ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक
जब भी देश में किसी तरीक़े की प्राकृतिक या अप्राकृतिक घटना होती है तो NDRF की टीम को हालात को सुधारने के लिए लगाया जाता है। एनडीआरएफ का मतलब नैशनल डिजास्टर रिलीफ़ फंड। कहने को ये तो रिलीफ़ देने के लिए है। लेकिन अब NDRF की टीम को रिलीज़ के साथ साथ उत्तर संकट की हालात से भी निकालना होगा बकवास न्यूज़ के सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक़ जल्द ही भारत सरकार NDRF की टीम को देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए लगा सकती है। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी अर्थव्यवस्था टस से मल नहीं हो रही है। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पिछले कई सालों में ये पहली बार हुआ है जब देश की विकास दर छह फ़ीसदी से भी नीचे आ गई। जिसकी वजह से विपक्ष के निशाने पर सरकार तो है ही साथ ही जनता का सब्र भी अब टूटने लगा है।
ये भी पढ़ें : लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई
NDA जब 2014 में लोकसभा चुनाव जीत कर सत्ता में आयी तो सभी को लगा कि देश की अर्थव्यवस्था तेज़ी के साथ बढ़ेगी। लेकिन उसका ठीक उल्टा हुआ और अर्थव्यवस्था बढ़ने की बजाय गिरते ही चली गई। सरकार ने कई अफ़सर बदले कई अधिकारी बदले लेकिन किसी भी तरीक़े का कोई भी असर नहीं हुआ है मतलब किसी को कोई राहत नहीं मिली। इसी को देखते हुए अब सरकार जनता को राहत देने की तैयारी में है बताया जा रहा है कि बहुत जल्द भारत सरकार NDRF को हाईटेक बनाने जा रही है इसके पीछे की वजह है कि इत्ती जल्द ही देश की अर्थव्यवस्था को एनडीआरएफ की टीम को सौंप दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : CBI से नाराज़ हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्राइम टाइम में चिदंबरम के छाए रहने से नाराज़
अभी देखना होगा कि मोदी सरकार ये फ़ैसला कितना जल्दी ले पाती है। क्योंकि हर कोई चाहता है कि तरीक़ा कोई भी अपनाया जाए लेकिन जैसे तैसे करके अर्थव्यवस्था को सुधारा जाए क्योंकि अर्थव्यवस्था के नीचे जाने का सीधा सीधा मतलब है कई लोगों की नौकरियां भी जाएगी। अभी देखना होगा कि सरकार इस पर क्या कुछ फ़ैसला ले पाती है। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नहीं आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : मोदी का प्लेन गिराने के लिए पत्थर ले कर खड़े हो गए पाकिस्तान के सैनिक
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें