हिंदू धार्मिक गुरु ने किया अभिनेत्री ज़ायरा वसीम का समर्थन, हिंदू अभिनेत्रियों को ज़ायरा से सीखने को कहा
ये भी पढ़ें : हिंदू संगठन की मांग, सिर्फ भगवा टी शर्ट नहीं, धोती-कुर्ते में वर्ल्ड कप खेले टीम इंडिया बॉलीवुड अभिनेत्री जायरा वसीम ने हाल ही में बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। इस युवा अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ये बात कही। इसके बाद से पूरे देश में इसको लेकर चर्चाएँ तेज हो गई थी। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कोई इसे धर्म से जोड़ रहा है और कोई इसे मज़हब से जोड़ रहा है तो कोई इसे जायरा की निजी राय बता रहा है। वहीं इसी बीच धर्म गुरुओं ने भी बोलना शुरू कर दिया है। स्वामी चक्रपाणि ने भी अपना एक अलग ही बयान दिया है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को निशाना बनाया है। हिन्दू सम्राट स्वामी चक्रपाणि का कहना है कि हिंदू अभिनेत्रियों को वसीम जायरा से कुछ सबक़ लेना चाहिए और उन्हें भी बॉलीवुड छोड़ देना चाहिए। स्वामी जी ने ये बाद सोशल मीडिया पर अपने एक ट्वीट के ज़रिए कही। ये भी पढ़ें : साध्वी प्रज्ञा को पाकिस्तान सीमा पर भेजने की तैयारी, श्राप से आतंकियों को मारने का सीक्रेट प्लान लीक स्वामी चक्रप...