कर्नाटक में चुनाव नतीजे आने के बाद सीएम बनने की कवायद की कमेंट्री के लिए क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले को बुलाया गया है... पल पल बदलते नतीजे और हर मिनट नए मोड़ आने के बाद न्यूज़ चैनलों को लग रहा है कि राजनीति टी-20 मैच की तरह चल रही है जिसकी कमेंट्री न्यूज़ एंकर नहीं क्रिकेट कमेंटेटर ही कर सकते हैं... हर्षा भोगले के साथ IPL के दो तीन और कमेंटेटरों को भी बुलाया जा सकता है...
दूसरी तरफ ये भी माना जा रहा है कि आईपीएल की जगह दर्शक स्पोर्ट्स चैनल पर कर्नाटक के चुनाव नतीजे दिखाने की मांग कर रहे हैं... कई कंपनियां भी पार्टियों को स्पॉन्सर करने के लिए तैयार बैठी हैं... कर्नाटक के नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आई... लेकिन तीसरे नंबर की पार्टी दूसरे नंबर की पार्टी के समर्थन से पहले नंबर की पार्टी से पहले सरकार बनाने का दावा कर रही है... मुख्यमंत्री तीसरे नंबर की पार्टी का होगा जबकि उप-मुख्यमंत्री उससे ज़्यादा सीट पाने वाली पार्टी का बन सकता है... और सबसे बड़ी पार्टी विपक्ष में बैठ सकती है...
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें