कर्नाटक में बीजेपी ने ऐलान किया है कि वो
कैबिनेट में 3 इनकम टैक्स अधिकारियों को शामिल करेगी, बताया जा रहा है इन अधिकारियों
की बीजेपी सरकार बनाने की कोशिश में सबसे बड़ी भूमिका है... और इसी वजह से इन्हें
सरकार में शामिल भी किया जा सकता है... बीजेपी सूत्रों के मुताबिक जब ऐसा लगने लगा
कि पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी तो इन अधिकारियों ने कई ऐसी फाइलें निकाल लीं
जिन्हें कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को दिखाया जा सके... ये अधिकारी उस वक्त भी
काफी मेहनत कर रहे थे जब राज्यसभा चुनावों के वक्त पूरी राजनीति का फोकस कर्नाटक पर
आ गया था, पार्टी के लिए वफ़ादारी और मेहनत देखते हुए अब
इन्हें सरकार में शामिल कर इनाम दिया जा रहा है
साथ ही इन पर ज़िम्मेदारी होगी
कि वो ऐसे ही फाइलें इकट्ठी कर नेताओं को चंगुल में लेते रहें... इससे दो फायदे
बताए जा रहे हैं... एक तो विपक्ष काबू में रहेगा... साथ ही बीजेपी नेता भी इधर-उधर
झांकने की कोशिश नहीं करेंगे..
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें