प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की उनके ब्बॉयफ्रेंड निक के साथ सगाई हो गई। सगाई पूरी तरह से भारतीय रीति-रिवाज के हिसाब हुई। दोनों की शादी इस साल के अंत तक हो सकती है। पूरी उम्मीद है कि दोनों की शादी भी भारतीय परंपरा के हिसाब से ही होगी। प्रियंका और निक दोनों ही अपनी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं लेकिन निक अभी से थोड़े परेशान दिख रहे हैं। निक की परेशानी के सबसे बड़ी जगह है उन्हें नागिन डांस ना आना। भारतीय शादियों में नागिन डांस की जबरदस्त मांग होती है। हर कोई दूल्हें और दूल्हे के साथियों से नागिन डांस की उम्मीद करता है। लेकिन, निक और उसके दोस्तों को नागिन डांस की ज़रा सी भी हवा नहीं है, उन्हें कुछ भी नहीं आता है। किसी को पता ही नहीं है कि नागिन डांस होता क्या है और किस तरह से किया जाता है। प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस अपने दोस्तों के साथ इसी के चलते निक परेशान हैं। क्योंकि, अगर शादी में उन्हें नागिन डांस के लिए कहा गया तो फिर वो क्या करेंगे। अंग्रेजी मीडिया के सूत्रों के अनुसार, निक ने अपने कई दोस्तों से नागिन डांस...
News; Politics: Entertainment - satire - journalism - journalist - sports - social - issues - online - digital journalism - comedy - serious journalism