सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जेसिका अल्बा की 8 करोड़ की जींस चोरी, सुपरहीरो सुपर सिंह पर शक


हॉलीवुड की फैंटास्टिक फोर फेम हीरोइन जेसिका अल्बा की 8 करोड़ की जींस चोरी हो गयी जिससे उन्हें बीच सड़क पर शर्मिंदा होना पड़ गया, न्यूयॉर्क के मैनहटन मार्केट में जब ये घटना घटी तब सैकड़ों लोग वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी नहीं देखा कि जेसिका अल्बा की जींस किसने दिन दहाड़े उतार कर चोरी कर ली, जींस के गायब होते ही अफरातफरी मच गयी, शूटिंग को रोकना पड़ गया, 911 पर फोन किया गया तो पता चला NYPD (न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट) की SWAT टीम घटनास्थल के लिए पहले ही निकल चुकी है क्योंकि टीम में शामिल एक हेलीकॉप्टर चालक जेसिका अल्बा का बड़ा वाला फैन था जिसकी वजह से वो शूटिंग शुरू होने से पहले ही अपने हेलीकॉप्टर के साथ वहीं ऊपर मंडरा रहा था, लेकिन वो भी जींस चोरी करने वाले को नहीं देख पाया, करीब दो घंटे तक पुलिस जेसिका अल्बा और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करती रही लेकिन उसे कोई सुराग नहीं मिला


जेसिका अल्बा ने जो जींस पहन रखी थी वो सीक्रेट सर्कस नाम की कंपनी का था, सीक्रेट सर्कस दुनिया की सबसे महंगी जींस बनाती है, जेसिका ने जो जींस पहन रखी थी उसके लिए उन्होंने 13 लाख डॉलर यानी भारतीय रूपए में करीब आठ करोड़ रूपए खर्च किए थे, इस जींस की खासियत ये है कि इसमें हीरे जड़े हुए होते हैं, शायद जेसिका अल्बा की किस्मत खराब थी क्योंकि अमूमन वो ये जींस घर में पहनती हैं लेकिन आज जल्दबाज़ी में वो इसे पहन कर बाहर चली आयीं, बकवास न्यूज़ के पास 8 करोड़ के इस जींस की एक्सक्लूसिव तस्वीर है


शायद चोर लंबे वक्त से जेसिका अल्बा पर नज़र रख रहा होगा कि कब वो 8 करोड़ वाली जींस पहन कर बाहर निकलती हैं, चोर को इस बात का बखूबी अंदाज़ा था कि 8 करोड़ की जींस जिसे जेसिका अल्बा जैसी सुपरस्टार ने पहना हो तो चोर बाज़ार में उसे इसकी मुंहमांगी कीमत मिलेगी, पुलिस को करीब चार घंटे बाद मैक जैक्सन (असली नाम मैकूलाल जयकिशन, निवासी, दरभंगा, बिहार) नाम के एनआरआई ने कुछ जानकारी दी है, मैक जैक्सन का वहीं गोलगप्पे बेचने का कारोबार है, बकवास न्यूज़ ने जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि

"अरे हम साफ देखे थे, सुपर सिंहवा आया था वहां पर, सुबह से चार बार ऊपर ही ऊपर फड़फड़ा कर जा चुका था, हमको तो उसी वक्त खटका था लेकिन हमको मालूम नहीं था ना कि जेसिका मैडम सूटिंग करने आ रही हैं, हंडरेड परसेंट हम कह रहे हैं कि सुपर सिंहवा ने ही जेसिका मैडम का जींस उड़ाया है"


दरअसल जेसिका अल्बा और सुपरहीरो सुपर सिंह की लड़ाई बहुत पुरानी है, सुपर सिंह अपनी फिल्म में उन्हें हीरोईन बनाना चाहते थे लेकिन मामला एक आइटम नंबर पर अटक गया, जेसिका अल्बा ने आइटम सांग करने से मना कर दिया था, हॉलीवुड के गलियारों में तब से ये चर्चा बड़े ज़ोरों पर थी कि सुपर सिंह कुछ ना कुछ बड़ा जरूर करेगा जिससे वो जेसिका अल्बा को दुनिया के सामने आइटम की तरह पेश कर सके, फिलहाल पुलिस ने मैक जैक्सन के बयान के आधार पर सुपर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...