सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गेम ऑफ थ्रोन्स के निर्माता आम आदमी पार्टी पर बनाएंगे सीरीज़

AAP leader Ashish Khetan Arvind Kejriwal and Ashutosh
आशीष खेतान, अरविंद केजरीवाल और आशुतोष
ये भी पढ़ें : दिल्ली में केजरीवाल ने महिलाओं के लिए मेट्रो किराया फ्री किया, मर्दों ने कहा फ्री में चखना भी मुहैया कराएं केजरीवाल

गेम ऑफ थ्रोन्स का आखिरी सीज़न आ चुका है, अब उसके निर्माताओं ने आम आदमी पार्टी पर नई सीरीज़ बनाने का फैसला किया है, जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे पार्टी से एक एक करके नेता बाहर हो रहे हें... इस बात की जानकारी निर्माताओं ने हिंदी में ट्वीट करके दी है... मानजा रहा है कि जितना मसाला गेम ऑफ थ्रोन्स में है उससे ज़्यादा पेच आम आदमी पार्टी की राजनीति में है... जिसमें शुरू से लेकर अब तक एक एक करके सभी बड़े नेता बाहर हो चुके हैं... इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर में केजरीवाल को मनीष सिसोदिया चुनौती दे सकते हैं

ये भी पढ़ें : मोदी के शपथ ग्रहण में आने के लिए केजरीवाल ने रखी शर्त, कांग्रेस के साथ वाली 5 कुर्सियों की मांग

Arvind Kejriwal with Manish Sisodiya
मनीष सिसोदिया दिल्ली के डिप्टी सीएम हैं और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री
ये भी पढ़ें : Exit पोल को केजरीवाल ने बताया गलत, कहा - देख लेना अबकी बार केजरीवाल सरकार

दरअसल गेम ऑफ थ्रोन्स इसीलिए मशहूर है क्योंकि उसमें कोई नहीं बता सकता कि अगला नंबर किसका होगा... आम आदमी पार्टी में भी ठीक ऐसा ही हो रहा है... प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव से लेकर आशुतोष औऱ आशीष खेतान सब एक एक करके बाहर हो चुके हैं... लोगों को लग रहा है कि अमेरिकी सीरीज़ की तरह आम आदमी पार्टी का क्लाइमेक्स भी करीब आ रहा है... लेकिन कोई अंदाज़ा नहीं लगा पा रहा है कि आखिर में पार्टी की गद्दी पर केजरीवाल बचेंगे या सिसोदिया, बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने सीरीज़ बनाने के लिए प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव सरीखे नेताओं से बात करनी भी शुरू कर दी है जिससे पता लगाया जा सके कि आखिर पार्टी में कैसे एक एक करके बड़े नेता किनारे लगते गए

ये भी पढ़ें : दिल्ली में ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंता में छात्र ने नहाना छोड़ा, केजरीवाल करेंगे समर्थकों से ना नहाने की अपील

game of thrones
गेम ऑफ थ्रोन्स बेहद मशहूर टीवी सीरीज है
ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा

वहीं ये भी बताया जा रहा है कि सट्टा बाज़ार भी अब कयास लगा रहा है कि आम आदमी पार्टी में अगला नंबर किसका हो सकता है... सीरीज़ के निर्माता जल्द ही दिल्ली के जंतर मंतर से शूटिंग शुरू कर सकते हैं जहां पार्टी की शुरूआत हुई थी... निर्माता अन्ना हज़ारे को भी विशेष भूमिका देने पर विचार कर रहे हैं जिन्होंने सिंहासन बनाया था... लेकिन पूरी लड़ाई में वो ही सबसे पहले बाहर हुए... आशीष खेतान के पार्टी छोड़ने के बाद ये भी माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के सारे नेता जेब में इस्तीफ़ा ले कर घूम रहे हैं कभी भी कोई भी कहीं भी पार्टी छोड़ने के लिए तैयार है...

ये भी पढ़ें : मॉनसून आने के बाद भी दिल्ली में बारिश नहीं, केजरीवाल देंगे मौसम विभाग के बाहर धरना
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews 

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...