ये भी पढ़ें : चालान भरना हुआ आसान, ज्यादा चालान कटा तो लोन देगा रिजर्व बैंक
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ही दिन में 117 ऐसे लोगों का चालान किया है जिन्होंने गाड़ी मोड़ने से पहले सही इंडिकेटर दिया था... पुलिस का कहना है ऐसा करके उन्होंने न सिर्फ ट्रैफिक नियम तोड़ा है बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाला... माना जा रहा है ऑड-ईवन नियम के बाद लोगों में पुरानी आदतें वापस लाने के लिए अभियान छेड़ा है जिसके तहत ये चालान काटे गए... पुलिस के मुताबिक मुड़ने से पहले इंडिकेटर देना दिल्ली में अपराध माना जाता है इसलिए उन्होंने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है... यहां के लोग या तो इंडिकेटर देते ही नहीं हैं और अगर गलती से दे भी देते हैं तो कभी सही नहीं देते... जिससे किसी को संकेत समझ में ही नहीं आते और इन लोगों ने दूसरों को भ्रम में डाला जिससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी... चालान किए गए 117 लोगों में से 116 पुरूष और 1 महिला है... ट्रैफिक पुलिस वाले भी हैरान हैं कि महिला हो कर भी उसने सही संकेत कैसे दे दिया... अब पुलिस इस बारे में जांच कर ये देख रही है कहीं उस महिला ड्राइवर की गाड़ी में किसी तरह का सेंसर तो नहीं था जिसकी वजह से सही संकेत दिया गया
ये भी पढ़ें : इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम
बहरहाल अब पुलिस ने पूरी तरह इंतज़ाम कर लिए हैं ताकि कोई सही इंडिकेटर दे कर गाड़ी न चला पाए... इसके लिए टीवी रेडियो और अखबारों में विज्ञापन भी दिए जाएंगे और लोगों को इंडिकेटर्स के खिलाफ जागरूक किया जाएगा... सरकार भी प्रस्ताव लाने वाली है कि गाड़ियों से इंडिकेटर हटा कर उसकी कीमत ग्राहकों को वापस की जाए
ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें