सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

देशभक्ति साबित करने के लिए दोबारा अशोका रिलीज़ करेंगे शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने फैसला किया है कि वो अपनी छवि सुधारने के लिए अशोका फिल्म दोबारा बड़े पैमाने पर ले कर   आएंगे... पहले रिलीज़ होने के वक्त अशोका फ्लॉप हो गई थी... लेकिन अब उन्हें उम्मीद है देश में राष्ट्रवाद की   लहर पर सवार हो कर अशोका हिट भी हो जाएगी और शाहरूख के बयानों के बाद बिगड़ी छवि भी सुधर   जाएगी...देश में असहिष्णुता की बहस के विवाद में पड़ने के बाद शाहरुख की फिल्मों का ‘राष्ट्रवादियों’ ने कड़ा   विरोध किया था... माना जाता है इसकी वजह से उनकी फैन जैसी फिल्मों की कमाई पर भी असर पड़ा है,  आमिर के बाद शाहरुख को बार बार देशभक्ति को लेकर कटघरे में खड़ा किया जाता रहा... कई बॉलीवुड कलाकार   भी इन दोनों के विरोध में सामने आ गए... शाहरुख अपने मास्टरस्ट्रोक से सब ठीक कर लेना चाहते हैं राष्ट्रवादियों के लिए सबसे बड़े राजा अशोक हैं... और अशोक की जीवनी पर बनाई शाहरुख की फिल्म पहले   इसलिए फ्लॉप हो गई थी क्योंकि राष्ट्रवाद उस वक्त फैशन में नहीं था... पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर   ऐसी फिल्मों का समर्थन हुआ है तो थी...

बाबा रामदेव के सिम से कर सकते हैं इंद्र देवता को फोन, फौरन होगी बारिश, जानिए सिम के फायदे

बाबा रामदेव ने अपना सिम लॉन्च कर दिया। ग्राहकों के लिए इस सिम में तरह-तरह के फायदे दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव की सिम पूरी तरह से आयुर्वेदिक होगी और इस सिम से आप किसी भी देवता को फोन कर सकते हैं। बाबा ने ऐलान किया है कि उनका सिम देश के किसानों के लिए भी काफी फायदेमंद होगा। बाबा ने सिम लॉन्च के समय ज्यादा कुछ तो नहीं कहा , लेकिन साफ किया फोन करने के बाद बाबा फोन पर योग के अलावा काफी चीजों का ज्ञान देंगे। इस कारण से भक्तों को काफी फायदा होने की उम्मीद है। जब भी आपके खेत में बारिश नहीं हो रही तो आप बाबा के सिम से इंद्र देवता को फोन करके बारिश करा सकते हैं। हालांकि , बाबा ने अभी सिम में इंद्र देवता का नंबर नहीं दिया। जैसे ही बाबा इंद्र देवता के नंबर देते हैं हम आपके पास तुंरत हाजिर होंगे।  ©BakwasNews

पाकिस्तान के सबसे धांसू रिपोर्टर की रिपोर्ट नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा

पाकिस्तान का रिपोर्टर चांद नवाब याद है आपको, वहीं से एक पाकिस्तान के और धांसू रिपोर्टर का वीडियो आया है, आप भी ये वीडियो देखिए और हंसते रहिए ©BakwasNews

CBSE के नतीजों के बाद शर्मा जी के लड़के का अस्तित्व खतरे में

प्रतीकात्मक तस्वीर सीबीएसई के टॉपर्स की लिस्ट में एक भी शर्मा जी के लड़के का नाम नहीं आने के बाद चर्चा शुरू हो गई हैं कि क्या शर्मा जी के लड़के नालायक हो चुके हैं... क्या उनका उदाहरण देना बंद कर देना चाहिए... कई साल तक सबसे आगे और ऊंचे ताने दिलवाने वाले शर्मा जी के लड़कों के बीच सीबीएसई रिज़ल्ट के बाद दहशत है... उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर कैसे अपना नाम बचा कर रखा जाए... अब तक ज़्यादातर नतीजों में बच्चों के मां बाप जिन शर्मा जी के लड़कों का ज़िक्र करते थे... अब उनका मुकाम नीचे होता जा रहा है... शर्मा जी के लड़के भी ये नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर उनके रहते हुए श्रीवास्तव जी की लड़की के 500 में से 499 नंबर कैसे आ गए... माना जा रहा है कि कई शर्मा जी के लड़के टॉपर मेघना श्रीवास्तव की कॉपी जांच करवाने की मांग कर सकते हैं... पिछले कुछ सालों में लगातार लड़कियों से पिछड़ने वाले लड़कों के बीच ऐसा गुस्सा कभी नहीं देखा गया जैसा इस बार श्रीवास्तव जी की लड़की के टॉप होने की वजह से देखा जा रहा है... प्रतीकात्मक तस्वीर ©BakwasNews

महंगा पेट्रोल, एक्टर प्रकाश राज का मोदी पर बड़ा हमला

©BakwasNews

भारत का खुलासा, पीतल के लिए पाकिस्तान करता है फायरिंग

पाकिस्तान की तरफ से होने वाली फायरिंग में एक बड़ा खुलासा हुआ है, भारतीय फौज को बार-बार पाकिस्तान से होने वाली फायरिंग की वजह मालूम पड़ गई है... असल में जांच के बाद पता चला है कि पाकिस्तान फायरिंग करने के बाद कई घुसपैठियों को भारत भेजता था... लेकिन बाद में पता चला इन घुसपैठियों का काम भारत में आतंक फैलाना नहीं बल्कि भारतीय फौज की गोलियों के खोखे गिनना था... माना जा रहा है इन्हीं खोखों को बेच कर पाकिस्तानी आर्मी कई सैनिकों को तन्ख्वाह देती है... पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था खराब होने के बाद फौज ने पैसे कमाने का ये तरीका अपनाया है... पाकिस्तान भी ज़्यादा फायरिंग इसलिए करता है ताकि उसके फौजियों को तन्ख्वाह मिल सके... भारत की जांच में ये भी सामने आया है कि पाकिस्तान की तरफ से ज़्यादातर फायरिंग सुबह होती है... ताकि कबाड़ी सुबह सुबह ही खोखे खरीद ले... पाकिस्तान में लगातार बढ़ते कबाड़ियों की संख्या के पीछे भी यही बताया जा रहा है कि वहां की अर्थव्यवस्था कबाड़ियों के हाथ ही आ रही है. ©BakwasNews

येदियुरप्पा की हार को बीजेपी ने बताया मोदी का मास्टरस्ट्रोक

कर्नाटक में येदियुरप्पा की बुरी तरह किरकिरी को कुछ बीजेपी नेताओं ने मोदी का मास्टर स्ट्रोक बताया है... बीजेपी नेताओं का कहना है कि मोदी खुद चाहते थे कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार न बन पाए... अगर ऐसा हो जाता तो मोदी के ज़िम्मे एक और राज्य को नंबर वन बनाने का ज़िम्मा आ जाता... लेकिन बीजेपी की सरकार न बन पाने की वजह से अब कर्नाटक के विकास न होने का सारा ज़िम्मा कांग्रेस पर आ जाएगा... ये भी माना जा रहा है कि बीजेपी नेता आरबीआई के पास 11 विधायकों के लिए 1100 करोड़ निकालने गए... लेकिन आरबीआई ने उन्हें बताया कि कर्नाटक चुनाव खत्म होने की वजह से अब कर्नाटक के एटीएम से वैसे ही पैसा नहीं निकल पाएगा जैसे कई राज्यों में एटीएम सूखे पड़े हैं... येड्डी के इस्तीफे की वजह से आरबीआई ने भी राहत की सांस ली है वरना उसे 1100 करोड़ कैश का इंतज़ाम करना पड़ता... अब न तो कर्नाटक को नंबर वन बनाने की कोशिश की जाएगी और न ही कैश की समस्या होगी ©BakwasNews

अमेरिका वाले रिश्तेदार लाए सिर्फ चॉकलेट, परिवार का विद्रोह

12 साल पहले पढ़ने गए और अब सफलता पूर्वक टैक्सी चलाने वाले शशांक पटेल के घर में उस वक्त अजीब हालात पैदा हो गए जब वो उन्होंने अपने रिश्तेदारों के गिफ्ट का बैग खोला... कई महीनों से उनका इंतज़ार कर रहे घरवालों को उस वक्त धक्का लगा जब शशांक ने गिफ्ट के तौर पर सिर्फ चॉकलेट दीं... इसके बाद से पटेल परिवार में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है... नौंवी में पढ़ने वाले शशांक के चचेरे भाई ने बताया कि जैसे ही शशांके ने फेसबुक पर लिखा कि वो भारत आ कर अपनी मिट्टी की खुश्बू लेने जा रहे हैं उसे लगा कि अमेरिका से उनका भाई आईफोन , आईपैड या मैकबुक प्रो लाएगा... लेकिन जब शशांक ने महज़ चॉकलेट दी तो उसे गहरा धक्का लगा... शशांक के ताऊ जी ने तो अपने दफ्तर में ये भी कह दिया था कि उनका भतीजा रोलेक्स की असली घड़ी ले कर आ रहा है... लेकिन जब उन्हें महज़ ' ओसवाल ' का मफलर दिया गया तो उन्हें मजबूरन इंटरनेट से नकली रोलैक्स खरीद कर दफ्तर में दिखानी पड़ी शशांक के बाकी रिश्तेदारों में भी मायूसी है... उसके एक मामा ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर वो अमेरिका से कुछ महंगा नहीं लाया है तो उसे गांव आने की ज़रूरत न...

इस्तीफा देने के बाद येदुरप्पा को क्यों है पंडित की तलाश

©BakwasNews

सीएनजी से चलने वाली जगुआर लॉन्च, दिल्ली में शोरूम पर लंबी लाइन

दिल्ली में नए खुले जगुआर के शोरूम में सबसे ज़्यादा भीड़ दिख रही है, दरअसल जगुआर ने सीएनजी से चलने वाली कार पेश की है... इस कार के बेस मॉडल में एसी , पावर स्टीयरिंग , पावर विंडो और स्टीरियो नहीं है , जिसकी वजह से इसकी कीमत भी आपकी जेब को पसंद आएगी... इसकी कीमत मात्र 5 लाख रखी गई है... जगुआर को उम्मीद है कि इससे भारत में उनकी छवि बेहतर होगी , जगुआर की इमेज म हंगी और तेज़ चलने वाली कार की रही है... गुड़गांव और ग्रेटर नोएडा के स्थानीय निवासियों ने करोड़ों की जगुआर खरीद कर सीएनजी लगवाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए... कंपनी को लग रहा है कि इस मार्केट में अभी काफी संभावनाएं और इसीलिए वो खुद ही फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कार लेकर आ रही है... जगुआर गुड़गांव और ग्रेटर नोएडा को अपना खास बाज़ार मान रही है इसलिए उसने इन दोनों जगहों पर बड़े शोरूम खोलने का फैसला किया है ग्रेटर नोएडा में ज़मीन बेच कर ऐश की ज़िंदगी बिता रहे श्याम भाटी इस कार के ऐलान के बाद काफी खुश हैं... भाटी ने बताया कि वो करीब 10 साल पहले ही अपनी ज़मीन बेच कर काफी पैसा कमा चुके हैं... लेकिन अब वो पेट्रोल और डीज...

बीजेपी का ऐलान, 3 इनकम टैक्स अधिकारी होंगे कर्नाटक कैबिनेट में शामिल

कर्नाटक में बीजेपी ने ऐलान किया है कि वो कैबिनेट में 3 इनकम टैक्स अधिकारियों को शामिल करेगी , बताया जा रहा है इन अधिकारियों की बीजेपी सरकार बनाने की कोशिश में सबसे बड़ी भूमिका है... और इसी वजह से इन्हें सरकार में शामिल भी किया जा सकता है... बीजेपी सूत्रों के मुताबिक जब ऐसा लगने लगा कि पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी तो इन अधिकारियों ने कई ऐसी फाइलें निकाल लीं जिन्हें कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को दिखाया जा सके... ये अधिकारी उस वक्त भी काफी मेहनत कर रहे थे जब राज्यसभा चुनावों के वक्त पूरी राजनीति का फोकस कर्नाटक पर आ गया था , पार्टी के लिए वफ़ादारी और मेहनत देखते हुए अब इन्हें सरकार में शामिल कर इनाम दिया जा रहा है साथ ही इन पर ज़िम्मेदारी होगी कि वो ऐसे ही फाइलें इकट्ठी कर नेताओं को चंगुल में लेते रहें... इससे दो फायदे बताए जा रहे हैं... एक तो विपक्ष काबू में रहेगा... साथ ही बीजेपी नेता भी इधर-उधर झांकने की कोशिश नहीं करेंगे.. ©BakwasNews

कर्नाटक नतीजों के बाद कमेंट्री के लिए हर्षा भोगले को बुलाया गया

कर्नाटक में चुनाव नतीजे आने के बाद सीएम बनने की कवायद की कमेंट्री के लिए क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले को बुलाया गया है... पल पल बदलते नतीजे और हर मिनट नए मोड़ आने के बाद न्यूज़ चैनलों को लग रहा है कि राजनीति टी-20 मैच की तरह चल रही है जिसकी कमेंट्री न्यूज़ एंकर नहीं क्रिकेट कमेंटेटर ही कर सकते हैं... हर्षा भोगले के साथ IPL के दो तीन और कमेंटेटरों को भी बुलाया जा सकता है... दूसरी तरफ ये भी माना जा रहा है कि आईपीएल की जगह दर्शक स्पोर्ट्स चैनल पर कर्नाटक के चुनाव नतीजे दिखाने की मांग कर रहे हैं... कई कंपनियां भी पार्टियों को स्पॉन्सर करने के लिए तैयार बैठी हैं... कर्नाटक के नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आई... लेकिन तीसरे नंबर की पार्टी दूसरे नंबर की पार्टी के समर्थन से पहले नंबर की पार्टी से पहले सरकार बनाने का दावा कर रही है... मुख्यमंत्री तीसरे नंबर की पार्टी का होगा जबकि उप-मुख्यमंत्री उससे ज़्यादा सीट पाने वाली पार्टी का बन सकता है... और सबसे बड़ी पार्टी विपक्ष में बैठ सकती है... ©BakwasNews

इनकम टैक्स ने कराया तेज प्रताप की सालियों का नुकसान

लालू के बेटे तेज प्रताप की सालियों को जूता छुपाने की एवज में 20 लाख रुपये मिलने ही वाले थे , तभी इनकम टैक्स अधिकारियों का खतरा भांप कर तेज प्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव ने महज़ 50 हजार में बात तय कर दी , माना जा रहा है बाकी की रकम हवाला से दी जा सकती है... असल में तेज प्रताप की शादी के दौरान जूता छुपाने की रस्म के बाद लालू परिवार और तेज प्रताप की सालियों के बीच मोल-भाव चल रहा था , सालियों ने दस लाख की बात की तो तेज प्रताप ने 20 लाख रुपये देने का ऐलान कर दिया... लेकिन इसी बीच ज़िक्र आ गया कि लालू की शादी पर इनकम टैक्स अधिकारियों की नज़र लगी हुई है... आनन-फ़ानन में बात 20 लाख से गिर कर 50 हज़ार तक पहुंच गई... देखते ही देखते सालियों का 19 लाख 50 हज़ार का नुकसान वैसे ही हो गया जैसे ट्रंप को कब्ज़ होने पर शेयर मार्केट गिर जाए. यही नहीं जैसे ही इनकम टैक्स का ज़िक्र आया तेजस्वी ने कहा कि वो फिलहाल 20 रुपये ही अफोर्ड कर सकते हैं क्योंकि बारात में कई सरकारी अधिकारी भेस बदल कर आए हैं... और अगर उन्होंने ज़्यादा पैसे दिए तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है... ©BakwasNews

IIT ने शुरू किए जुगाड़ तकनीक इस्तेमाल करने वालों के लिए नए डिग्री कोर्स

आईआईटी की नई घोषणा के बाद जुगाड़ करने वालों में खुशी की लहर है। हालांकि, ये लहर मोदी लहर से कम बताई जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि जुगाड़ करने के लिए डिग्री के साथ-साथ इनाम के तौर पर पैसे भी दिए जाएंगे। डिग्री की कई कैटेगरियां बनाई गई हैं पहली कैटेगरी - B Tech, M Tech in Mobile Phone Handling  इस डिग्री के लिए आवेदक को गांव का होना जरूरी है, क्योंकि आईआईटी ने अपनी रिसर्च में पाया है कि सिर्फ गांव के लोगों में जन्मजात हुनर है ऐसे काम को अंजाम देने के लिए, रिसर्च पर गए आईआईटी के प्रोफेसर उस वक्त हैरान रह गए थे जब उन्होंने गांव वालों को अपने मोबाइल फोन की ढीली हो गयी बैटरी को कागज फंसा कर रोकते हुए देखा, कई वैज्ञानिकों को समझ में नहीं आ रहा है कि भारतीय लोग कैसे इस कारनामे को अंजाम दे सकते हैं। देश के कई गांवों के लोगों में भरोसा है कि उन्हें वो इस डिग्री को अच्छे नंबरों के साथ हासिल कर सकते हैं दूसरी कैटेगरी - BA, MA in Space Utilization  ये डिग्री उन लोगों को दी जाएगी, जो कान में बीड़ी या सिगरेट रखकर कई देर तक बात करते हैं। कई ज्ञानी लोगों का मानना ह...

कर्नाटक में रैली ना करने देने का गुस्सा पीएम मोदी ने नेपाल में निकाला

शनिवार को कर्नाटक में वोटिंग खत्म होते ही पीएम मोदी के गुस्से की बड़ी वजह का पता चला है, चुनाव आचार संहिता की वजह से वोटिंग के 24 घंटे पहले ही चनाव प्रचार खत्म हो गया था लेकिन बकवास न्यूज़ को सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे बेहद नाराज़ हो गए, दरअसल पीएम मोदी और ज्यादा रैलियां करना चाहते थे। ना चाहते हुए भी उन्हें कर्नाटक में अपनी रैलियां बंद करनी पड़ी। कर्नाटक चुनाव प्रचार के तुंरत बाद पीएम मोदी नेपाल चले गए। नेपाल पहुंचे पीएम मोदी ने रैली की और भाषण दिया। पीएम मोदी को बाद में पता चला कि वो चुनावी रैली में नहीं हैं। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी गेल्ली सी का नारा लगा दिया... लोग कन्फ्यूज़ हो गए... नेपाल के पीएम ओली ने उन्हें याद दिलाया कि वो मैसूर नहीं नेपाल में हैं, जब पीएम को याद आया तो उन्होंने नेपाल में अपना रोड शो भी कैंसिल कर दिया और अपने स्टाफ को डांटा कि बिना चुनाव की जगह पर उन्हें क्यों ले जाया गया पीएम मोदी का गुस्सा देखकर हर कोई हैरान रह गया। फिर किसी ने खबर दी कि वो 12 तारीख के बाद रैली कर सकते हैं और भाषण भी दे सकते हैं। ये...

कर्नाटक चुनाव पर केजरीवाल का बड़ा ऐलान

कर्नाटक चुनाव और अरविंद केजरीवाल को लेकर अटकलों का बज़ार गर्म हो रहा था लेकिन आज खुद अरविंद केजरीवाल सबके सामने आए और साफ इंकार कर दिया कि वो कर्नाटक चुनाव में सीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे, दरअसल जब से कर्नाटक चुनाव का एलान हुआ है, तब से कयास लग रहे थे कि केजरीवाल जी यहां भी अपना दावा पेश करेंगे, ऐसा इसलिए लग रहा था कि एक तो वो आईआईटी से पढ़े हुए हैं, दूसरा बेंगलूरु आईटी हब है तो आईटी-आईटी का कनेक्शन उन्हें वहां खींच रहा था लेकिन अब उन्होंने ऐसे किसी भी कनेक्शन से इंकार कर दिया है ©BakwasNews

ओला-ऊबर ड्राइवरों को कार का नहीं हथियार का लाइसेंस मिलेगा

जल्द ही सरकार ओला-ऊबर ड्राइवरों के लिए नया नियम जारी करने जा रही है , इस नियम के तहत उन्हें ड्राइविंग की जगह हथियार का लाइसेंस दिया जाएगा... पिछले कुछ दिनों में ओला-ऊबर ड्राइवरों की बाढ़ और खतरनाक ड्राइविंग की वजह से सरकार ने ये फैसला लिया है... माना जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र भी खतरनाक ड्राइविंग को आतंकी कार्रवाई के तौर पर मान सकता है.... ऐसा हुआ तो कमर्शियल ड्राइविंग करने वाले ज़्यादातर ड्राइवर आतंकवादी घोषित हो सकते हैं.  दूसरी तरफ सरकार प्राइवेट टैक्सी को हथियार भी घोषित कर सकती है , सरकार का मानना है कि ये ड्राइवर अपनी गाड़ियों को उसी खतरनाक ढंग से चलाते हैं जैसे अपराधी हथियारों को... दिल्ली में रहने वाले अखिल कुमार ऐसी ही ड्राइविंग का शिकार हुए... अखिल अपनी बाइक से यमुना पुल से जा रहे थे तब दो-तीन टैक्सी ड्राइवरों ने सड़क पर ऐसे पैंतरे दिखाए के अखिल ने डर कर यमुना में छलांग लगा दी... ड्राइवर हंस कर निकल गए और अखिल यमुना के कीचड़ में फंस गया,  सरकार को ये भी सूचना मिली है कि कई प्राइवेट अस्पताल प्राइवेट टैक्सी कंपनियों से कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं , और खतरनाक ड...

सरकार का दावा तूफान का नाम बदलकर विकास किया इसलिए नहीं हुआ कोई असर

उत्तर भारत में रेतीले तूफान ने आम लोगों को काफी परेशान किया। इस परेशानी से बचाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया और तूफान का नाम बदलकर विकास कर दिया। चार सालों से विकास का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी थी कि अब विकास आने वाला है। हर कोई इस विकास यानि तूफान को देखना चाहता था। लोग घरों की छत्तों पर चढ़ गए। लेकिन विकास यानि तूफान लेट हो गया। इस बारे में विपक्ष ने सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए। मौसम विभाग के अनुसार तूफान यानि विकास राजस्थान से चल चुका है और कुछ ही घंटों में दिल्ली आ जाएगा। लेकिन ये विकास बहुत धीमे था। कई घंटे बाद भी जब तूफान यानि विकास ने देश की राजधानी में दस्तक नहीं दी तो लोगों ने सरकार को निशाने पर लिया। सोशल मीडिया पर तूफान यानि विकास की आलोचना की जाने लगी। तभी किसी ने कहा कि तूफान को हरियाणा वालों ने रोक लिया है कुछ लोग आरक्षण की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा है कि पहले आरक्षण दो फिर तूफान यानि विकास को दिल्ली जाने देंगे। कुछ ही देर में विकास ने हरियाणा में रेत भरी आंधी चला दी तो लोगों ने तूफान यानि विकास को दिल्ली की ओर भगाया। लोगों के घरों में रेत घ...

AIB वाले तन्मय भट्ट पर बच्चों को गाली सिखाने के आरोप में केस दर्ज

ग़ाज़ियाबाद में उस वक्त अजीब हालात पैदा हो गए... जब एक दंपति ने अपने बेटे को चुटकुला सुनाने को कहा और उनके बेटे ने AIB के तन्मय भट्ट वाले अश्लील चुटकुले सुनाने शुरू कर दिए...वाकया इंदिरापुरम इलाके का है, जहां सॉफ्टवेयर में काम करने वाले वरुण और उनकी बीवी तान्या के घर मेहमान आए थे... रस्मन दोनों ने अपने 6 साल के बेटे रिहान से मेहमानों का मनोरंजन करने को कहा और रिहान ने यूट्यूब पर सुने AIB के भद्दे चुटकुले सुनाने शुरू कर दिया... दोनों ने अपने बेटे को रोकना चाहा लेकिन रिहान तब  तक F, B जैसे तमाम शब्दों वाले तमाम चुटकुले सुना चुका था,  अपने अपमान के बाद इन दोनों के घर आए मेहमान ने पुलिस रिपोर्ट करवाई है... उनका कहना है कि जानबूझ कर वरुण और तान्या ने अपने बेटे से भद्दे और अश्लील चुटकुले सुनाने को कहा...जबकि रिहान के माता-पिता का कहना है कि उन पर लग रहे आरोप गलत है...शुरूआती जांच के बाद पता चला है... वरुण अपने आई-पैड पर AIB और तन्मय भट्ट के वीडियो देखते थे जिसे बाद में रिहान देखता, और वरुण को हंसते देख उसे लगा कि बाकी लोगों को भी ये पसंद आता है रिहान से जब पूछा गया कि आप...

सोनम कपूर अकेले मनाएंगी हनीमून, भारत रत्न पाने की पेश करेंगे दावेदारी

अपनी शादी से पहले ही सोनम कपूर ने अपने पापा और अपने अभी तक आधिकारिक ना हुए पति सहित सबको एक अजीबोगरीब ऐलान कर सकते में डाल दिया है, सोनम ने ठान लिया है कि वो अकेली हनीमून मनाने जाएंगी, सोनम के इस फैसले के बाद शादी की तैयारियों में लगे पापा अनिल, भाई हर्षवर्धन और अर्जुन सहित पूरा कपूर खानदान सिर पकड़ कर बैठ गया है, चाचा संजय कपूर कहते हैं “मुझे तो शुरू से ही पता था कि ये अपनी शादी में कुछ ना कुछ तो उटपटांग हरकत करेगी, अरे मतलब फैशन के नाम पर कुछ भी पहन लेने और उसकी थोड़ी बहुत तारीफ मिल जाने से कोई स्टाइल आइकॉन तो नहीं हो जाता ना, अब मैं कम स्टाइलिश था क्या, मूछें तक तो मुड़ा ली थी मैंने फिर भी मेरी फिल्में फ्लॉप ही हुई ना, अब कुछ अलग करने के चक्कर में हनीमून पर अकेले जाने को ठीक हरकत कैसे कहेंगे, आप ही बताइए” बकवास न्यूज़ ने सोनम कपूर से संपर्क करने की बहुत कोशिश की लेकिन उनकी पीए ने बताया कि मैडम ऊपर से नीचे तक मेहंदी में सनी हुई हैं इसलिए वो बात नहीं कर सकतीं, लेकिन बकवास न्यूज़ को सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि उनके होने वाले पति आनंद आहूजा अपना सारा काम धाम छोड़कर उन्...

सोनम कपूर की शादी की फोटो ने तोड़ा रिकॉर्ड, लोगों ने फिल्म से ज्यादा इंस्टाग्राम पर देखी तस्वीर

सोनम कपूर की शादी की फोटो को इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों ने देखा, इतने लोगों ने तो आज तक उनकी फिल्म भी नहीं देखी है, बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी होने वाली है। बताया जा रहा है कि सोनम कपूर अपनी शादी में करीब दो करोड़ का लहंगा पहनेंगी। साफ कर दें, ये कीमत सिर्फ उनके लहंगे की है ना कि उनके चपल और जूतों की। अगर इन सबका बजट भी जोड़ लिया जाए तो किसी फिल्म का बजट बन सकता था। फिल्मों से याद आया। शादी से पहले सोनम कपूर ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसे लाखों लोगों ने देखा लेकिन इस कामयाबी से खुश होने की बजाए सोनम कपूर नाराज हो गई। नाराज क्यों हुई, जब इस बारे में पूछा गया तो उनकी एक करीबी का कहना था कि इतने लोग तो सोनम कपूर की फिल्मों को देखने नहीं आते, जितने उनकी फोटो को देख रहे हैं। सोनम कपूर ने कहा जितने लोगों ने इंस्टाग्राम पर फोटो देखे, काश इतने लोग उनकी फिल्म देख लेते तो वो भी हॉलीवुड की फिल्मों में काम कर रही होती। सोनम ये बातें कह ही रही थी कि  बेटी की नाराजगी की बात अनिल कपूर ने सुन ली। बेटी नाराज है ये सुनते ही अनिल कपूर की आंखों से...

गूगल मैप पर मिली वो जगह जहां से प्रधानमंत्री मोदी का पुराना नाता नहीं

गूगल ने मैप पर उस जगह को ढूंढ निकाला है जहां से भारत के प्रधानमंत्री का कोई नाता नहीं है... ये दक्षिणी अमेरिका में चिली के पास प्रशांत महासागर का एक छोटा सा द्वीप है , जिससे अब तक की छानबीन पर प्रधानमंत्री मोदी का कोई नाता नहीं नहीं मिल पाया है... प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा जाता है उनके हर शहर , गली , नुक्कड़ से कोई न कोई नाता रहा है इसलिए वैज्ञानिकों में ये चर्चा रहती थी कि क्या कोई ऐसी जगह भी हो सकती है जहां से मोदी का नाता न रहा हो... हालांकि बीजेपी के प्रवक्ता सुमात्रा ने बताया है कि ये दावा झूठा है , प्रधानमंत्री को खाने में तीखा पसंद है खासतौर पर लाल मिर्ची , ऐसे में चिली से भी उनका नाता रहा है हालांकि गूगल अभी खुल कर इस दावे की पुष्टि नहीं कर पाया है दूसरी तरफ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के नातों की वजह से कई सीटों पर कांग्रेस के खाते नहीं खुल पा रहे हैं इसलिए पार्टी ने चुनाव आयोग से मोदी की नातागीरी पर रोक लगाने की मांग की है... पार्टी राहुल को भी भारत का नक्शा दे कर बोल रही है कि वो भी अपने पुराने नातों का रजिस्टर निकालें... बहरहाल जैसे ही उस शहर...

जाम से परेशान ? शॉपिंग कीजिए श्रीमान

(सामान डिलिवरी करने वाला ड्रोन) ऑनलाइन शॉपिंग के सबसे बड़े स्टोर अमेज़न ने दिल्ली के जाम में फंसे लोगों के लिए नई सेवा शुरू की है... अमेज़न जाम में फंसे लोगों तक सामान पहुंचाएगी... इस सेवा का ट्रायल गुड़गांव हाइ-वे पर पिछले 15 दिन से चल रहा है... कंपनी को उम्मीद है कि जाम में फंसे लोग उनके सबसे बड़े ग्राहक होंगे और इसके लिए दिल्ली एनसीआर में तीन बड़े वेयरहाउस भी बना लिए गए हैं... कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि उनके कई ग्राहकों को शिकायत होती है कि वो इसलिए सामान नहीं ले पाते क्यों कि ज़्यादातर डिलीवरी के वक्त वो दफ्तरों में होते हैं... साथ ही वो अपना ज़्यादा वक्त घर के बजाए ट्रैफिक जाम  में बिताते हैं... इस सर्विस के बाद उन्हें सामान भी मिल जाएगा और उनका वक्त भी बचेगा... रोज़ ग़ाज़ियाबाद से गुड़वांव नौकरी पर जाने वाले राकेश ने कहा है कि अक्सर उन्हें ट्रैफिक जाम में इतना वक्त लग जाता है कि दाढ़ी तक बढ़ जाती है.. अमेज़न की इस सर्विस से वो अपने लिए रेज़र और शेविंग क्रीम मंगाकर दोबारा शेव कर सकेंगे... नौकरीपेशा महिला ने बताया कि दफ्तर और जाम में वक्त बिताने की वजह से जब तक वो घर...

दिल्ली ने आईपीएल में लगातार हार के बाद विशेष दर्ज़े की मांग की

IPL  में बार बार हारने के बाद अब दिल्ली डेयरडेविल्स ने विशेष दर्जे की मांग की है , साथ ही कहा है कि उनका आईपीएल में स्कोर 100 रन से शुरू किया जाए... दूसरी तरफ बीजेपी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार होने की वजह से ही आईपीएल में शहर की टीम का प्रदर्शन इतना बुरा है , बीजेपी नेता नरेंद्र गुप्ता ने कहा टीम का प्रदर्शन सुधारने के लिए राज्यपाल को तुरंत कैप्टन बनाया जाए... इस बीच दिल्ली टीम के खिलाड़ी समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर क्यों हर बार आईपीएल में उनकी टीम को सिर्फ इसलिए खिलाया जाता है ताकि बाकी टीम्स जीत सकें... टीम मैनेजमेंट ने इसीलिए बीसीसीआई से कहा है कि दिल्ली डेयरडेविल को विशेष दर्जा दिया जाए ताकि उनके जीतने की कुछ उम्मीद बन सके , टीम फिलहाल अंक तालिका में फिर से नीचे बनी हुई है वहीं एक केंद्रीय मंत्री ने कहा है टीम के खराब प्रदर्शन की वजह इसका नाम है तो मुसलिम बादशाह के नाम पर है... टीम फ़िरोज़शाह कोटला मैदान में खेलती है और मंत्री ने कहा कि मैदान का नाम बदल कर दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट मैदान कर दिया जाए तो दिल्ली की टीम फिर जीतने लगेगी......

शनि और मंगल ने लगाया दलितों जैसा व्यवहार होने का आरोप

शनिवार और मंगलवार ने देश की सबसे बड़ी अदालत में एक जनहित याचिका दायर की है. याचिका में शनि और मंगल ने कहा है कि उनके साथ दलितों जैसा व्यवहार किया जा रहा है. उन्हें सदियों से सामाजिक छूआछूत का शिकार बनाया जा रहा है. ब्राह्मणों और सवर्णों की साज़िश के तहत शनिवार और मंगलवार को उन अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है जिनके वो हकदार हैं. शनि और मंगल ने ये भी मांग की है उन्हें भी बाकी दिनों की तरह खुशमिज़ाज होना है इसलिए उन्हें आरक्षण दिया जाए. शनि और मंगल की मांगें क्या हैं ? शनिवार और मंगलवार को दारू , चिकेन , मटन खाने पर लगी धार्मिक रोक हटायी जाए सिर्फ शनिवार और मंगलवार को ही भगवान का दिन ना बताया जाए इससे इन दोनों दिनों को अलग होने का अहसास होता है चूंकि शनिवार और मंगलवार को पिछली कई सदियों से इस छूआछूत का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उन्हें कम से कम 33 फीसदी आरक्षण दिया जाए ब्राह्मणों और दूसरी अगड़ी जातियों को ये मानने के लिए कानून बनाया जाए कि वो इस दिन भी दारू.. चिकन और मटन खाएं वरना वो सज़ा के हकदार होंगे एक और कानून बनाया जाए जिससे उनके साथ वाले बाकी के दिन उनका म...