![]() |
| पीएम नरेंद्र मोदी ने शिखर धवन की चोट पर ट्वीट किया |
वर्ल्ड कप में बल्लेबाज़ शिखर धवन की चोट को सरकार ने राष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित कर दिया है... एम्स की टीम को शिखर धवन के पास भेजा जा रहा है... एक एक्सपर्ट पैनल बनाया जा रहा है ताकि ऐसा ग्लव बनाया जा सके कि शिखर को किसी तरह की कोई चोट ना लग पाए... इसके अलावा दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय ने शिखर के अंगूठे को राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी चिंता बताया है... तुरंत ही दुनिया भर के सबसे बड़े विशेषज्ञों का दल बनाया जा रहा है जो अगले 24 घंटे में रिपोर्ट देगा कि आखिर कैसे इतनी बड़ी राष्ट्रीय घटना हो गई और सरकार को भनक नहीं लगी... प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत ही भारत और ऑस्ट्रेलिया में शिखर के घर दौरा कर परिवार को सांत्वना देने के लिए दौरे का प्लान बना लिया है... माना जा रहा है मोदी दो दिन तक शिखर के घर रुकेंगे... उससे पहले प्रधानमंत्री ने शिखर और टीम के डॉक्टर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए बात की और बताया केंद्र तुरंत ही स्पेशल पैकेज जारी करेगी...
ये भी पढ़ें : Big Bakwas EXCLUSIVE - इंग्लैंड के होटल में ग्यारह बुर्क़ों की डिलिवरी हुई, पाकिस्तान टीम इसी होटल में ठहरी है
प्रधानमंत्री ने योग दिवस के दौरान भी स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन और एनएसए अजित डोवाल से लगातार शिखर की सेहत की जानकारी ली... माना जा रहा है कि चोट की खबर आने से प्रधानमंत्री इतने विचलित हो गए थे कि सांसदों के लिए आयोजित डिनर में भी सिर्फ हल्का भोजन किया... पूरी कैबिनेट ने एक सुर में प्रधानमंत्री की चिंता से अपनी चिंता मिलाई... और तय किया गया कि रोज़ एक कैबिनेट मंत्री शिखर के घरवालों से बात करेगा... ड्रेसिंग रूम में बोर हो रहे शिखर के पास नई फिल्मे और गाने भेजने की व्यवस्था भी की जा रही है... शिखर को विशेष प्लेन इंग्लैड से बुलाए जाएगा... सरकार ने साफ किया है कि इसके लिए किसी भी तरह के पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी... अन्य खबरों में बिहार में 161 बच्चों की मौत की पुष्टि हो गई है...
ये भी पढ़ें : क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच रद्द होने पर स्टार स्पोर्ट्स का बड़ा एलान, टीआरपी के लिए दिखाएगा जेसीबी की खुदाई
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें