![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर, इसका खबर से कोई लेना देना नहीं है |
सावधान! सावधान! अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं और आपके पास कोई कार है तो आपको सावधान होने की ज़रूरत है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कोई भी आपकी कार को चोरी का सकता है राजधानी दिल्ली में इन दोनों कुछ ऐसे चोर पनप रहे हैं जिन्होंने कार को चुराने का अजीबोगरीब तरीक़ा ढूंढ निकाला है। सेंट्रल दिल्ली पुलिस के थाना देश बंधु गुप्ता रोड ने ऐसे तीन शातिर चोरो के गैंग का पर्दाफाश किया है जो क्रेनों से गाडियो को टोह करते और फिर उन्हें मेरठ, गाजियाबाद में कबाड़ियों को कटने के लिए बेच देते थे। अगर आप अपने किसी पुरानी कार का कोई हिस्सा पुरजा बदली करवाने के लिए जाएंगे तो हैरान मत होइएगा अगर आपकी कार में किसी पुरानी कार का या चोरी की हुई कार का कोई हिस्सा पुर्जा लगा दिया जाएगा क्योंकि ये चोर कारों को ले जाकर बेच देते थे और फिर इन कारों का एक हिस्सा पुर्ज़ा अलग कर दिया जाता था।
ये भी पढ़ें : जब गुस्से में कोच जॉन राइट ने पकड़ लिया था सहवाग का गला, फिर कुछ हुआ ऐसा...
हालाँकि अभी ये चोर पुलिस की गिरफ्त में है पुलिस ने चोरों को गिरफ़्तार कर लिया है और अब इनसे पूछताछ की जा रही है। चोरों से पूछा जा रहा है बताओ तुमने कितनी कारें चुराई? कारों का नम्बर क्या था कहाँ से कार उठायी और कहाँ ले जाकर बेच दी। तो अगर किसी और के चाहने वालों की कार चोरी हुई है तो हो सकता है कि उसकी कुछ भनक लग जाए। आप सोच रहे होंगे कि चोरी तो ठीक है लेकिन ये लोग कार चोरी करते कैसे थे इसके लिए भी इन्होंने एक नायाब तरीक़ा ढूंढ निकाला था। ये चोर सड़क पर खड़ी गाड़ी को क्रेन से टो कर चुरा लेते है। चोरी का ये नया तरीका है इससे किसी को कोई शक नही होता क्योंकि लोगो को लगता है कि या तो क्रेन ट्रैफिक पुलिस की है या फिर एमसीडी की जो सड़क पर खड़ी गाडियो को उठा रही है।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में केजरीवाल ने महिलाओं के लिए मेट्रो किराया फ्री किया, मर्दों ने कहा फ्री में चखना भी मुहैया कराएं केजरीवाल
फिलहाल पुलिस ने क्रेन के मालिक समेत तीनों बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को भी पता नहीं चलता ये चोर हैं या सरकार के या प्रशासन के लिए कोई अधिकारी गाड़ियों को उठा रहे हैं, मामला तब सामने आया जब पीड़ित 2 दिन पहले सदर बजार के डीसीएम चौक पर गाड़ी खड़ी करके गए थे तो लगभग आधे घण्टे बाद जब हरीश वापिस आये तो गाड़ी खड़ी नही देख कर होश उड़ गए। पीड़ित को समझ में ही नहीं आया कि उसकी कार कहाँ गई ! आसमान खा गया या धरती निकल गई। जिस कार को थोड़ी देर पहले सड़क पर पार्क करके गए थे वो कार ग़ायब थी इसलिए उन्होंने 100 नम्बर पर घंटी लगायी है तो पुलिस आयी। पुलिस ने मामला दर्ज हुआ है CCTV खंगाले गए और तब दिखाई दिए वो चोर जो इस कार को ले जा रहे थे, तो आप भी सावधान रहिएगा कहीं आपकी कार को कोई ऐसा ही चोर ना ले उड़े। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नज़र आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंता में छात्र ने नहाना छोड़ा, केजरीवाल करेंगे समर्थकों से ना नहाने की अपील
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें