सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सीरियस बकवास लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली में सही इंडिकेटर दे कर गाड़ी मोड़ने पर हुआ चालान

ये भी पढ़ें : चालान भरना हुआ आसान, ज्यादा चालान कटा तो लोन देगा रिजर्व बैंक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ही दिन में 117 ऐसे लोगों का चालान किया है जिन्होंने गाड़ी मोड़ने से पहले सही इंडिकेटर दिया था... पुलिस का कहना है ऐसा करके उन्होंने न सिर्फ ट्रैफिक नियम तोड़ा है बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाला... माना जा रहा है ऑड-ईवन नियम के बाद लोगों में पुरानी आदतें वापस लाने के लिए अभियान छेड़ा है जिसके तहत ये चालान काटे गए... पुलिस के मुताबिक मुड़ने से पहले इंडिकेटर देना दिल्ली में अपराध माना जाता है इसलिए उन्होंने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है...  य हां के लोग या तो इंडिकेटर देते ही नहीं हैं और अगर गलती से दे भी देते हैं तो कभी सही नहीं देते... जिससे किसी को संकेत समझ में ही नहीं आते और इन लोगों ने दूसरों को भ्रम में डाला जिससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी... चालान किए गए 117 लोगों में से 116 पुरूष और 1 महिला है... ट्रैफिक पुलिस वाले भी हैरान हैं कि महिला हो कर भी उसने सही संकेत कैसे दे दिया... अब पुलिस इस बारे में जांच कर ये देख रही है कहीं उस महिला ड्राइवर की गाड़ी में कि...

चालान भरना हुआ आसान, ज्यादा चालान कटा तो लोन देगा रिजर्व बैंक

ये भी पढ़ें : इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम ट्रैफिक के नियमों को तोड़ना अब आसान नहीं होगा। ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफ़िक पुलिस ज़बर्दस्त जुर्माना लगाया रही है। ऐसे कई तरीक़े के उदारहण देखने को मिले जब वाहन की क़ीमत से ज़्यादा का चालान काट दिया गया हो। इससे हर कोई डरा हुआ है। गाड़ी को सड़क पर उतारने से पहले हर कोई यही सोचता है कि उसका चालान ना कटे। लेकिन,अब लोगों के लिए राहत की ख़बर है। क्योंकि, जिन लोगों का चालान कटा है उन्हें लोन की सुविधा दी जा सकती है। बकवास न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार,  ट्रैफ़िक पुलिस लगातार चालान काट रही हैं जिससे आम जनता को काफ़ी परेशानी हो रही है।आने वाले कुछ महीनों में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर जनता परेशान हो सकती है और ऐसा हो सकता है कि जनता की परेशानी चुनावों में हार की वजह बन जाए, इसी को देखते हुए सरकार जनता को राहत देने के मूड में है। ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक बकवास न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक़, सरकार- RBI का रुख़ कर सकती है...

शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक

ये भी पढ़ें : लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई देश की अर्थव्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है जिसकी वजह से हज़ारों लोगों की नौकरियां जा चुकी है। वहीं कई लोगों की नौकरियों पर अभी भी ख़तरा मंडरा रहा है। इस कारण से कई लोग अपनी नौकरी को लेकर चिंतित हैं। हर कोई सरकार से यही उम्मीद कर रहा है कि वो जल्दी से जल्दी अर्थव्यवस्था कि हालात को सुधारते हैं ताकि उनकी नौकरी बची रहे। लोगों की मुसीबत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने भी क़दम उठाने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, हाल ही में वित् मंत्रालय ने कुछ जानकार लोगों की एक मीटिंग बुलायी है जिसमें लोगों ने अलग अलग सुझाव दिए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़,  कई जानकार लोगों ने अपने अनुभव के आधार पर सरकार को बताया कि किस तरीक़े से वो आर्थिक व्यवस्था को सुधार सकते हैं। सरकार ने जब इस बारे में एक युवक से पूछा तो उसका कहना था कि शक्तिमान से मदद ली जा सकती है। क्योंकि जब भी देश पर संकट आया है हर बार शक्तिमान ही देश को बचाते हैं। ये भी पढ़ें : CBI से नाराज़ हुए प्रधानमं...

लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई

ये भी पढ़ें : लगातार नीचे गिर रहे शेयर बाज़ार को उठाने के लिए बड़ा कदम, स्टॉक एक्सचेंज में लगाई जाएंगी लिफ्ट शेयर बाज़ार में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। इसी बीच पिछले कुछ दिनों में शेयर बाज़ार में काफ़ी गिरावट दर्ज की गई है। काफ़ी कोशिशों के बावजूद भी शेयर बाज़ार में तेज़ी दर्ज नहीं की जा रही। शेयर बाज़ार गिरने की वजह से मार्केट में पैसा लगाने वाले लोग परेशान हैं इसी को देखते हुए अब कुछ लोगों ने शेयर बाजार मार्केट को उठाने के लिए एक अलग ही रणनीति बनायी है। बताया जा रहा है कि शेयर मार्केट में उठाने के लिए सो देश भक्तों का एक दल मुंबई के लिए रवाना होगा। बताया जा रहा है कि ये दल शेयर मार्केट में तमाम दिक्कतों को सुधार देगा। इस दल की अध्यक्षता करने वाले एक शख़्स का दावा है कि पहले वो शेयर मार्केट में ही काम करता था और उसे शेयर मार्केट के तमाम नियमों के बारे में पता है। इसी को देखते हुए मुझे पूरी उम्मीद है कि वो अपने सारे एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करेगा, जिसके बल पर शेयर मार्केट दोबारा से तेज गति से ऊपर बढ़ेगा और शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सेंसेक्स...

गंगा जमुनी तहजीब बचाने के लिए कावंड़ियों ने की तोड़फोड़, कहा- सभ्य भारत की कमी महसूस नहीं होने देंगे

हाथों में बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक लिए शांति दूत कांवड़िए ये भी पढ़ें : हिंदू धार्मिक गुरु ने किया अभिनेत्री ज़ायरा वसीम का समर्थन, हिंदू अभिनेत्रियों को ज़ायरा से सीखने को कहा देश में हिंदू-मुस्लिम एकता की कई बातें की जाती हैं लेकिन एकता के नाम पर काम कुछ नहीं किया जाता है। देश की गंगा जमुनी तहजीब हमें सिखाती है कि हमें प्यार प्रेम से रहना चाहिए। शब ए बारात मुस्लिमों के लिए खास होता है। इस दौरान मुस्लिम युवक जमकर हंगामा करते देखे जाते हैं। इसी तरह सावन के महीने में कावंड़ियों को देखा जाता है। कावंड़िए इस बार भी शांत नहीं रहे और जमकर तोड़फोड़ की। सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में बम-बम भोले की आवाज को कावंड़ियों के मुंह से खूब सुना जाता है। लाखों की संख्या में देशभर के लोग कांवड़ लाते हैं और अपने आपको शिवजी की भक्त कहते हैं। कांवड़िए देश में एकता का संदेश देने की कोशिश भी करते हैं। ये भी पढ़ें : हिंदू संगठन की मांग, सिर्फ भगवा टी शर्ट नहीं, धोती-कुर्ते में वर्ल्ड कप खेले टीम इंडिया शब ए बारात में शांतिप्रिय मुस्लिम युवकों का दल बाइक पर ट्रिपलिंग करते हुए कानून का पाल...

ज़्यादा बच्चे पैदा करने वालों को नहीं मिलेगी सब्सिडी, सरकार लाने वाली है जनसंख्या नियंत्रण कानून

ये भी पढ़ें : 'जयाप्रदा' का 3 साल पहले गायब पति मिल गया, टिकटॉक के ज़रिए ढूंढ निकाला आज विश्व जनसंख्या दिवस है जिसकी वजह से हर कोई देश की आबादी के बारे में बात कर रहा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत आने वाले कुछ सालों में दुनिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला मुल्क बन जाएगा, इसी को देखते हुए हर कोई इस बात के बारे में बात कर रहा है कि कैसे भी करके जनसंख्या नियंत्रण क़ानून लाया जाए। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने इस बारे में बात कर के एक नई बहस को जन्म दिया। गिरिराज सिंह का कहना है कि जिन के ज़्यादा बच्चे हैं उन्हें वोटिंग की सुविधा नहीं मिलनी चाहिए। इसके बाद से चारों तरफ़ से इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या भारतीय जनता पार्टी के नेता का ये बयान सही है या ग़लत। जनसंख्या क़ानून के बारे में हर कोई तर्क वितर्क कर रहा है हर कोई अपने हिसाब से बातें कर रहा है कई लोग चाहते हैं कि देश में जनसंख्या क़ानून बनाया जाए तो वही कई लोग इसके ख़िलाफ़ हैं। बताया जा रहा है कि इस बारे में क़ानून बनाने पर भी विचार किया जा सकता है। ये भी पढ़ें : हिंदू धार्मिक गुरु ने किया अभिनेत्री ज़ायरा व...

बारिश का पानी जमा होने वाली जगह को देखने के लिए टिकट लगाएगी दिल्ली सरकार

ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली NCR में चिलचिलाती गर्मी से हर कोई राहत चाहता है। मॉनसून इस साल लेट चल रहा है जिसकी वजह से बारिश नहीं हो रही है। वहीं, दिल्ली NCR का तापमान भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में हर कोई बारिश की उम्मीद लगाए बैठा है। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि जल्दी से जल्दी बारिश हो और उसे गर्मी से राहत मिले। वहीं दिल्ली सरकार भी बारिश की उम्मीद लगाए बैठी है।क्योंकि ये पैसे की उम्मीद कर रही है। आप सोच रहे हैं कि बारिश से पैसा कैसे? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, राजधानी दिल्ली में दिल्ली सरकार पानी भरने वाली जगहों को देखने के लिए टिकट लगाने की योजना बना रही है। मतलब कि अगर अब आपके इलाक़े में पानी भर गया और लोग उसे देखने के लिए पहुँचे तो हो सकता है कि उन्हें गड्ढों में भरा पानी देखने के लिए पैसा चुकाना पड़े। ये भी पढ़ें : मुंबई में अब ओला-ऊबर की चलेगी नाव वाली टैक्सी, पेटीएम से पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक अभी तक आपने दिल्ली में चिड़ियाघर, लाल क़िला आदि में जाने के लिए टिकट लिया हो। ल...

गेम ऑफ थ्रोन्स के निर्माता आम आदमी पार्टी पर बनाएंगे सीरीज़

आशीष खेतान, अरविंद केजरीवाल और आशुतोष ये भी पढ़ें : दिल्ली में केजरीवाल ने महिलाओं के लिए मेट्रो किराया फ्री किया, मर्दों ने कहा फ्री में चखना भी मुहैया कराएं केजरीवाल गेम ऑफ थ्रोन्स का आखिरी सीज़न आ चुका है, अब उसके निर्माताओं ने आम आदमी पार्टी पर नई सीरीज़ बनाने का फैसला किया है, जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे पार्टी से एक एक करके नेता बाहर हो रहे हें... इस बात की जानकारी निर्माताओं ने हिंदी में ट्वीट करके दी है... मानजा रहा है कि जितना मसाला गेम ऑफ थ्रोन्स में है उससे ज़्यादा पेच आम आदमी पार्टी की राजनीति में है... जिसमें शुरू से लेकर अब तक एक एक करके सभी बड़े नेता बाहर हो चुके हैं... इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर में केजरीवाल को मनीष सिसोदिया चुनौती दे सकते हैं ये भी पढ़ें : मोदी के शपथ ग्रहण में आने के लिए केजरीवाल ने रखी शर्त, कांग्रेस के साथ वाली 5 कुर्सियों की मांग मनीष सिसोदिया दिल्ली के डिप्टी सीएम हैं और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ये भी पढ़ें : Exit पोल को केजरीवाल ने बताया गलत, कहा - देख लेना अबकी बार केजरीवाल सरकार दरअसल गेम ऑफ थ्रोन्स इसीलिए मशह...

अब EVM से नहीं WWE की तरह चुनाव आयोग कराएगा चुनाव, वोटिंग से नहीं पटका-पटकी से होगा विजेता का फैसला

ये भी पढ़ें : बंगाल का चुनाव रद्द कर सकता है चुनाव आयोग, एक सीट पर हिंसा नहीं होने की मिली है रिपोर्ट वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा लोकतंत्र में चुनाव उतना ही जरूरी होता है जितना एक मनुष्य को जीने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। लेकिन, अगर यह चुनाव ठीक से ना हो तो लोकतंत्र खतरे में आ जाता है और इसकी सीधी जिम्मेदारी आती है चुनाव आयोग पर, क्योंकि भारत में चुनाव कराने की पूरी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने देखा जिस तरीके से चुनाव आयोग पर सभी पार्टियों के नेताओं ने आरोप लगाए। पक्ष से लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग को नहीं बख्शा। सभी ने एक सुर में कहा चुनाव आयोग गलत कर रहा है। चुनाव आयोग का सीधा सीधा नाम लेते हुए कई नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। इस पूरी प्रक्रिया के बाद चुनाव आयोग को समझ में नहीं आ रहा कि वह क्या करें। क्योंकि इतनी कड़ी मेहनत के बाद भी चुनाव आयोग ने जो भी कुछ किया उस पर नेताओं ने पानी फेर दिया। कोई भी नेता चुनाव आयोग से खुश नहीं है। ये भी पढ़ें : चुनाव नतीजो...

चुनाव खत्म होने के बाद दोस्त ढूंढ रहे हैं, एक बार फिर दोस्ती का बहाना

वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा साल 2019 का लोकसभा चुनाव अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। 19 तारीख को सातवें फेज की यानी आखिरी दौर की वोटिंग खत्म हो जाएगी। 19 को सारी वोटिंग हो चुकी होगा। वहां के राज्यों के नेता अब नॉर्मल मूड में आ चुके हैं। पिछले कई महीनों से हर नेता चुनावी मूड में था और वह अपने विरोधी के बारे में आक्रामक होने से नहीं चूकता था। अब नेताजी नॉर्मल हो चुके हैं तो शिष्टाचार की भाषा में कहें तो एक दूसरे से मिलने का दौर जारी है। साथ ही अब नए दोस्त भी ढूंढने जा रहे हैं। क्योंकि चुनाव में जो दुश्मनी हो गई थी अब वह दोस्ती में बदलने वाली है। इसके कई सारे कारण हो सकते हैं क्योंकि 23 मई को जैसे ही चुनावी नतीजे आएंगे उसके बाद से नए राजनीतिक समीकरण गढ़े जाएंगे। इतिहास लिखा जाएगा, कौन किसके साथ जाता है, कौन किसका साथ छोड़ता है। दोस्त कौन बनना पसंद करता है। कौन किसको दोस्त बनाता है यह एक देखने वाली बात होगी। क्योंकि भारतीय राजनीति की पुरानी कहानी है लंबे समय तक ना कोई किसी का दोस्त रहता है और ना ही लंबे समय तक कोई किसी का दुश्मन होता है। ये भी प...

आचार संहिता का पालन करने वाले नेता को चुनाव आयोग का नोटिस

वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा पूरे देश भर में चुनाव का माहौल चल रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग अलग तारीख को वोट डाले जा रहे हैं। इसी बीच देखा गया कि जनता को लुभाने के चक्कर में कई नेताओं की जुबान फिसल गई और वो अनाप-शनाप कहने लगे। इसके बाद कई नेताओं पर चुनाव आयोग की तरफ से बैन भी लगाया गया। कई नेताओं ने आचार संहिता का पालन नहीं किया, जिसके बाद चुनाव आयोग को नोटिस देना पड़ा। लेकिन कुछ ऐसे भी नेता हुए, जिन्होंने इतिहास रच दिया। सूत्रों से पता चला है कि चुनाव आयोग ने एक ऐसे नेता को भी नोटिस भेजा जिसने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया। आप सोच कर हैरान रहे हो हैरान हो रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। आखिरकार चुनाव आयोग ऐसा कैसे कर सकता है। क्योंकि चुनाव आयोग की लिस्ट में ऐसा कोई नेता बचा ही नहीं था जिसे चुनाव आयोग ने अपनी तरफ से नोटिस भेजा हो। देखते ही देखते लगातार चुनाव आयोग नेताओं को नोटिस भेज रहा था, वजह थी नेता कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन कर रहे थे। ये भी पढ़ें : ज़हरबुझा भाषण ना देने की वजह से टिकट मिले उम्मीदवार को हटाया, पार्टी ने उतारा ...

बोलना था सैम पित्रोदा मुर्दाबाद, बीजेपी कार्यकर्ता नारा लगाते रहे संबित पात्रा मुर्दाबाद

सैम पित्रोदा ने 84 सिख दंगों पर कहा था हुआ तो हुआ  वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सैम पित्रोदा इन दिनों सुर्खियों में है।  वजह है उनके द्वारा साल 1984 में कांग्रेस शासन में हुए सिख दंगों के बारे में एक कमेंट करना। जिसके बाद से वह अखबारों की सुर्खियों से लेकर टीवी की हेडलाइन में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने उनका विरोध किया है। साथ ही उनकी पार्टी के अंदर भी उनकी आलोचना हो रही है। आलोचना होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक टीवी इंटरव्यू में कह दिया कि सैम ने जो भी कुछ कहा है वह गलत है। वह उसका समर्थन नहीं करते। इसके बाद तो कांग्रेस पार्टी के तमाम प्रवक्ताओं ने सैम पित्रोदा का साथ छोड़ दिया। ये भी पढ़ें : पिता ने कहा कब तक घर आओगे, बेटे ने कहा "आएंगे तो मोदी जी ही" चप्पल से हुई पिटाई अपने तो बेगाने हो ही रहे थे अब परायों ने भी उन पर हमला बोलने में देरी नहीं लगाई। देखते ही देखते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके ...

CBSE टॉपर ने कहा नहीं बनूंगा डॉक्टर या इंजीनियर, परिवार में शोक की लहर

प्रतीकात्मक तस्वीर ये भी पढ़ें : CBSE के नतीजों के बाद शर्मा जी के लड़के का अस्तित्व खतरे में सीबीएसई में 500 नंबर में से 499 नंबर लाने वाले टॉपर ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है कि उसके घर में मातम पसर गया है... सीबीएसई के टॉपर साकेत ने ऐलान किया है कि वो आगे चल कर न तो डॉक्टर बनेंगे न इंजीनियर... और न ही वो किसी कोचिंग को अपनी फोटो देगा, बल्कि आगे जा वो देश सेवा के लिए टीचर बनेगा... इस ऐलान के बाद पूरे घर में अजीब सी खामोशी है, साकेत की मां ने कहा है कि उसे बेटे पर कोई ऊपरी साया है तभी वो टीचर बनना चाहता है... पूरे परिवार को उम्मीद थी कि टॉप करने के बाद साकेत IIT या विदेश में कोई कोर्स करने का ऐलान करेगा, लेकिन साकेत ने जैसे ही कहा कि वो टीचर बनना चाहता है उसकी मां फूट फूट कर रोने लगी ये भी पढ़ें : स्कूली छात्रों ने बनाया टीचर के खिलाफ महागठबंधन, होमवर्क देने के विरोध में रैली साकेत के फूफा ने तो ये तक कह दिया कि टीचर बनने से अच्छा है कि वो नेता बन जाए ताकि कम से कम इतना तो कमा सके कि बुढ़ापे में दिक्कत न हो, साकेत के पिता ने कहा है कि उनका बचपन का ख्वाब टूट गया है... जब से साके...

ये जो देश है मेरा (एक पॉलिटिकल कहानी)

प्रतीकात्मक तस्वीर ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा एक राजा था, जिसकी प्रजा अच्छे भारतीयों की तरह सोयी हुई थी, बहुत से लोगों ने कोशिश की कि प्रजा जाग जाए, अगर कुछ गलत हो रहा है तो उसका विरोध करे, लेकिन प्रजा को कोई फर्क नहीं पड़ता था, राजा ने तेल के दाम बढ़ा दिए, प्रजा चुप रही, राजा ने अजीबो-गरीब टैक्स लगाए, प्रजा चुप रही, राजा जुल्म करता रहा, प्रजा सहती रही लेकिन चुप रही, एक दिन राजा के दिमाग में एक बात आयी, उसने एक अच्छे खासे चौड़े रास्ते को खुदवा कर एक पुल बनाया, जबकि वहां पुल की कतई ज़रूरत नहीं थी, प्रजा फिर भी चुप थी, किसी ने नहीं पूछा कि भाई यहां तो किसी पुल की ज़रूरत नहीं थी फिर आप क्यों बना रहे हैं ?  ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी को हराने के लिए राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, अकेले बनाएंगे कांग्रेस का महागठबंधन ये भी पढ़ें : दोबारा वोट मांगने गए सांसद को देखकर जनता हैरान, अपने ही सांसद को पहचान नहीं पाए अब राजा ने अपने सैनिक उस पुल पर खड़े करवा दिए और पुल से गुजरने वाले हर व्यक्ति से टैक्स लिया जाने लगा, फिर भी किसी ने कोई विरोध नहीं ...

भारत में खाली रोड पर हॉर्न क्यों बजाते हैं लोग, नासा के वैज्ञानिक करेंगे जांच

ये भी पढ़ें : दिल्ली में ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंता में छात्र ने नहाना छोड़ा, केजरीवाल करेंगे समर्थकों से ना नहाने की अपील सुबह का वक्त होता है, राजधानी दिल्ली की सड़कें एकदम खाली होती हैं। सुबह जहां जनता को कोयल की मीठी आवाज पसंद होती है। वहीं, कुछ लोग खाली सड़क पर हॉर्न बजाते हुए चलते हैं। यह आज तक किसी को समझ में नहीं आया कि खाली रोड पर हॉर्न बजाने के पीछे क्या वजह होती है। आखिर ऐसा क्यों होता है कि लोग खाली सड़क पर हॉर्न बजाते हैं? जबकि हॉर्न का मतलब होता है कि गाड़ी के सामने या अगल-बगल चल रहे किसी को और उनकी आवाज से सूचित करना। क्या संकेत देना है। लेकिन खाली सड़क पर हॉर्न बजाने को लेकर आज तक कोई भी समझ नहीं पाया है। इसी को इसी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने एक टीम बनाई है यह टीम अब इस बात की जांच करेगी कि लोग खाली सड़क पर हॉर्न क्यों बजाते हैं। ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा बकवास न्यूज़ को मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, नासा के वैज्ञानिक एशिया के कई देशों में घूम रहे हैं। खासतौर पर दिल्ली में कई वैज्ञानिकों को देखा...

दिल्ली में ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंता में छात्र ने नहाना छोड़ा, केजरीवाल करेंगे समर्थकों से ना नहाने की अपील

ये भी पढ़ें : पॉलिटिक्स ने तुड़वायी बचपन की दोस्ती, दोस्त ने पूछा था इस बार कौन बनेगा प्रधानमंत्री ? पानी बचाने की मुहिम दिल्ली के एक छात्र पर इतना गहरा असर छोड़ गई... कि उसने नहाना ही छोड़ दिया है... दिल्ली में नांगलोई जाट में रहने वाले बिरेंदर को पर्यावरण की इतनी चिंता हो गई कि उसने फैसला किया है जब तक दुनिया में पानी की समस्या हल नहीं हो जाती वो नहीं नहाएगा... बिरेंदर आखिरी बार 15 अगस्त को नहाया था... उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के ग्लोबल वॉर्मिंग ग्लेशियर पिघलने की चिंता को देखते हुए उसने पानी बचाने का फैसला कर लिया... और नहाना तक छोड़ दिया... बिरेंदर पूरे दिन में 1 ग्लास पानी पीता है...इसके साथ ही ज़्यादा पानी बचाने के लिए वो चाय पत्ती, चीनी और मिल्क पाउडर सूखा ही खा जाता है ताकि चाय बनाने के लिए भी पानी खराब न हो...  ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल पिछले दिनों दिल्ली में जाट आंदोलन की वजह से पानी की तंगी के बाद उसके गांव के कई और लोगों ने भी पानी की समस्या पूरी ...