ये भी पढ़ें : धनतेरस पर कानपुरिए ने किया गजब काम, खरीदना था सोना और इसने खरीदा...
नई दिल्ली: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सस में हज़ारों लोगों को संबोधित किया। PM मोदी के भाषण में लोगों ने ज़बरदस्त तालियां भी बजायी ताली बजाने वालों में ख़ुद अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी शामिल रहे मोदी के भाषण के दौरान डोनॉल्ड ट्रंप भी वहीं पर मौजूद थे और उनके भाषण को सुन रहे थे। दोनों की दोस्ती मंच पर साफ़ देखी जा सकती थी। वहीं इधर महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने अमित शाह के नेतृत्व में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, हरियाणा में जोड़-तोड़ से बीजेपी की सरकार बन जाएगी, बताया जा रहा है कि इसी दोस्ती की वजह से डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमित शाह को कुछ दिनों के लिए अमेरिका में भेजने की माँग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, अमेरिका के टेक्सस में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। इसी को देखते हुए डोनॉल्ड ट्रंप को एक ऐसे शख़्स की ज़रूरत है जो चुनाव को भलीभाँति जानता हो और जीतने में उसे महारत हासिल हो।
ये भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में युवक ने कार पर नहीं लिखवाई जाति, घरवालों ने रिश्ता तोड़ा
यही वजह थी कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमित शाह का विकल्प ज्यादा अच्छा लगा। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण ख़त्म होने के बाद डोनॉल्ड ट्रंप मोदी का हाथ पकड़कर उन्हें साइड में ले गए। इसी दौरान उन्होंने PM मोदी से माँग की कि उन्हें कुछ दिनों के लिए अमित शाह चाहिए ताकि उन्हें चुनाव में सफलता हासिल हो सके। हालाँकि, अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या जवाब दिया। लेकिन, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, मोदी नहीं चाहते है कि अमित शाह अगले महीने अमेरिका जाएं। क्योंकि भारत में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और इन्हीं सभी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी जीत की उम्मीद लगा रही है।
ये भी पढ़ें : राफेल पर बड़ा खुलासा, गफ्फार मार्केट के इंजीनियर्स का दावा-बना सकते हैं राफेल की ओरिजनल कॉपी
ऐसे में अमित शाह की रणनीति की भाजपा को ख़ासतौर पर ज़रूरत है इसी को देखते हुए उन्हें भारत में रखने की कोशिश की जाएगी। अभी देखना होगा कि मोदी इस पूरे मामले पर क्या फ़ैसला ले पाते हैं। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें