सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्यप्रदेश का वोटर कार्ड बनवाना चाहते हैं विजय माल्या, कर्ज माफ होने के लिए कर रहे हैं प्लानिंग

vijay mallya in london
विजय माल्या बैंकों के करीब नौ हजार करोड़ रूपए लेकर भाग गया है
देश की जनता का नौ हजार करोड़ लूटकर विदेश भाग जाने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या अब भारत में लौटना चाहते हैं। देश में वापस आने को लिए विजय माल्या ने ट्वीट करके इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि वह भारत आना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने एक और बात भी कही है, विजय माल्या का कहना है कि उन्हें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ या फिर राजस्थान का वोटर आईडी कार्ड बना कर दिया जाए। वह यहां आकर कुछ जमीन भी खरीदना चाहते हैं। विजय माल्या की मंशा अब शराब कारोबार छोड़कर किसान बनने की है। विजय माल्या किसान इसलिए बनना चाहते हैं, क्योंकि हाल ही में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में किसानों के कर्ज माफ किए गए हैं।विजय माल्या को लगता है कि देश में वापस आकर किसान बनकर उनका भी कर्जा माफ हो सकता है और वह भी देश में सुकून की जिंदगी जी सकते हैं।

ये भी पढ़ें : विजय माल्या के लिए एसी जेल बनाई जाएगी, बियर का भी खास इंतज़ाम होगा, तैनात होंगी महिला जेलकर्मी

हालांकि, विजय माल्या के भारत में लौटने की बात को लेकर राजनीति ने जोर पकड़ लिया। कांग्रेस और भाजपा के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लग गए। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करके विजय माल्या जैसे भगोड़े को किसान बनने का मौका दिया है।अगर कांग्रेस पार्टी किसानों का कर्ज माफ नहीं करती तो विजय माल्या कभी भी किसान बनने का सपना नहीं देखते। इसलिए अपने आप को किसानों की पार्टी कहने वाली कांग्रेस को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और तीनों राज्यों की गद्दी भाजपा को सौंप देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : विजय माल्या करेंगे क्रेडिट कार्ड का बिल न दे पाने वालों की मदद

chief minister of MP Kamalnath
मुख्यमंत्री बनते ही कमलनाथ ने किसानों का कर्जा माफ कर दिया है

वहीं, इस मामले पर कांग्रेस का कहना है कि तीन राज्यों में सत्ता आने के बाद से बड़े बड़े लोग किसान बनना चाहते हैं। देश के लिए इससे खुशी की बात कुछ नहीं हो सकती। क्योंकि किसान बनना आम बात नहीं है। इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपील की है कि पूरी दुनिया में अब इस बात के चर्चे चल रहे हैं कि बड़े-बड़े लोग भारत में आकर किसानी करना चाहते चाहते हैं I

ये भी पढ़ें : विजय माल लिया की विदेश भागने से ठीक पहले की तस्वीर

अभी देखना होगा कि क्या विजय माल्या भारत लौट आते हैं और अगर भारत आएंगे तो 3 राज्यों में से किस राज्य का वोटर आईडी कार्ड बनाएंगे और उसके बाद क्या विजय माल्या को भी दूसरे किसानों की तरह फायदा मिल पाएगा, उनका भी कर्ज माफ हो पाएगा। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर। आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : विजय माल्या को लोन देने वाले बैंक का पता चला

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...