(सामान डिलिवरी करने वाला ड्रोन)
ऑनलाइन शॉपिंग के सबसे बड़े स्टोर अमेज़न ने दिल्ली
के जाम में फंसे लोगों के लिए नई सेवा शुरू की है... अमेज़न जाम में फंसे लोगों तक
सामान पहुंचाएगी... इस सेवा का ट्रायल गुड़गांव हाइ-वे पर पिछले 15 दिन से
चल रहा है... कंपनी को उम्मीद है कि जाम में फंसे लोग उनके सबसे बड़े ग्राहक होंगे
और इसके लिए दिल्ली एनसीआर में तीन बड़े वेयरहाउस भी बना लिए गए हैं... कंपनी के
एक अधिकारी ने बताया कि उनके कई ग्राहकों को शिकायत होती है कि वो इसलिए सामान
नहीं ले पाते क्यों कि ज़्यादातर डिलीवरी के वक्त वो दफ्तरों में होते हैं... साथ
ही वो अपना ज़्यादा वक्त घर के बजाए ट्रैफिक जाम
में बिताते हैं... इस सर्विस के बाद उन्हें सामान भी मिल जाएगा और उनका
वक्त भी बचेगा... रोज़ ग़ाज़ियाबाद से गुड़वांव नौकरी पर जाने वाले राकेश ने कहा
है कि अक्सर उन्हें ट्रैफिक जाम में इतना वक्त लग जाता है कि दाढ़ी तक बढ़ जाती
है.. अमेज़न की इस सर्विस से वो अपने लिए रेज़र और शेविंग क्रीम मंगाकर दोबारा शेव
कर सकेंगे... नौकरीपेशा महिला ने बताया कि दफ्तर और जाम में वक्त बिताने की वजह से
जब तक वो घर पहुंचती है सारी दुकाने बंद हो जाती हैं.. इस सर्विस के बाद वो
दूध-दही पापड़ जैसा ज़रूरी सामान सीधे गाड़ी में ही मंगा सकेगी
(दिल्ली-एनसीआर में रोज़ाना लगने वाला जाम)
पिछले कुछ साल में ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रैफिक जाम शहरी लोगों की ज़िंदगी का
हिस्सा बन चुके हैं... इस नई सेवा के बाद कंपनी को उम्मीद है कि लोगों के शॉपिंग
करने का ज़रिया पूरी तरह बदल जाएगा... अमेज़न स्थानीय पुलिस से भी जाम की जानकारी
हासिल करने के लिए टाई-अप कर सकती है... ताकि उसे पता चल सके कि आखिर डिलीवरी कहां
और कब करनी है...
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें