नई दिल्ली: दिवाली से पहले धनतेरस आती है और ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदना सबसे शुभ होता है। इसी को देखते हुए लोग लाइनों में लगकर सोना खरीदते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से घर में लक्ष्मी माई आती हैं। लक्ष्मी की कृपा बरसती है और किसी भी चीज की कमी नहीं रहती। लेकिन कानपुर के रहने वाले एक युवक दीवाली के दिन सोना पान मसाला खरीद लाया जब इस युवक से इसके घरवालों ने पूछा कि इसकी खरीदने की वजह क्या थी तो युवक ने बताया कि इस पान मसाला के नाम के आगे भी सोना लगा है। इसी को देखते हुए युवक ने फैसला किया कि वह यह पान मसाला खरीद ले। उनका कहना था कि क्योंकि सोना खरीदना शुभ होता है इसी को देखते हुए उसने सोना वाला पान मसाला खरीदा क्योंकि पान मसाला के नाम के आगे सोना लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना
कानपुर के इस युवक का कहना था कि उसके पास सोना खरीदने के पैसे नहीं थे। इस पर युवक के पिता ने कहा कि उसको पैसे दिए गए थे तो युवक ने कहा कि पिताजी ने उसे ₹40000 दिए थे। सोना खरीदने के लिए, लेकिन ₹40000 में उसका सोना पान मसाला कई सालों तक उसकी मदद कर सकता है। वह रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। युवक ने बताया कि उसके पिताजी के दिए हुए पैसे से ही उसने सोना पान मसाला खरीदा है। लेकिन वह सोने का कोई भी आइटम नहीं खरीद पाया क्योंकि उसने इसका सोना पान मसाला खरीद लिया।
बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, कानपुर के इस युवक का कहना था कि शास्त्रों में साफ तौर पर लिखा हुआ है कि सोना खरीदना चाहिए। दिवाली के दिन, इसी को देखते हुए उसने दिवाली के दिन पान मसाला खरीदा। वह भी सोने वाला तो इसी को देखते हुए लक्ष्मी माता उन पर खुश होंगी और अपनी कृपा बरसाएंगी। युवक सोना पान मसाले की कई सारी पेटियां अपने साथ रखे हुए था और वह इससे काफी खुश नजर आ रहा था।
हालांकि, उसके परिवार के लोग बिल्कुल भी खुश नहीं थे। युवक के पिता ने बकवास न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि उसके बेटे ने यह गलत काम किया। दिवाली के दिन सोना खरीदना चाहिए था लेकिन वह पान मसाला के पीछे पड़ा हुआ है। युवक के पिता ने सरकार से अपील की कि वह सरकार को इस पान मसाले के नाम को बदली करना चाहिए इससे उसके उसका बेटा बिगड़ रहा है। अभी देखना होगा कि क्या युवक के पिता की अपील को सरकार मान पाती है या नहीं इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें