दिल्ली में नए खुले जगुआर के शोरूम में सबसे ज़्यादा भीड़ दिख रही है, दरअसल जगुआर ने सीएनजी से चलने वाली कार पेश की है... इस कार के
बेस मॉडल में एसी, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो और स्टीरियो नहीं है, जिसकी वजह से इसकी
कीमत भी आपकी जेब को पसंद आएगी... इसकी कीमत मात्र 5 लाख रखी
गई है... जगुआर को उम्मीद है कि इससे भारत में उनकी छवि बेहतर होगी, जगुआर की इमेज महंगी और तेज़ चलने वाली कार की रही है... गुड़गांव और ग्रेटर नोएडा के
स्थानीय निवासियों ने करोड़ों की जगुआर खरीद कर सीएनजी लगवाने की कोशिश की लेकिन
वो सफल नहीं हो पाए... कंपनी को लग रहा है कि इस मार्केट में अभी काफी संभावनाएं
और इसीलिए वो खुद ही फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कार लेकर आ रही है... जगुआर गुड़गांव
और ग्रेटर नोएडा को अपना खास बाज़ार मान रही है इसलिए उसने इन दोनों जगहों पर बड़े
शोरूम खोलने का फैसला किया है
ग्रेटर नोएडा में ज़मीन बेच कर ऐश की ज़िंदगी बिता रहे श्याम भाटी इस कार
के ऐलान के बाद काफी खुश हैं... भाटी ने बताया कि वो करीब 10 साल पहले ही अपनी ज़मीन बेच कर काफी पैसा कमा चुके हैं... लेकिन अब वो
पेट्रोल और डीज़ल का खर्च नहीं उठा सकते जिससे उन्हें अय्याशी करने में काफी
दिक्कत हो रही है... वो अपनी सभी पुरानी लग्ज़री गाड़ी बेच कर जगुआर ले लेंगे ताकि
उनकी धौंस भी कम न हो और वो सस्ते में गाड़ी चला भी सकें... माना जा रहा है जल्दी
ही लैम्बॉर्गिनी, फेरारी और बीएमडब्ल्यू भी अपनी सीएनजी
गाड़ियां बाज़ार में पेश कर सकती हैं
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें