दिल्ली में केजरीवाल ने महिलाओं के लिए मेट्रो किराया फ्री किया, मर्दों ने कहा फ्री में चखना भी मुहैया कराएं केजरीवाल
ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल
चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा वोट लेने के लिए जनता से कई वादे किए जाते हैं। कोशिश की जाती है कि इन बातों को सुनकर जनता उन्हें दुबारा सत्ता की गद्दी पर बिठा दे। राजधानी दिल्ली में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए मेट्रो की किराया फ़्री करने की माँग करते हुए कहा है कि महिलाओं को फ़्री किराया मुहैया कराएंगे। इसके बाद से कई लोग उनकी आलोचना कर रही हैं तो वहीं कई लोग उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में कई लोगों का कहना है कि अगर केजरीवाल महिलाओं के लिए मेट्रो में फ़्री यात्रा मुहैया करा सकते हैं तो उनके लिए भी फ़्री चखना मुहैया कराना चाहिए।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में ग्लोबल वॉर्मिंग की चिंता में छात्र ने नहाना छोड़ा, केजरीवाल करेंगे समर्थकों से ना नहाने की अपील
बकवास न्यूज से बात करते हुए नाम न बताने की शर्त एक शख़्स ने बताया कि जब से उन्हें पता चला है कि दिल्ली में महिलाओं के लिए मेट्रो फ़्री होगी तब से उनकी पत्नी ख़ुशी के मारे पागल हुई जा रही है। पति का कहना था कि उनके पास खुशी मनाने के लिए कुछ भी नहीं है। अगर केजरीवाल चाहते हैं कि घर में सभी ख़ुश रहें तो उनके लिए चखना फ़्री कर देना चाहिए। वहीं, बकवास न्यूज से बात करते हुए एक महिला ने कहा कि वह ख़ुश हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके लिए फ़्री मेट्रो और फ़्री बस के बारे में सोचा है। महिला के मुताबिक़ रोज़ाना मेट्रो में साठ रुपया का ख़र्चा हो जाता था अब अगर मैं फ़्री में सफ़र कर पाऊंगी तो उनके ये पैसे बचेंगे।
ये भी पढ़ें : दारू छोड़ने का ऐलान करने वाले भगवंत मान के सम्मान में आम आदमी पार्टी शुरु करेगी 'त्याग सम्मान'
वहीं चखना फ़्री करने के बारे में महिला का कहना था कि केजरीवाल ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए अगर वो ऐसा करते हैं तो इससे उनके पति ज़्यादा शराब पियेंगे। महिला के मुताबिक़ चखना फ़्री करने कोई समाधान नहीं है दिल्ली मेट्रो ने DTC बसों में फ़्री किराये को लेकर शुरू हुई बहस हो गई है लोगों का कहना है कि उन्हें जितना फ़्री मिली तो महिलाएँ इसका विरोध कर रही है अभी देखना होगा कि क्या इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोई फ़ैसला कर पाते हैं या नहीं। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : मोदी के शपथ ग्रहण में आने के लिए केजरीवाल ने रखी शर्त, कांग्रेस के साथ वाली 5 कुर्सियों की मांग
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें