सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Virat Kohli लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिंदू संगठन की मांग, सिर्फ भगवा टी शर्ट नहीं, धोती-कुर्ते में वर्ल्ड कप खेले टीम इंडिया

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान का आरोप, उसे ज़लील करने के लिए अगले विश्व कप में नेपाल की टीम शामिल करवाने की साज़िश रच रहा है भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम की चर्चा चारों तरफ़ है लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के खेल से ज़्यादा खिलाड़ियों की जर्सी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्रिकेट फ़ैन जहाँ खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात कर रहे हैं तो वहीं देश के नेता खिलाड़ियों की जर्सी के रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं। जर्सी के रंग को लेकर कई पार्टियों के नेताओं के अलग अलग बयान आ चुके हैं। सबकी अपनी-अपनी अलग-अलग माँगे हैं।अलग अलग समस्याएं हैं। किसी की कोई भी माँग को किसी की कोई भी समस्या होगी ICC ने साफ़ कर दिया है की जर्सी का रंग नियमों के मुताबिक़ बदला गया है और वो वैसा ही रहेगा किसी के कुछ कहने से वो नियमों में बदलाव करने वाले नहीं हैं। इसी बीच कुछ हिंदू संगठनों ने माँग की गई है कि भारतीय क्रिकेट टीम को धोती-कुर्ते में वर्ल्ड कप खेलना चाहिए। बकवास न्यूज़ से बात करते हुए एक संगठन ने कहा कि अगर हम भारतीय संस्कृति के हिसाब से चलें तो हमें धोती कुर्ते में रहना चाहिए और इसी के आधार पर सि...

पाकिस्तान का आरोप, उसे ज़लील करने के लिए अगले विश्व कप में नेपाल की टीम शामिल करवाने की साज़िश रच रहा है भारत

ये भी पढ़ें : शिखर धवन की चोट राष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित, परिवार से मिलने जाएंगे मोदी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम अभी तक इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी है। भारतीय टीम का विजयी अभियान लगातार जारी है जिस तरीक़े से भारतीय टीम ने बड़ी बड़ी टीमों को धूल चटाई इससे उम्मीद जतायी जा रही है कि अगला वर्ल्ड चैंपियन भारत ही होगा। भारत में अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को जिस तरीक़े से पीटा इससे भारतीय फ़ैन बेहद ख़ुश हैं। वहीं,पाकिस्तान की टीम निराश हैं इतनी निराश है कि पाकिस्तान की टीम ने अब आरोप लगाना शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी ख़बरें आ रही है कि पाकिस्तानी टीम का कहना है कि पाकिस्तान को ज़लील करने के लिए भारत अगले साल नेपाल की टीम की ICC में जब दिलवा सकता है। पाकिस्तान के मुताबिक, जिसके बाद नेपाल की टीम दुनिया की तमाम टीमों के साथ क्रिकेट खेल सकती है। मतलब साफ़ है नेपाल की टीम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल सकेगी। आपको बता दें ये भारत ही था जिसने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलवाया था ...

भारत से मिली हार से दुखी पाकिस्तानी फैन ने कोर्ट में दायर की याचिका, PAK क्रिकेट टीम को बैन करने की मांग की

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद मैदान पर उबासी लेते हुए देखे गए ये भी पढ़ें : Big Bakwas EXCLUSIVE - इंग्लैंड के होटल में ग्यारह बुर्क़ों की डिलिवरी हुई, पाकिस्तान टीम इसी होटल में ठहरी है भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा से ही खास होता है और ये और भी खास हो जाता है जब बात वर्ल्डकप की हो तो बात कुछ अलग हो जाती है। हाल ही में इंग्लैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है। पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम शानदार खेल दिखाया। वहीं, भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फैंस और देश के पूर्व क्रिकेटरों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आलोचना कितनी है इस बात का अंदाज़ा इसी से लगा सकते हैं कि पाकिस्तान के एक फैन ने मंगलवार को पंजाब प्रांत की गुजरांवाला सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर पाक क्रिकेट टीम को प्रतिबंधित करने के साथ चयनसमिति को बर्खास्त करने की मांग की। याचिका की सुनवाई करते हए जज ने मामले में जवाब देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को नोटिस जारी किया और मामले में जवाब माँगा है। पाकिस्तान के फ़ैन टीम पर ब...

जब गुस्से में कोच जॉन राइट ने पकड़ लिया था सहवाग का गला, फिर कुछ हुआ ऐसा...

ये भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान मुकाबले को देखते हुए तोड़ने के लिए पाकिस्तान में नए टीवी लॉन्च World Cup 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार शुरुआत की है। पहले साउथ अफ़्रीका को हराया फिर दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहाड़ जैसे रन से धो दिया, इसी बीच मैच में कमेंट्री कर रहे वीरेंद्र सहवाग ने अपना एक क़िस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान आउट होने के बाद जब वो पैवेलियन में पहुँचे तो भारत के तत्कालीन कोच जॉन राइट ने सहवाग का गला पकड़ लिया। ये बात तक़रीबन 15 साल पुरानी है जब सहवाग क्रिकेट में नए नए आए थे। वे भारत के लिए ओपन किया करते थे। इसी दौरान भारत श्रीलंका के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था भारतीय टीम श्रीलंका के विरुद्ध लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी थी स्कोर ज़्यादा बड़ा नहीं था। टीम की बैटिंग से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच जॉन राइट ने वीरेंद्र सहवाग को कहा था कि आराम से खेलना जल्दबाज़ी नहीं करनी है। कोच की बात सुनकर सहवाग ने हाँ में हाँ मिलाई और बल्ला उठाकर मैदान पर बल्लेबाज़ी करने के लिए चले गए। लेकिन सहवाग कहां किसी की सुनते थे वो तो अपनी ही धुन...

IPL में RCB की हार पर मैनेजमेंट का बड़ा फैसला, टीम को जिताने के लिए अमित शाह को कोच बनाएगी टीम

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा विराट कोहली की सेना आईपीएल में लगातार फेल हो रही है। टूर्नामेंट स्टार्ट होने से पहले उम्मीद की जा रही थी कि विराट की सेना सब के छक्के छुड़ा देगी। लेकिन, अब ऐसा नहीं हो पा रहा है आरसीबी अंक तालिका में दूसरी टीमों के मुकाबले लगातार गिरती जा रही है। इस बात से उनके समर्थक चिंतित हैं तो वहीं टीम के मालिक परेशान हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरसीबी टीम को कोचिंग देने के लिए अब टीम मैनेजमेंट अमित शाह से संपर्क कर सकता है। क्योंकि टीम को चलाने के लिए अमित शाह में महारथ हासिल है। कहा जा रहा है कि जिस तरीके से अमित शाह अपनी पार्टी को चलाते हैं उसी तरह वो रॉयल चैलेंजर बेंगलूरु टीम का कार्यभार भी संभालेंगे। अगर ऐसा हो जाता है तो आरसीबी टीम के लिए एक बड़ी राहत वाली बात होगी। क्योंकि, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष अगर किसी क्रिकेट टीम को कोचिंग देगा तो ये किसी भी एंगल से छोटी बात नहीं हो सकती ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं बीजेपी नेता रीता बहुगुणा हालांकि, इस पूरे म...

इस देशभक्त क्रिकेटर ने अंग्रेज़ों से लिया था भारत को लूटने का बदला

इंग्लैंड में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विराट कोहली विराट कोहली अपनी टीम लेकर इंग्लैंड पहुंच चुके हैं, टीम बेहद उत्साहित और किसी भी कीमत पर अंग्रेज़ों को हराना चाहती है, लेकिन बकवास न्यूज़ आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहा है जिसने इंग्लैंड में कुछ ऐसा किया था जिससे पूरी दुनिया हैरान हो गयी थी, साल 1947 में भारत अंग्रेजों से आजाद हो गया। कई सालों तक अंग्रेजों ने भारत को लूटा। भारत का काफी धन अंग्रेज लूट कर ले गए। बताया जाता है कि करीब 27 साल बाद एक भारतीय खिलाड़ी ने अंग्रेजों को लूटने की कोशिश की थी। ये सच्ची घटना है कहीं से भी बकवास नहीं है,  हां, इस खिलाड़ी का नाम था सुधीर नाइक। साल 1974 में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैड में गई थी, इस दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ सुधीर नाइक को ज़िम्मा दिया गया कि आप जितने रन चुरा सकते हो चुरा लो, लेकिन सुधीर तो जैसे अंग्रेज़ों से बदला लेने के लिए कुछ और चुराने की प्लानिंग कर चुके थे, शाम को जैसे ही अंधेरा हुआ सुनील एक बड़ी सी दुकान में पहुंचे जहां महंगे सामान मिल रहे थे, लेकिन उन्हें कुछ ऐसा चुराना था जो आसानी से जेब में फिट...