ये भी पढ़ें : CBSE टॉपर ने कहा नहीं बनूंगा डॉक्टर या इंजीनियर, परिवार में शोक की लहर
शिक्षा की राजधानी कहे जाने वाले राजस्थान के कोटा में 4-5 कोचिंग इंस्टीट्यूट के मालिक चौराहे पर भिड़ गए... ये मालिक IIT में टॉप करने वाले बच्चों की फोटो खरीदने के लिए लाइन में खड़े थे... तभी इनके बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया औऱ सभी बुरी तरह मारपीट करने लगे... जैसे ही IIT के नतीजे आए इन बच्चों की तस्वीरें खरीदने की होड़ लग गई ताकि कोचिंग सेंटर दावा कर सकें कि पास होने वाला बच्चा उन्हीं के यहां पढ़ता था... इसी लाइन में कोटा में दूध का सबसे बड़ा सप्लायर कल्लू पांडे भी था... वो भी बच्चों की तस्वीर खरीदने के लिए खड़ा था... जब बकवास न्यूज़ ने कल्लू दूधवाले से बात की तो उसने कहा उसी की गाय के दूध की वजह से बच्चों का दिमाग तेज़ चला... इसी दावे की पुष्टि के लिए कल्लू बाबा रामदेव से मुलाकात भी करने वाला है... ताकि वो बोल सकें कि गाय के दूध की वजह से ही बच्चे आईआईटी टॉप कर पाए हैंये भी पढ़ें : सनी लियोनी ने बिहार की जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में किया टॉप, सरकारी नौकरी कर करेंगी बिहार की सेवा
दूसरी तरफ मारपीट करने वाले कोचिंग सेंटर के मालिक इस बात के लिए भिड़ रहे हैं कि उन्ही की वजह से IIT में इंजीनियर बन पा रहे हैं... अगर वो न होते तो कोई भी IIT की परीक्षा पास ही नहीं कर पाता... माना जा रहा है टॉप 5 बच्चों की फोटो 15 लाख और 6-10 रैंक करने वाले बच्चों की फोटो 7 लाख में बिक रही है... हालांकि बकवास न्यूज़ इस दावे की पुष्टि नहीं करता है
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें