किसी भी पार्टी के लिए अच्छा नहीं लग रहा है। नेताओं के कई काम जनता को पसंद नहीं आ रहे हैं। इस वजह से लोग वोट डालने तो जा रहे हैं लेकिन किसी पार्टी को वोट देने की बजाय वह नोटा पर बटन दबा रहे हैं। इसकी वजह से कई राजनीतिक पार्टियों के नेता परेशान हैं। लेकिन इस परेशानी का हल एक नेता जी ने निकाल लिया है नेता जी ने अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर नोटा नाम की अलग पार्टी बनाई है। ये भी पढ़ें : ऐश्वर्या-तेजप्रताप के तलाक पर राहुल गांधी कंफ्यूज़, कहा - शादी अभिषेक से हुई तो तेजप्रताप क्यों मांग रहे हैं तलाक ?  नेताजी ने चुनाव के बाद खुद को मुख्यमंत्री बनने का दावा भी पेश कर दिया है। साथ ही उन्होंने नए कपड़े भी सिलवा लिए हैं। बकवास न्यूज से बात करते हुए नेता जी ने बताया कि इस बार जनता किसी भी पार्टी को पसंद नहीं कर रही है। यही वजह है कि उन्होंने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और नोटा नाम की अलग पार्टी का गठन किया। क्योंकि लोग नोटा पर बटन दबाते हैं इसलिए वह उनकी पार्टी पर बटन दब...

शादी में नाराज हुए रणवीर के फूफा, रसगुल्ला ना मिलने से आपा खोया

रणवीर और दीपिका पादुकोण की शादी इटली में 14 और 15 नवंबर को हुई। मीडिया में दोनों की शादी की चर्चा है तो वहीं शादी में रणवीर के फूफा ने बवाल खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि रणवीर के फूफा को शादी में सफेद रंग का रसगुल्ला नहीं मिला। जिसकी वजह से वह खासे नाराज हुए। क्योंकि शादी इटली में थी इस वजह से देसी खाना नहीं मिल रहा था। इसी को लेकर फूफा ने मुंह फुला लिया। सभी मेहमान फूफा को मनाने में लग गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद फूफा माने और तब जाकर शादी की सारी रस्में पूरी हो पाई। बताया जा रहा है कि रणबीर के फूफा शादी की खुशी में 12 तारीख को ही इटली पहुंच गए थे। इटली जाने के बाद वह काफी परेशान थे क्योंकि वहां उन्हें भारतीय खाना नहीं मिल रहा था। ये भी पढ़ें : इटली जाएंगे करणी सेना के लोग, खिलजी और पद्ममावती की शादी रुकवाने की होगी कोशिश बताया जा रहा है कि रणवीर के फूफा को कई विदेशी खानों का नाम भी नहीं पता था। इस वजह से वो ठीक से खााना भी नहीं खा पाए, लेकिन शादी की खुशी के कारण वो हर बार इग्नोर करते गए। लेकिन रणवीर के फूफा को गुस्सा सबसे ज्यादा तब आया जब शादी में बारात के समय खाना खाया ...

विदेशी लड़की को है देसी प्यार की तलाश, ब्वॉयफ्रेंड को हर साल देगी 60 लाख

23 साल की जेन पार्क को एक ब्वॉयफ्रेंड की तलाश है ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन ''तू पैसा-पैसा क्यों करती है। पैसे पर क्यों मरती है। पैसे की लगा दूं ढेरी'' 'दे दना दन' फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के बीच फिल्माया गया यह गाना पैसे के महत्वता की बात करता है। जिसमें अक्षय कुमार ये गाना कैटरीना के लिए गाना गाते हुए दिखते हैं। वो रील लाइफ की कहानी थी लेकिन रियल लाइफ में ब्रिटेन में रहने वाली लड़की भी ऐसा ही कुछ कह रही है। ब्रिटेन में रहने वाली 17 साल की  जेन ने लॉटरी के जरिए करोड़ों रुपए तो जीत लिए,  छह साल बाद लड़की 23 साल की हो गई है। लेकिन इसे अभी तक सच्चा प्यार नहीं मिला है। विदेशी कन्या ने देसी प्यार को पाने के लिए अब एक अनोखा तरीका निकाला है ।विदेशी कन्या का कहना है पैसे लो प्यार दो। जी हां ब्रिटेन की इस लड़की को सच्चे प्यार की तलाश है।  अखबारों से लेकर टीवी तक में इश्तिहार  देकर कहा गया है जो उसे सच्चा प्यार देगा उसे यह लड़की हर साल 60 लाख रुपये देगी। ये भी पढ़ें : चीनी लड़की की चीनी चाल, 20 लड़कों को...

दिल्ली के प्रदूषण की दुनियाभर में डिमांड बढ़ी, दिल्ली का प्रदूषण देखने आएंगे सैलानी

भारत में विदेशी पर्यटक ताजमहल, लालकिला, कुतुबमीनार आदि देखने के लिए आते हैं लेकिन अब बदलते दौर में पर्यटकों की पसंद भी बदल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब विदेशी पर्यटक दिल्ली में दिल्ली का प्रदूषण देखने के लिए आएंगे। क्योंकि यह कोई मामूली बात नहीं है। विदेशी पर्यटकओं का मानना है कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषण दिल्ली में है। वो ये देखना चाहते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी में यह प्रदूषण कैसे फैल रहा है और सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। ये भी पढ़ें : दिल्ली का युवक पहाड़ों की साफ हवा झेल नहीं पाया, बीमार पड़ा बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक विदेशी पर्यटक ने बताया कि भारत की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण दुनिया में सबसे ज्यादा है। यहां सांस लेना कोई आम बात नहीं। लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, इन सबके बावजूद यहां कोई कदम नहीं उठाए जाते। साल दर साल प्रदूषण का स्तर बढ़ता गया है। लेकिन, कार्रवाई कुछ भी नहीं हुई तो वो देखना चाहते हैं कि आखिर दिल्ली के लोग और यहां की सरकार इतनी गैर जिम्मेदार कैसे हो सकती है ये भी पढ़ें : नेता ने गिनवाए प्...

दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना मास्क घूमने वालों को खतरों के खिलाड़ी शो में डायरेक्ट एंट्री

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं। डॉक्टरों ने घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी है। डॉक्टरों ने कहा है कि मास्क ना पहने की वजह से कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।  डॉक्टरों के मुताबिक, दिल्ली में मास्क में पहनना खतरों से खेलने जैसा है। इस बड़े और असली खतरे को देखते हुए खतरों के खिलाड़ी शो के निर्माताओं ने दिल्ली से आएग प्रतिभागियों को शो में सीधे एंट्री देने का फैसला कर लिया, इसके बाद करोलबाग के रहने वाले विनय कुमार पहले प्रतिभागी बने जिन्हें खतरों के खिलाड़ी शो में लिया गया, लेकिन उनके एक बयान से शो में हंगामा मच गया ये भी पढ़ें : दिल्ली का युवक पहाड़ों की साफ हवा झेल नहीं पाया, बीमार पड़ा विनय कुमार का कहना था कि वह दिल्ली में इतने प्रदूषण में रहता है जो कि अब तक का सबसे बड़ा खतरा है, खतरों के खिलाड़ी शो में जिस तरीके के खतरे कभी कभार उठाए जाते हैं, उनसे कहीं बड़े खतरे से वो रोज खोलता है, इसलिए उसके लेवल को देखते हुए उसे शो का विजेता घोषित कर...

श्रीसंत को सुधारने के लिए बिग बॉस के घर में जाएंगे हरभजन सिंह

बिग बॉस के घर में श्रीसंत का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। कभी वह खुश हो जाते हैं तो कभी वह लड़ाई करने लग जाते हैं और कभी वह घर से बाहर जाने की धमकी देते हैं। कई बार तो उन्हें दीवार से नीचे उतारा गया। श्रीसंत की हरकतें देखकर घर वाले परेशान हैं। वहीं, सलमान खान भी श्रीसंत पर कई बार फटकार लगा चुके हैं। अब खबर आ रही है कि श्रीसंत को सुधारने के लिए उनके पुराने साथी हरभजन सिंह को बिग बॉस के घर में भेजा जा सकता है। बिग बॉस के घर में हरभजन को भेजने का मुख्य कारण श्रीसंत की हरकतों को ठीक करना है। क्योंकि आए दिन श्रीसंत घर में कुछ ना कुछ पंगा करते रहते हैं। जिसकी वजह से दूसरे घर वाले भी परेशान हैं। श्रीसंत को किसी भी वक्त गुस्सा आ जाता है। वह किसी को गालियां भी दे देते हैं। ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा बताया जा रहा है कि श्रीसंत की जुबान पर लगाम लगाने के लिए बिग बॉस ने यह कदम उठाया है। क्रिकेट और सिनेमा को समझने वाले लोगों का मानना है कि क्रिकेट से दूर होने के बाद श्रीसंत ने सिनेमा और राजनीति में अपना वक्त बिताया ह...