सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बकवास न्यूज़ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नौ बजे दूसरे की पत्नी पर लाइट मार रहा था युवक, जमकर हुई पिटाई

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौजन्य : भाभी जी घर पर हैं) ये भी पढ़ें : वर्क फ्रॉम होम से परिवार को पता चली दफ़्तर की हक़ीक़त, युवक पर आया तरस नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाँच अप्रैल यानी रविवार की रात को नौ बजे नौ मिनट के लिए लाइट्स ऑन करने को कहा। इसके बाद देश भर के अलग अलग हिस्सों से देखा गया कि हर कोई अपनी बालकनी में खड़े होकर दीए जला रहा है, लाइट जला रहा है और जो कोई ये दोनों नहीं कर पाया उसने अपने मोबाइल की फ़्लैश लाइट ऑन करके बताया कि कोरोना कि इस लड़ाई में वो भी साथ है। लेकिन इसी बीच राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की एक सोसाइटी में एक ऐसा वाक़या भी सामने आया जिसके बाद नौबत हिंसाऔर पुलिस केस पर पहुँच गई । ग्रेटर नोएडा की एक जानी मानी सोसाइटी में एक युवक अपनी बालकनी में खड़े होकर फ़्लैश लाइट का इस्तेमाल कर रहा था। कुछ देर तक तो उसने लाइट जलाए रखी। बाद में दूसरे किसी शख़्स की पत्नी पर फ़्लैश लाइट मारते हुए उसको देखा गया ,जिसके बाद वाद विवाद बढ़ गया। ये भी पढ़ें : अगले 5 साल तक अर्थव्यवस्था खराब रहने के 500 बहानों की लिस्ट लीक, कॉरोना वायरस से लेकर नींबू पानी तक होंगे ज़िम्मेद...

वर्क फ्रॉम होम से परिवार को पता चली दफ़्तर की हक़ीक़त, युवक पर आया तरस

नई दिल्ली: दुनिया भर में इन दोनों कोरोना चर्चा में है। कोरोना की वजह से पूरा देश लॉकडाउन हो चुका है, किसी को भी अंदर बाहर जाने की इजाज़त नहीं है। ख़तरा है अगर कोरोना किसी ने एक में फैल गया तो ये सब को चपेट में ले लेगा। रोज़ाना सुबह उठने के बाद दफ्तरों में जाने वाले लोगों को अब दफ़्तर उन्हें वर्क फ़ॉर्म होम यानी घर से ही काम करने की इजाज़त दे दी है जिसके बाद अब कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल रहा है हर कोई घर में रह कर ही काम कर रहा है इसको देखते हुए हैं जो घरवाले कहते थे कि दफ़्तर में जाकर बैठ कर आ जाते हो अब उन्हें समझ में आ रहा है कि दफ़्तर में कितना काम होता था। हमेशा ऑफ़िस में जाकर काम करने वाले युवक के परिवार वाले आप अपने बच्चे को घर में काम करता देख उस पर तरस खा रही है लगातार 12 घंटे तक लैपटॉप के सामने बैठा रहना और फिर उस पर काम करते रहना कोई आसान काम नहीं होता ये अब घर वालों को समझ में आ रहा है। ये भी पढ़ें : अगले 5 साल तक अर्थव्यवस्था खराब रहने के 500 बहानों की लिस्ट लीक, कॉरोना वायरस से लेकर नींबू पानी तक होंगे ज़िम्मेदार राजधानी दिल्ली के मायापुरी में रहने वाले राहुल...

बजट पर सरकार का बड़ा एलान, बजट समझने के लिए एजुकेशन लोन देगी सरकार

ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया। इतिहास का सबसे लंबा बजट कहा जाएगा, क्योंकि वित्त मंत्री करीब ढाई घंटे तक बोलती रही। तब जाकर बजट को पेश कर पाई। लेकिन इस बजट को समझ पाना इतना आसान नहीं है। क्योंकि, यह बजट इतना लंबा होने के साथ-साथ काफी मुश्किल भी था। क्योंकि हर कोई इसे नहीं समझ पाया। इसी को देखते हुए कई लोगों ने सरकार से मांग की है कि वह इस बजट को समझना चाहते हैं और इसे समझाया जाए इसी को देखते हुए कई पढ़े लिखे लोग और भी ज्यादा पढ़ना चाहते हैं। लेकिन उनके पास भी इतना बजट नहीं है इसी को देखते हुए उन्होंने सरकार से मांग की है कि आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें एजुकेशन लोन दिया जाए। लोग चाहते हैं कि बजट को समझने के लिए सरकार उन्हें एजुकेशन लोन दे ताकि वह पढ़ लिखकर इस बजट को समझ सके। ये भी पढ़ें : खराब अर्थव्यवस्था पर बोली सरकार - बाढ़ की वजह से फिसल गई जीडीपी हालांकि, सरकार ने शिक्षा पर दावा किया है कि वह करोड़ों खर्च करने वाले हैं। लेकिन एजुकेशन लोन के बारे में सरकार की त...

दुनिया के सबसे बकवास गाने, जिनको सुनने के बाद कराना पड़ सकता है कानों का इलाज

ये भी पढ़ें : बकवास कानूनों वाले दुनिया के टॉप 5 देश हर कोई संगीत का दीवाना होता है जब भी कोई गानों को सुनता है तो उसे अच्छा महसूस होता है। कई लोग गाने गुनगुनाते भी हैं और गाने सुनते भी हैं। लेकिन कई गाने ऐसे होते हैं जिनको कोई पूरा भी सुनना पसंद नहीं करता। क्योंकि उन्हें वह अच्छा नहीं लगता। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ सबसे बकवास गाने, जिन्हें कभी कोई नहीं सुनना चाहता। जब भी बकवास गानों के नाम आते हैं उसके बाद से सबसे ऊपर नाम आता है ढिंचक पूजा का। ढिंचक पूजा के गानों को बिल्कुल भी नहीं पसंद जाता बल्कि वह सिर्फ बकवास गानों के लिए ही प्रसिद्ध हैं और वह इतनी प्रसिद्ध हुई कि उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस का टिकट भी मिल गया था। ढिंचक पूजा का एक 'सेल्फी मैंने ले ली' गाना काफी वायरल हुआ जो बकवास की कैटेगरी में सबसे ऊपर जा पहुंचा। ये भी पढ़ें : दुनिया के 5 ऐसे देश जिनका मौसम सबसे बकवास है बकवास गानों की कैटेगरी में अगला नंबर आता है चिक चिक सोंग का। यह गाना अपने आप में अद्भुत है। गाने को किसने गाया है। यह आप को समझने के लिए कई बार सुनना होगा और उसके बाद भी आपको कुछ समझ...

शाओमी लॉन्च करेगा नया फोन, रॉकेट लॉन्चर से लैस होगा

ये भी पढ़ें : बड़ा खुलासा - भ्रष्टाचार नहीं अर्थव्यवस्था के बारे में चिदंबरम से सवाल कर रही है ईडी नई दिल्ली: अमेजन और फिल्पकार्ट वाले बड़ा सेल चला रहे हैं, बिग सेल में अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग फोन लांच कर रही‌ हैं। शाओमी भी ऐसा ही कुछ करने जा रही है। लगातार लगभग लगभग हर महीने में उनका एक फोन लांच हो जाता है। लेकिन इस बार यह कंपनी कुछ अलग करने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,‌ शोओमी का नया फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। लेकिन, यह वाला फोन इस बार रॉकेट लॉन्चर से लॉन्च होगा। आपको सुनने में बड़ा अजीब लग सकता है लेकिन सूत्रों का यही दावा है। बताया जा रहा है कि कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है ताकि कंपनी की फेम मिल सके। इससे पहले ऐसा किसी भी कंपनी नहीं किया है। अपने आप को सबसे अलग दिखाने की इस होड़ में कंपनी ऐसा करने की तैयारी में है। हालांकि, यह वाला फोन रॉकेट लांचर से कब लॉन्च होगा इस बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। ये भी पढ़ें : लक्ष्मी यंत्र और कुबेर यंत्र के बाद, ज्योतिष ने बनाया विधायक यंत्र जब कंपनी से ...

महाराष्ट्र में बार-बार रिज़ॉर्ट में आने पर निर्दलीय विधायक को मिली लाइफटाइम मेंबरशिप

  ये भी पढ़ें : एमएनएस शुरू करेगी तोड़फोड़ का कोर्स, 3 महीने डिप्लोमा से लेकर 3 साल की डिग्री कोर्स शुरू करेगी महाराष्ट्र में चुनाव जीत चुके एक निर्दलीय विधायक को रिजॉर्ट ने मुफ्त में लाइफटाइम मेंबरशिप दी है... चुनाव नतीजों के बाद इस विधायक के नाम पर बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सभी ने कमरे बुक कराए थे... जिसके बाद इनके लॉयलटी प्वाइंट इतने हो गए कि उन्हें मेंबरशिप मिल गई... जयवीर शेट्टार नाम के विधायक ने अपने दोस्तों से उधार पैसे लेकर चुनाव लड़ा था... जिसमें बीजेपी-शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी सभी में फूट होने की वजह से तुक्के में उन्हें जीत मिल गई... लेकिन जैसे ही खबर आई कि शिवसेना आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने के लिए अड़ गई है... शेट्टार को लगा कि उनकी लॉटरी लग गई है... सबसे पहले उन्हें बीजेपी ने मुंबई के रिजॉर्ट में ठहराया... उन्हें ये कहा गया कि अगर शिवसेना बीजेपी गठबंधन को एक दो सीटें कम मिलेंगी तो उन्हें बाहर निकाल लिया जाएगा... वक्त गुज़रने और संजय राऊत के फिल्मी डायलोग के बाद शेट्टार को समझ आ गया कि उन्हें लंबा रुकना पड़ सकता है... जिसके लिए उन्होंने बीजेपी नेताओं से न...

दिल्ली में चमत्कार, साफ हवा से कोमा में चला गया था युवक, प्रदूषण बढ़ते ही होश में आया

ये भी पढ़ें : दिल्ली के प्रदूषण की दुनियाभर में डिमांड बढ़ी, दिल्ली का प्रदूषण देखने आएंगे सैलानी दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से विजिबिलिटी पर भी काफी असर पड़ा है। वहीं, लोगों की सेहत भी इसकी चपेट में आ रही है। दिल्ली में साफ हवा कम ही देखने को मिलती है। लेकिन ज्यादा प्रदूषण की वजह से दिल्ली के रहने वाले कुछ लोगों ने फैसला किया कि वह अपने घर में एयर प्यूरीफायर लगाएंगे। ताकि उन्हें साफ हवा मिल सके। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसके कई दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। एयर प्यूरीफायर लगाने के बाद युवक कोमा में चला गया। युवक युवक को साफ हवा की बिल्कुल भी आदत नहीं थी ।लेकिन जब उसे साफ हवा मिली तो उसका शरीर इसे झेल नहीं सका और युवक कोमा में चला गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक का कई घंटों तक इलाज किया, जिसके बाद युवक के हालात सामान्य हो पाए। युवक का कहना था कि उसे यकीन नहीं हो रहा था कि साफ हवा इतनी अच्छी होती है। इसकी वजह से खुशी के मारे वह कोमा में चला गया। ये भी पढ़ें : दिल्ली का युवक पह...

दीवाली पर कानपुर के लोगों के लिए गुटखे की पीक जैसा पेंट मार्केट में

ये भी पढ़ें : अगले महीने अमित शाह जाएंगे अमेरिका, डॉनल्ड ट्रंप के चुनाव में करेंगे मदद नई दिल्ली: दिवाली को ज़्यादा दिन नहीं बचे हैं।  दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। दिवाली के त्योहार पर लोग पूजा पाठ करते हैं। लेकिन उसके अलावा हर किसी को शॉपिंग करने का इंतज़ार करता है। क्योंकि इस काफ़ी सस्ती क़ीमतों पर चीज़ें मिल जाती हैं। इसी को देखते हुए दिवाली पर कानपुर के लोगों के लिए गुटखे जैसा पेंट मार्केट में आया है। इसकी ख़ास बात ये होगी कि इसका रंग बिल्कुल गुटखे जैसा है। हालाँकि , इसकी एक ख़ास बात ये भी है कि ये एक बार दीवार पर लग जाने के बाद उतरता नहीं है। गुटखे को रोकने के बाद उतारा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि काफ़ी सालों से ऐसी माँग की जा रही थी गुटखे जैसा पेंट बनाया जाए। क्योंकि कई लोग ऐसे हैं जो गुटका खाकर थुकटे हैं और सफ़ेद दीवार को लाल कर देते हैं। इसी को देखते हुए अब दीवारों पर इसे पेंट किया जाएगा। ताकि अगर कोई दीवार पर थुकता है तो किसी को पता नहीं चलेगा। ये भी पढ़ें : धनतेरस पर कानपुरिए ने किया गजब काम, खरीदना था सोना और इसने ख...

अगले महीने अमित शाह जाएंगे अमेरिका, डॉनल्ड ट्रंप के चुनाव में करेंगे मदद

ये भी पढ़ें : धनतेरस पर कानपुरिए ने किया गजब काम, खरीदना था सोना और इसने खरीदा... नई दिल्ली: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सस में हज़ारों लोगों को संबोधित किया। PM मोदी के भाषण में लोगों ने ज़बरदस्त तालियां भी बजायी ताली बजाने वालों में ख़ुद अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी शामिल रहे मोदी के भाषण के दौरान डोनॉल्ड ट्रंप भी वहीं पर मौजूद थे और उनके भाषण को सुन रहे थे। दोनों की दोस्ती मंच पर साफ़ देखी जा सकती थी। वहीं इधर महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने अमित शाह के नेतृत्व में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, हरियाणा में जोड़-तोड़ से बीजेपी की सरकार बन जाएगी, बताया जा रहा है कि इसी दोस्ती की वजह से डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमित शाह को कुछ दिनों के लिए अमेरिका में भेजने की माँग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, अमेरिका के टेक्सस में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। इसी को देखते हुए डोनॉल्ड ट्रंप को एक ऐसे शख़्स की ज़रूरत है जो चुनाव को भलीभाँति जानता हो और जीतने में उसे महारत हासिल हो। ये  भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा मे...

धनतेरस पर कानपुरिए ने किया गजब काम, खरीदना था सोना और इसने खरीदा...

ये  भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में युवक ने कार पर नहीं लिखवाई जाति, घरवालों ने रिश्ता तोड़ा नई दिल्ली: दिवाली से पहले धनतेरस आती है और ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदना सबसे शुभ होता है। इसी को देखते हुए लोग लाइनों में लगकर सोना खरीदते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से घर में लक्ष्मी माई आती हैं। लक्ष्मी की कृपा बरसती है और किसी भी चीज की कमी नहीं रहती। लेकिन कानपुर के रहने वाले एक युवक दीवाली के दिन सोना पान मसाला खरीद लाया जब इस युवक से इसके घरवालों ने पूछा कि इसकी खरीदने की वजह क्या थी तो युवक ने बताया कि इस पान मसाला के नाम के आगे भी सोना लगा है। इसी को देखते हुए युवक ने फैसला किया कि वह यह पान मसाला खरीद ले। उनका कहना था कि क्योंकि सोना खरीदना शुभ होता है इसी को देखते हुए उसने सोना वाला पान मसाला खरीदा क्योंकि पान मसाला के नाम के आगे सोना लगा हुआ है। ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना कानपुर के इस युवक का कहना था कि उसके पास सोना खरीदने के पैसे नहीं थे। इस...

बीजेपी नेता राहुल गांधी के लिए रखेंगे करवा चौथ

ये भी पढ़ें : राफेल पर बड़ा खुलासा, गफ्फार मार्केट के इंजीनियर्स का दावा-बना सकते हैं राफेल की ओरिजनल कॉपी नई दिल्ली: गुरुवार को पूरे देश भर में करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इस दिन हर कोई अपनों के लिए व्रत रखता है, जो जिसे जी जान से चाहता है और लंबी उम्र की कामना करता है। इस व्रत को ज्यादातर पत्नियां रखती हैं। जो चाहती हैं कि उनके पति की उम्र लंबी हो। कुछ पति भी ऐसे होते हैं जो अपनी पत्नियों के लिए पूरा दिन भूखा रहते हैं। हर कोई व्रत रख रहा है चाहे वह नेता हो चाहे वह जनता हो। लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी, कई नेता ऐसे भी हैं जो इस व्रत को अपनी पत्नियों के लिए नहीं बल्कि विरोधी पार्टी के नेताओं के लिए रख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कुछ ऐसे नेता भी थे जो व्रत रख रहे थे। लेकिन कई नेताओं ने यह वक्त कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए रखा। सुनने में आपको अजीब लग सकता है लेकिन पार्टी के सूत्रों का यही कहना है। कुछ नेताओं ने बकवास न्यूज़ से बात करते हुए बताया है कि वह यह करवा चौथ का व्रत श्री राहुल गांधी के लिए रख रहे हैं। ये भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में युवक ने क...

सरकार का फैसला, सिंगल रहने वाले लड़कों को मिलेगा मुआवज़ा

ये भी पढ़ें : राफेल पर बड़ा खुलासा, गफ्फार मार्केट के इंजीनियर्स का दावा-बना सकते हैं राफेल की ओरिनल कॉपी नई दिल्ली: आने वाले कुछ ही दिनों में देश के कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इसी को देखते हुए नेता कई तरीके की घोषणा कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि सरकार सिंगल रहने वाले लड़कों को मुआवजा देने की घोषणा कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार को इस बात का पता है कि देश में सिंगल रहने वाले लड़कों की तादाद कहीं ज्यादा है जो कि एक बड़ा वोट बैंक साबित हो सकता है। इसी को देखते हुए सरकार इन लड़कों पर नजर गड़ाए हुए हैं।  जब से इस बात की खबर दूसरों को पता चली है तमाम लड़के खुशी मना रहे हैं। लड़कों का कहना है कि ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने उनकी सुध ली है। लड़कों का कहना है कि वह सिंगल रहते हैं। लेकिन सरकार ने उनके दुख को समझा है इसके लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं। ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना सिंगल लड़कियों की एसोसिएशन के अध्यक्ष राहु...

ग्रेटर नोएडा में युवक ने कार पर नहीं लिखवाई जाति, घरवालों ने रिश्ता तोड़ा

ये भी पढ़ें : मोदी सरकार प्रदूषण टेस्ट में फ़ेल, विदेशी एजेंसी की रिपोर्ट राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में चलने वाली गाड़ियों में आपने एक ख़ास बात नेटिस की होगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जितनी भी कारें चलती हैं उनके आगे या पीछे जाति ज़रूर लिखी होती है। ऐसा इसलिए है कि यहाँ पर रहने वाले लोगों को अपनी जाति बताना अच्छा लगता है। गाड़ियों के आगे और पीछे अपनी जाति लिखवाना यहाँ के लोग गर्व की बात समझते हैं। यही वजह है कि लगभग सभी गाड़ियों के पीछे जाती लिखी होती है। लेकिन सोमवार को ग्रेटर नोएडा में एक अजीबोगरीब वाक़या सामने आया जब एक युवक में नई गाड़ी ली लेकिन उसके पीछे युवक ने अपनी जाति नहीं लिखवाई। इसके बाद से युवक के घर वालों ने युवक से बात करना बंद कर दिया। युवक की घरवाले इस बात से नाराज़ है कि घर में नई कार आ गई लेकिन कार के आगे पीछे जाति नहीं लिखवाई गई। युवक के घर वालों का मानना था कि ऐसा कैसे हो सकता है कि उनके घर का लड़का उनकी बातों पर न चले और अपनी मनमर्ज़ी करें। ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना अ...

विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना

ये भी पढ़ें : अरनब गोस्वामी पर लगा 1 लाख का जुर्माना, ध्वनि प्रदूषण के लिए दोषी पाए गए दिल्ली में विधानसभा चुनाव में ज़्यादा दिन नहीं बचे हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस, BJP और आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हर पार्टी चाहती है कि वो जीतकर सत्ता में वापसी करें। लेकिन ये इतना आसान नज़र नहीं आ रहा। सब कुछ जनता के मूड पर डिपेंड करेगा की जनता किसे जीत दिलाती है। लेकिन, उससे पहले सत्ता में मौजूद आम आदमी पार्टी ने अपनी प्लानिंग शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनावों से पहले ही 1, लाख लीटर रायता ख़रीदने की योजना बना रही है । पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, इसके पीछे आम आदमी पार्टी ने तर्क दिया है कि वो चाहते हैं कि इस बार उनकी पार्टी चुनाव जीते। चुनाव जीतने के लिए ख़ास रणनीति की ज़रूरत होती है। इसी को देखते हुए उन्होंने चुनाव में रायता फैलाने की रणनीति बनायी है। ये भी पढ़ें : दिल्ली में सही इंडिकेटर दे कर गाड़ी मोड़ने पर हुआ चालान नाम न बताने की शर्त पर एक आम आदमी पार्टी नेता ने बकवास न्यूज़ को ...

चालान भरना हुआ आसान, ज्यादा चालान कटा तो लोन देगा रिजर्व बैंक

ये भी पढ़ें : इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम ट्रैफिक के नियमों को तोड़ना अब आसान नहीं होगा। ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफ़िक पुलिस ज़बर्दस्त जुर्माना लगाया रही है। ऐसे कई तरीक़े के उदारहण देखने को मिले जब वाहन की क़ीमत से ज़्यादा का चालान काट दिया गया हो। इससे हर कोई डरा हुआ है। गाड़ी को सड़क पर उतारने से पहले हर कोई यही सोचता है कि उसका चालान ना कटे। लेकिन,अब लोगों के लिए राहत की ख़बर है। क्योंकि, जिन लोगों का चालान कटा है उन्हें लोन की सुविधा दी जा सकती है। बकवास न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार,  ट्रैफ़िक पुलिस लगातार चालान काट रही हैं जिससे आम जनता को काफ़ी परेशानी हो रही है।आने वाले कुछ महीनों में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर जनता परेशान हो सकती है और ऐसा हो सकता है कि जनता की परेशानी चुनावों में हार की वजह बन जाए, इसी को देखते हुए सरकार जनता को राहत देने के मूड में है। ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक बकवास न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक़, सरकार- RBI का रुख़ कर सकती है...

वाइवा देने की कला से प्रभावित हो कर कॉलेज ने छात्र को बेस्ट एक्टिंग अवॉर्ड दिया

प्रतीकात्मक तस्वीर ये भी पढ़ें : CBI से नाराज़ हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्राइम टाइम में चिदंबरम के छाए रहने से नाराज़ इंडिया इंजीयनिंगर के एक छात्र को कॉलेज ने बेस्ट एक्टिंग का अवॉर्ड दिया है... छात्र अनुज की खूबी है कि वो किसी भी सब्जेक्ट के वाइवा को पास कर लेता है... भले ही उसने किसी भी सब्जेक्ट की पढ़ाई ना की हो... थ्योरी में हमेशा फेल होने वाले अनुज को वाइवा में सबसे ज़्यादा नंबर मिलते हैं... इस प्रतिभा से प्रभावित हो कर कॉलेज ने उसकी प्रतिभा को पहचाना... अनुज के साथी सुमित के मुताबिकि ‘वाइवा देने की कला उसमें बचपन से ही थी... सातवीं क्लास में उसने पहली बार संस्कृत के टीचर के सामने एक ऐसी भाषा बोली जिसे टीचर भी संस्कृत समझ बैठे... उसके बाद से ही अनुज किसी भी वाइवा में फेल नहीं हुआ है...’ अपनी उपलब्धि बताते हुए अनुज ने बकवास न्यूज़ को बताया कि अब तक वो 118 सब्जेक्ट में वाइवा दे चुका है... लेकिन हर बार वो उत्तर बताते वक्त ऐसी एक्टिंग करता है जिससे लगता है कि उसे सब पता है... और टीचर उसे पूरे नंबर दे देते हैं... ये भी पढ़ें : कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही की वजह सामने आई, ...

CBI से नाराज़ हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्राइम टाइम में चिदंबरम के छाए रहने से नाराज़

ये भी पढ़ें : कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही की वजह सामने आई, मेंढक-मेंढकी के प्रेम विवाह हैं बाढ़ की असली वजह बकवास न्यूज़ को मिली बकवास एक्सक्लूसिव के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई से नाराज़ हैं... प्रधानमंत्री की नाराज़गी की वजह बताई जा रही है सीबीआई की नाकामी, जिसकी वजह से सभी न्यूज़ चैनलों के प्राइम टाइम पर प्रधानमंत्री की जगह कांग्रेस नेता चिदंबरम छाए रहे... सूत्रों का मानना है कि मोदी ने दिन में ज़ांबिया के राष्ट्रपति से अहम मुलाकात की थी... जिसमें उन्होंने बताया था कि ज़ांबिया से उनका पुराना नाता है... लेकिन पूरे प्राइम टाइम और हेडलाइन में मोदी की खबर चली ही नहीं... इसकी जगह चिदंबरम ने करीब 8 बजे आ कर पूरे प्राइम टाइम को हथिया लिया... सीबीआई की टीम चिदंबरम को गिरफ्तार करने में नाकाम रही... जिस वजह से पूर्व वित्त मंत्री कांग्रेस दफ्तर में सरेआम प्रेस कांफ्रेंस कर प्राइम टाइम लूट ले गए... ये भी पढ़ें : पूरे साल गाड़ी धुलवाने के लिए बारिश के मौसम का इंतज़ार करता है ये युवक बीजेपी के बकवास नेताओं के मुताबिक प्रधानमंत्री को सीबीआई के बकवास अधिकारियों ने बताया था कि ...

कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही की वजह सामने आई, मेंढक-मेंढकी के प्रेम विवाह हैं बाढ़ की असली वजह

ये भी पढ़ें : पूरे साल गाड़ी धुलवाने के लिए बारिश के मौसम का इंतज़ार करता है ये युवक छत्तीसगढ़ के एक तांत्रिक ने दावा किया है कि उसने भारी बाढ़ और बारिश से होने वाली तबाही की वजह ढूंढ निकाली है... तांत्रिक के मुताबिक मेंढकों में बढ़ते प्रेम विवाह की वजह से ही इतनी ज़्यादा बर्बादी हुई है... इस तांत्रिक का कहना है कि विदेशी सभ्यता और इंटरनेट की वजह से प्रेम का रोग मेंढकों में भी फैल गया है..., इसी वजह से वो ज़्यादा शादियां कर रहे हैं... ये बात कई सांस्कृतिक ठेकेदार पहले ही बता चुके हैं कि मेंढक-मेंढकियों की शादी की वजह से ही बारिश होती है... तांत्रिक किसन लाल का कहना है कि पहले जब कम बारिश होती थी तो वो बड़ी मुश्किल से मेंढकों को पकड़ कर उनसे शादी करवा पाता था... लेकिन पिछले कुछ साल से मेंढकों में भी प्रेम प्रवृत्ति बढ़ी है... उनमें ब्रह्मचर्य तबाह होने लगा है... और लगातार मेंढक जोड़ों को झील, तालाब, नदी-नालों के पास से पकड़ा जाता रहा है... घरवालों और समाज के दबाव की वजह से ये प्रेमी जोड़े ज़्यादा शादी करने लगे हैं इसी वजह से प्रकृति को मजबूरन ज़्यादा बारिश करनी पड़ रही है. ये भी...