सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Narendra Modi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चीन के सेना को भगाने के लिए मोदी सरकार के नए आइडिया

    चीन ने लद्दाख की सीमा पर पंजाबी गाने बजाने शुरू कर दिए हैं... इससे निपटने के लिए मोदी सरकार ने नई तरकीब निकाली है... सरकार ने फैसला किया है कि सीमा पर बड़े पर्दे लगा कर चांदनी चौक टू चाइना फिल्म दिखाई जाएगी... ये फिल्म दिखाने से चीन के सैनिकों का हौसला टूट जाएगा... और वो पीछे हट जाएंगे... इस फिल्म में खास तौर पर अक्षय कुमार होने की वजह से चीन को एक्स्ट्रा डर लगेगा और वो हथियार डाल देंगे...   चीन की चुनौती को चित करने के लिए सरकार के पास एक और प्लान है... वो मुख्तार अब्बास नक़वी की बेहूदा तुकबंदी का वीडियो बना कर भी एलएसी पर लाउड स्पीकर से तेज़ आवाज़ में चलाने की सोच रही है... नकवी के तुकबंदी से चीन की सेना उल्टी-दस्त की शिकार हो जाएगी... इसके लिए बाकायदा नकवी ने तैयारी भी शुरू कर दी है...   चीन की सेना को भगाने के लिए सरकार का तीसरा प्लान है मनोज तिवारी के गाने बजाने का... खासतौर पर रिंकिया के पापा और बेबी बियार वाले गाने हिटलिस्ट में सबसे ऊपर है... सरकार को पता है जिन गानों को सुन कर भारतीय बिदक जाते हैं उनकी धुन सुन कर तो चीन के सैनिक बेहोश ही हो जाएंगे.. क्य...

अगले 5 साल तक अर्थव्यवस्था खराब रहने के 500 बहानों की लिस्ट लीक, कॉरोना वायरस से लेकर नींबू पानी तक होंगे ज़िम्मेदार

ये भी पढ़ें : दिल्ली के उपराज्यपाल की धमकी, अगर शपथ ग्रहण में केजरीवाल ने गाना गाया तो बर्खास्त कर देंगे सरकार खराब अर्थव्यवस्था के लिए अगले 5 साल के लिए ज़िम्मेदारी तय कर दी है…. वित्त मंत्रालय के एक लीक दस्तावेज़ में 500 बहानों की लिस्ट का पता चला है… इन बहानों में मिलेनियल्स, कॉरोना वायरस, नींबू पानी से लेकर हिमेश रेशमिया के गाने और स्वाज़ीलैंड तक को ज़िम्मेदार ठहराया जाना तय हुआ है… वित्त मंत्रालय के एक गुप्त अधिकारी ने बताया कि मौजूदा हालातों के मुताबिक अगले कुछ साल तक हालात नॉर्मल नहीं होने वाले… और बार बार एक ही बहाने नहीं बनाए जा सकते… इसलिए ऐसी लिस्ट तैयार की गई है जो वक्त वक्त पर नए कारण दे सके… इससे वित्त मंत्री को भी आसानी रहेगी… ये लिस्ट बनाने में मंत्रालय के अधिकारियों को बजट से पहले तक का काम दिया गया था… लेकिन कॉरोना वायरस की खबर आने के बाद अधिकारियों को आधिकारिक बहाना लिस्ट बनाने के लिए एक्सटेंशन दे दिया गया… वित्त मंत्री ने ऑटो उद्योग में आई मंदी के लिए मिलेनियल्स से लेकर ओला ऊबर को ज़िम्मेदार ठहराया था… इसी के बाद मंत्रालय को बहानों की लिस्ट बनाने का आइडिया आया...

बजट पर सरकार का बड़ा एलान, बजट समझने के लिए एजुकेशन लोन देगी सरकार

ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया। इतिहास का सबसे लंबा बजट कहा जाएगा, क्योंकि वित्त मंत्री करीब ढाई घंटे तक बोलती रही। तब जाकर बजट को पेश कर पाई। लेकिन इस बजट को समझ पाना इतना आसान नहीं है। क्योंकि, यह बजट इतना लंबा होने के साथ-साथ काफी मुश्किल भी था। क्योंकि हर कोई इसे नहीं समझ पाया। इसी को देखते हुए कई लोगों ने सरकार से मांग की है कि वह इस बजट को समझना चाहते हैं और इसे समझाया जाए इसी को देखते हुए कई पढ़े लिखे लोग और भी ज्यादा पढ़ना चाहते हैं। लेकिन उनके पास भी इतना बजट नहीं है इसी को देखते हुए उन्होंने सरकार से मांग की है कि आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें एजुकेशन लोन दिया जाए। लोग चाहते हैं कि बजट को समझने के लिए सरकार उन्हें एजुकेशन लोन दे ताकि वह पढ़ लिखकर इस बजट को समझ सके। ये भी पढ़ें : खराब अर्थव्यवस्था पर बोली सरकार - बाढ़ की वजह से फिसल गई जीडीपी हालांकि, सरकार ने शिक्षा पर दावा किया है कि वह करोड़ों खर्च करने वाले हैं। लेकिन एजुकेशन लोन के बारे में सरकार की त...

लक्ष्मी यंत्र और कुबेर यंत्र के बाद, ज्योतिष ने बनाया विधायक यंत्र

ये भी पढ़ें : बार-बार यू टर्न लेने से शिवसेना विधायकों को आया चक्कर, अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के एक ज्योतिष ने दावा किया है कि उसने विधायक यंत्र बनाया है… जिसे अपने घर में लगाने से विधायक बनने की संभावना प्रबल हो जाती है… ज्योतिष का दावा है कि सही मुहूर्त में ये यंत्र तिजोरी के ऊपर लगाया जाए तो निर्दलीय विधायक भी बन सकते हैं… पिछले कुछ दिनों में हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में निर्दलीय विधायकों के रातों रात अरबपति बनने की खबरों के बाद इस यंत्र की डिमांड बढ़ गई है… ज्योतिष ने बताया कि सबसे पहले उसके यंत्र का इस्तेमाल कर्नाटक के कुछ विधायकों ने किया… वो इसे लगा कर घर से बाहर निकलने थे… और जब वापस लौटे तो उनके पास मर्सिडीज़ और बीएमडब्लू जैसी 3 कार थीं… विधायक ने इस यंत्र के चमत्कार के बारे में हरियाणा के कुछ उम्मीदवारों को बताया… उन्होंने ये यंत्र लगाया तो चुनावों के बाद वो भी रातों रात अमीर हो गए… फिलहाल ज्योतिष के दावे के मुताबिक महाराष्ट्र के कुछ नेताओं ने इस यंत्र का चुनाव से पहले ऑर्डर दिया था… और अब वो भी अरबपति हो चुके हैं… ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में बार-बार रिज़...

सरकार का फैसला, सिंगल रहने वाले लड़कों को मिलेगा मुआवज़ा

ये भी पढ़ें : राफेल पर बड़ा खुलासा, गफ्फार मार्केट के इंजीनियर्स का दावा-बना सकते हैं राफेल की ओरिनल कॉपी नई दिल्ली: आने वाले कुछ ही दिनों में देश के कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इसी को देखते हुए नेता कई तरीके की घोषणा कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि सरकार सिंगल रहने वाले लड़कों को मुआवजा देने की घोषणा कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार को इस बात का पता है कि देश में सिंगल रहने वाले लड़कों की तादाद कहीं ज्यादा है जो कि एक बड़ा वोट बैंक साबित हो सकता है। इसी को देखते हुए सरकार इन लड़कों पर नजर गड़ाए हुए हैं।  जब से इस बात की खबर दूसरों को पता चली है तमाम लड़के खुशी मना रहे हैं। लड़कों का कहना है कि ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने उनकी सुध ली है। लड़कों का कहना है कि वह सिंगल रहते हैं। लेकिन सरकार ने उनके दुख को समझा है इसके लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं। ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना सिंगल लड़कियों की एसोसिएशन के अध्यक्ष राहु...

मोदी सरकार प्रदूषण टेस्ट में फ़ेल, विदेशी एजेंसी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले एक लाख लीटर रायता ख़रीदेगी आम आदमी पार्टी , केजरीवाल बना रहे हैं खास योजना दिल्ली NCR में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से कई तरीक़े की बीमारियां फैलती है। इन सब को रोकने के लिए सरकार ने अपने स्तर पर काम ज़रूर किया है लेकिन ये काम करना काफ़ी साबित हुआ है। विदेश से आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक़, मोदी सरकार प्रदूषण टेस्ट में फ़ेल होती नज़र आ रही है। बताया जा रहा है कि एक विदेशी एजेंसी ने भारत में प्रदूषण का टेस्ट किया था जिसमें सबसे पहले मोदी सरकार के मंत्रियों का टेस्ट किया गया जिसमें सरकार फैल हो गई। विदेशी एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मोदी सरकार के कई मंत्रियों की भाषा पॉल्यूशन लेवल से कहीं ज़्यादा होते हैं। मंत्रियों की भाषाएँ काफ़ी कड़ी होती है जिससे काफ़ी पॉल्यूशन फैलता है और लोगों को कई तरीक़े की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है । ये भी पढ़ें : अरनब गोस्वामी पर लगा 1 लाख का जुर्माना, ध्वनि प्रदूषण के लिए दोषी पाए गए मंत्रियों की भाषा में गिरिराज सिंह की भाषा सबसे ऊपर आंकी गई है। बताया जा रहा है कि गिरिराज सिंह ...

पाकिस्तान पर उठे धुएं के बादल, जांच में पता चला ISRO की सफलता पर जलन से उठा धुआं

ये भी पढ़ें : मोदी का प्लेन गिराने के लिए पत्थर ले कर खड़े हो गए पाकिस्तान के सैनिक भारत के मून मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। पूरी दुनिया इसरो और भारतीय वैज्ञानिकों का लोहा मान रही है, कई देशों ने भारत के इस मिशन की तारीफ़ करते हुए भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी। वहीं, दूसरी ओर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इससे पूरी तरीक़े से जला हुआ है। उनकी जलन का आलम ये है कि चंद्रयान-2 के लॉन्च होने के बाद पाकिस्तान के बादलों धुआँ देखा गया। पिछले कई सालों में ऐसा पहली बार हुआ था जब पाकिस्तान के बादलों में धुआँ देखा गया हो। पाकिस्तान के कई शहरों पर धुआँ साफ़ तौर पर देखा जा सकता था। धुआं देखने का मतलब होता है आगे का लगना।आग लगने के बाद धुंआ निकलता है इसलिए कई लोगों ने अंदाज़ा लगाया है कि कहीं आग लगी है जिसकी वजह से धुआँ निकल रहा है। तुरंत फ़ायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई और फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौक़े पर पहुँच गई।फ़ायर ब्रिगेड को भी कहीं भी आग नहीं देखी थी। वो भी हैरान रह गए कि आख़िर ऐसा कैसे हो सकता है क्योंकि ऐसा कभी नहीं  होता कि धुआँ दिखे लेकिन आग न...

खराब अर्थव्यवस्था पर बोली सरकार - बाढ़ की वजह से फिसल गई जीडीपी

ये भी पढ़ें : इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम इस साल मॉनसून के सीज़न में देश के अलग-अलग हिस्सों में बाढ देखने को मिली। ज़्यादा बारिश होने की वजह से लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कई निचले इलाकों में बाढ़ की वजह से घरों में रखा सारा सामान बह गया। लोगों के ज़रूरी काग़ज़ात भी बाढ़ में बह गये। इसको लेकर सरकार ने लोगों की मदद के दावे भी किए। वहीं, दूसरी तरफ़ सरकार के लिए भी ये एक मुश्किल का सबब था क्योंकि हर किसी के लिए ज़रूरी होते हैं उसके काग़ज़ात, तो वहीं, सरकार के लिए कई ज़रूरी कामों में से एक होता है GDP की ग्रोथ। लेकिन इस साल GDP ग्रोथ सबसे कम रही है। जब बकवास न्यूज़ ने इसके बारे में सरकार से पूछा तो सरकार का पक्ष रखने वाले लोगों का कहना था कि इस बार देश में ज़्यादा बारिश हुई और ज़्यादा बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ आ गयी है। बाढ़ में जहाँ लोगों के घर बह गए तो वहीं सरकार की GDP उसी बाढ़ में बह गई। ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक सरकार चाहती है कि जल्दी से जल्दी GDP को ढूंढा जाए। ताकि देश...

इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम

ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक जब भी देश में किसी तरीक़े की प्राकृतिक या अप्राकृतिक घटना होती है तो NDRF की टीम को हालात को सुधारने के लिए लगाया जाता है। एनडीआरएफ का मतलब नैशनल डिजास्टर रिलीफ़ फंड। कहने को ये तो रिलीफ़ देने के लिए है।  लेकिन अब NDRF की टीम को रिलीज़ के साथ साथ उत्तर संकट की हालात से भी निकालना होगा बकवास न्यूज़ के सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक़ जल्द ही भारत सरकार NDRF की टीम को देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए लगा सकती है। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी अर्थव्यवस्था टस से मल नहीं हो रही है। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पिछले कई सालों में ये पहली बार हुआ है जब देश की विकास दर छह फ़ीसदी से भी नीचे आ गई। जिसकी वजह से विपक्ष के निशाने पर सरकार तो है ही साथ ही जनता का सब्र भी अब टूटने लगा है। ये भी पढ़ें : लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई NDA जब 2014 में लोकसभा चुनाव जीत कर सत्ता में आयी तो सभी को लगा कि देश की अर्थव्यवस्था तेज़ी...

मोदी का प्लेन गिराने के लिए पत्थर ले कर खड़े हो गए पाकिस्तान के सैनिक

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान को चिढ़ाने के लिए भारत सीमा पर मुफ्त बांटेगा टमाटर भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं। दोनों देशों के बीच हाल ही के कुछ महीनों में काफ़ी तल्ख़ी बढ़ गई है। नौबत यहाँ तक आ गई है कि दोनों देशों ने एक दूसरे पर कई तरीक़े का प्रतिबंध लगा दिया, जिसकी वजह से पाकिस्तान को ज़्यादा नुक़सान उठाना पड़ा। पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेश को भी भी बंद कर दिया था इसका मतलब ये होता है कि कोई विमान पाकिस्तान के आसमान में उड़ान नहीं भर सकता है। लेकिन पाकिस्तान की सेना अब योजना बना रही है की भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान को पत्थर मानकर गिराया जाए। इसके लिए पाकिस्तानी सेना अपने सैनिको को ख़ासतौर पर ट्रेनिंग भी दे रही है। बताया जा रहा है कि पिछले तक़रीबन एक महीने से पाकिस्तान अपने सैनिकों को सिखा रहा है जिसके तहत पाकिस्तान के सैनिक भी लगातार पत्थर मार रहे हैं। पाकिस्तान के एक अधिकारी के मुताबिक़, वो गुब्बारा उड़ा देते हैं और पाकिस्तान के सैनिक उस पर पत्थर मारते हैं। और इस तरह से वो अपने सैनिकों से ट्रेनिंग दे रहे हैं। ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने कहा इंडि...

CBI से नाराज़ हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्राइम टाइम में चिदंबरम के छाए रहने से नाराज़

ये भी पढ़ें : कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही की वजह सामने आई, मेंढक-मेंढकी के प्रेम विवाह हैं बाढ़ की असली वजह बकवास न्यूज़ को मिली बकवास एक्सक्लूसिव के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई से नाराज़ हैं... प्रधानमंत्री की नाराज़गी की वजह बताई जा रही है सीबीआई की नाकामी, जिसकी वजह से सभी न्यूज़ चैनलों के प्राइम टाइम पर प्रधानमंत्री की जगह कांग्रेस नेता चिदंबरम छाए रहे... सूत्रों का मानना है कि मोदी ने दिन में ज़ांबिया के राष्ट्रपति से अहम मुलाकात की थी... जिसमें उन्होंने बताया था कि ज़ांबिया से उनका पुराना नाता है... लेकिन पूरे प्राइम टाइम और हेडलाइन में मोदी की खबर चली ही नहीं... इसकी जगह चिदंबरम ने करीब 8 बजे आ कर पूरे प्राइम टाइम को हथिया लिया... सीबीआई की टीम चिदंबरम को गिरफ्तार करने में नाकाम रही... जिस वजह से पूर्व वित्त मंत्री कांग्रेस दफ्तर में सरेआम प्रेस कांफ्रेंस कर प्राइम टाइम लूट ले गए... ये भी पढ़ें : पूरे साल गाड़ी धुलवाने के लिए बारिश के मौसम का इंतज़ार करता है ये युवक बीजेपी के बकवास नेताओं के मुताबिक प्रधानमंत्री को सीबीआई के बकवास अधिकारियों ने बताया था कि ...

डिस्कवरी में मोदी के जाने का मुँहतोड़ जवाब देंगे राहुल गांधी, जल्द ही दिखेंगे छोटा भीम में

ये भी पढ़ें : मोदी सरकार 2 का पहला सबसे बड़ा फैसला, राहुल गांधी के नाम पर शुरू की जाएंगी परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय टेलीविजन शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर आने वाले हैं। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब राजनीतिक करने वाले लोग इस तरीक़े के शो में जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो इस तरीक़े से शो में नज़र आएंगे। जब PM मोदी शो में नज़र आए तो उसके बाद से कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई है। सूत्रों के मुताबिक़, कांग्रेस भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुँह तोड़ जवाब देने की तैयारी में है। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, जल्द ही राहुल गांधी भी छोटा भीम नाम के शो में नज़र आ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने फ़िलहाल ख़ुद को सुर्ख़ियों में बनाए रखने की सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि वो हाल ही में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे चुके हैं। लेकिन जब तक कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष नहीं चुना जाएगा वो इस पद पर बने रहेंगे। ये भी...

शिखर धवन की चोट राष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित, परिवार से मिलने जाएंगे मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने शिखर धवन की चोट पर ट्वीट किया ये भी पढ़ें : भारत से मिली हार से दुखी पाकिस्तानी फैन ने कोर्ट में दायर की याचिका, PAK क्रिकेट टीम को बैन करने की मांग की वर्ल्ड कप में बल्लेबाज़ शिखर धवन की चोट को सरकार ने राष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित कर दिया है... एम्स की टीम को शिखर धवन के पास भेजा जा रहा है... एक एक्सपर्ट पैनल बनाया जा रहा है ताकि ऐसा ग्लव बनाया जा सके कि शिखर को किसी तरह की कोई चोट ना लग पाए... इसके अलावा दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय ने शिखर के अंगूठे को राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी चिंता बताया है... तुरंत ही दुनिया भर के सबसे बड़े विशेषज्ञों का दल बनाया जा रहा है जो अगले 24 घंटे में रिपोर्ट देगा कि आखिर कैसे इतनी बड़ी राष्ट्रीय घटना हो गई और सरकार को भनक नहीं लगी... प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत ही भारत और ऑस्ट्रेलिया में शिखर के घर दौरा कर परिवार को सांत्वना देने के लिए दौरे का प्लान बना लिया है... माना जा रहा है मोदी दो दिन तक शिखर के घर रुकेंगे... उससे पहले प्रधानमंत्री ने शिखर और टीम के डॉक्टर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए बात की और बताया केंद्र तुरंत ही स्पे...

योगा के आसन लगा रहा था युवक, हाथ पैर उलझे

प्रतीकात्मक तस्वीर ये भी पढ़ें : रामदेव का दावा योग से ठीक कर सकते हैं सिक्युलरिज़्म पूरी दुनिया भर में शुक्रवार को योग दिवस मनाया जा गया, कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक गुजरात से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक हर तरफ़ सुबह लोग पार्कों में योग करते नज़र आए। योग को लेकर जनता में महत्वता कितनी है इस बात का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि ख़ुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राँची में योग कर रहे थे। तमाम बड़ी सेलिब्रिटीज़ भी योग के रंग में रंगी दिखाई दिया है। संता ने जब अपने चहेतों को टेलिविज़न प्रयोग करते देखा तो वह ख़ुद को उपयोग करने से नहीं रोक सके है देखते ही देखते हैं लोग भी योग के रंग गए। लेकिन ऐसे में कई ऐसे लोग भी योग करते नज़र आए जिन्हें योग के बारे में कुछ भी नहीं पता था। उन्होंने सिर्फ़ योग शब्द सुन रखा था लेकिन योग के बारे में उनका ज्ञान कितना था आप इस बात का अंदाज़ा इसी से लगा सकते हैं कि वो कोई योग भी ठीक से करना नहीं जानते थे। लेकिन TV पर जब अपने स्टार्स को योग करते देखा तो लोग घर में चटाई बिछाकर योग करने लग गए। ये भी पढ़ें : मोदी का योग देखने आए एलियन, लोग बोले- बात ...

मोदी सरकार 2 का पहला सबसे बड़ा फैसला, राहुल गांधी के नाम पर शुरू की जाएंगी परियोजनाएं

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी को धन्यवाद देने नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके घर जाएंगे दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और अटल बिहारी वाजपेयी के बाद बीजेपी राहुल गांधी के नाम से कई परियोजना शुरू करेगी... पार्टी का मानना है कि उसे मज़बूत करने में जितना योगदान बीजेपी के पुराने नेताओं का उससे कहीं ज़्यादा राहुल गांधी ने बीजेपी को फायदा पहुंचाया है... इसी वजह से पार्टी कई स्कूल, कॉलेज और पुल राहुल गांधी के नाम पर करने जा रही है... बीजेपी में मौजूद बकवास न्यूज़ के सूत्रों के मुताबिक हाईकमान का साफ मानना है कि अगर राहुल गांधी नहीं होते तो दोबारा केंद्र की सत्ता पर बीजेपी कभी नहीं आ पाती, इसीलिए जब लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया था तब कांग्रेस के नेताओं की तरह बीजेपी भी इसके खिलाफ थी, बीजेपी के कई लोगों ने राहुल को मनाने में अहम भूमिका निभायी कि उन्हें अभी अध्यक्ष पद छोड़ने की ज़रूरत नहीं है, एक बीजेपी नेता ने बताया कि "अगर राहुल गांधी नहीं होते तो पार्टी फिर से विपक्ष में बैठी होती... लेकिन राहुल की लगन और मेहनत ने उनका काम आसान कर...

अमित शाह के मंत्री बनते ही इज़रायली पीएम ने उन्हें इज़रायल बुलाया, बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार बनवाने में मदद करेंगे अमित शाह

ये भी पढ़ें : मोदी के शपथ ग्रहण में आने के लिए केजरीवाल ने रखी शर्त, कांग्रेस के साथ वाली 5 कुर्सियों की मांग वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त मानते हैं। दुनिया में उनकी एक अलग छवि है तो वहीं भारत के प्रति उनका रवैया दूसरों से हमेशा से अलग ही रहा है। हम बात कर रहे हैं इज़राइल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेंजामिन नेतन्याहू की। बेंजामिन अपने देश में विरोधियों को अपने ही अंदाज़ से अलग करते हैं लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस बार हो सकता है कि वो सरकार न बना पाए। उनके लिए सरकार बना पाना इस बार आसान नहीं लग रहा है। इसलिए उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद माँगी है, बकवास न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़, बेंजामिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद माँगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इज़राइल के प्रधानमंत्री का कहना है कि वो चाहते हैं कि प्रधानमंत्री उनकी मदद करें। उनका कहना है कि वो अमित शाह को कुछ दिन इज़राइल में रखना चाहते हैं ताकि चुनावों में उनकी मदद की जा सके। ये भी पढ़ें : राहुल गांधी को धन्यवाद देने नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके घर ...

मोदी के शपथ ग्रहण में आने के लिए केजरीवाल ने रखी शर्त, कांग्रेस के साथ वाली 5 कुर्सियों की मांग

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी को धन्यवाद देने नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके घर जाएंगे लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ से नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। अपने शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक़, शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल ने वहां पांच कुर्सियां लगाने की शर्त रखी है जहां कांग्रेस नेता बैठेंगे, बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ के बहाने कम से कम कांग्रेस नेताओं से बात तो कर पाएंगे, क्योंकि हारने के बाद भी कांग्रेस उन्हें घास तक नहीं डाल रही है, दरअसल केजरीवाल इस बहाने अभी से दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सेटिंग की शुरूआत करना चाहते हैं वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा हालांकि बकवास न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ ऐसा करना संभव नहीं होगा। क्योंकि प्...

राहुल गांधी को धन्यवाद देने नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके घर जाएंगे

वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा भाजपा ने अपना क़िला  बचा लिया है। केंद्र की गद्दी पर दोबारा से भारतीय जनता पार्टी के नेता बैठेंगे।23 मई को नतीजों के बाद साफ़ हो गया कि प्रधानमंत्री दोबारा से नरेंद्र मोदी की ही बन रहे हैं। इसको देखते हुए पार्टी कैडर में ख़ुशी का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ़ विपक्ष में हताशा छायी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता इस जीत से बेहद ख़ुश हैं। ख़ुशी मनाने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह बैठे तो उन्हें पार्टी की जीत की भूमिका के बारे में बात थी इसके बारे में सबसे ऊपर नाम आया राहुल गांधी का था। सूत्रों की मानें तो दोनों का ऐसा मानना था कि भारतीय जनता पार्टी के जीतने में राहुल का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है । सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी की मीटिंग में इस बात के बारे में चर्चा की गई कि उनकी जीत में राहुल गांधी ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। विपक्ष में होने के बावजूद राहुल गांधी ने जनता की उन मुद्दों को नहीं उठाया है जिन पर जनता सीधे सीधे भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ...