बिग बॉस के घर में श्रीसंत का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। कभी वह खुश हो जाते हैं तो कभी वह लड़ाई करने लग जाते हैं और कभी वह घर से बाहर जाने की धमकी देते हैं। कई बार तो उन्हें दीवार से नीचे उतारा गया। श्रीसंत की हरकतें देखकर घर वाले परेशान हैं। वहीं, सलमान खान भी श्रीसंत पर कई बार फटकार लगा चुके हैं। अब खबर आ रही है कि श्रीसंत को सुधारने के लिए उनके पुराने साथी हरभजन सिंह को बिग बॉस के घर में भेजा जा सकता है। बिग बॉस के घर में हरभजन को भेजने का मुख्य कारण श्रीसंत की हरकतों को ठीक करना है। क्योंकि आए दिन श्रीसंत घर में कुछ ना कुछ पंगा करते रहते हैं। जिसकी वजह से दूसरे घर वाले भी परेशान हैं। श्रीसंत को किसी भी वक्त गुस्सा आ जाता है। वह किसी को गालियां भी दे देते हैं।
ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा
बताया जा रहा है कि श्रीसंत की जुबान पर लगाम लगाने के लिए बिग बॉस ने यह कदम उठाया है। क्रिकेट और सिनेमा को समझने वाले लोगों का मानना है कि क्रिकेट से दूर होने के बाद श्रीसंत ने सिनेमा और राजनीति में अपना वक्त बिताया है। श्रीसंत को करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि हरभजन के बिग बॉस में आने के बाद श्रीसंत पर काफी दबाव बनेगा और वह जल्दी सुधर भी जाएंगे। बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि बिग बॉस की ओर से हरभजन से संपर्क किया गया है। हालांकि, अभी हरभजन सिंह का कोई जवाब नहीं आया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर हरभजन सिंह घर में आते हैं तो चैनल की टीआरपी पर भी इसका काफी असर पड़ेगा वहीं श्रीसंत को भी सुधारा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन
बता दें, कुछ साल पहले आईपीएल में हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। जिसकी वजह से हरभजन को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। बताया जा रहा है कि हरभजन को उस थप्पड़ की वजह से 3 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ था। उस वक्त हरभजन मुंबई इंडियन की ओर से खेलते थे। वहीं, श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी थे। मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों में तीखी नोकझोंक हुई जिसके बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया। इस पूरे मामले को लेकर बीसीसीआई ने हरभजन पर पूरे आईपीएल सीजन के लिए बैन कर दिया था हरभजन की उस वक्त काफी आलोचना की गई थी। हालांकि इस थप्पड़ विवाद के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य हो गए थे और दोनों एक साथ क्रिकेट के मैदान पर दिखे थे।

ये भी पढ़ें : #MeToo में फंसे साजिद खान की मुश्किलें और बढ़ीं, लाखों दर्शकों ने लगाए शोषण के आरोप
बताया जा रहा है कि अगर हरभजन सिंह बिग बॉस के घर में आते हैं तो श्रीसंत पर काफी असर पड़ेगा। अभी देखना होगा कि बिग बॉस के घर में क्या हरभजन की एंट्री होगी और अगर एंट्री होती है तो श्रीसंत पर इसका क्या असर पड़ता है
©BakwasNews



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें