सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

IPL में RCB की हार पर मैनेजमेंट का बड़ा फैसला, टीम को जिताने के लिए अमित शाह को कोच बनाएगी टीम

RCB captain Virat Kohli

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

विराट कोहली की सेना आईपीएल में लगातार फेल हो रही है। टूर्नामेंट स्टार्ट होने से पहले उम्मीद की जा रही थी कि विराट की सेना सब के छक्के छुड़ा देगी। लेकिन, अब ऐसा नहीं हो पा रहा है आरसीबी अंक तालिका में दूसरी टीमों के मुकाबले लगातार गिरती जा रही है। इस बात से उनके समर्थक चिंतित हैं तो वहीं टीम के मालिक परेशान हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरसीबी टीम को कोचिंग देने के लिए अब टीम मैनेजमेंट अमित शाह से संपर्क कर सकता है। क्योंकि टीम को चलाने के लिए अमित शाह में महारथ हासिल है। कहा जा रहा है कि जिस तरीके से अमित शाह अपनी पार्टी को चलाते हैं उसी तरह वो रॉयल चैलेंजर बेंगलूरु टीम का कार्यभार भी संभालेंगे। अगर ऐसा हो जाता है तो आरसीबी टीम के लिए एक बड़ी राहत वाली बात होगी। क्योंकि, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष अगर किसी क्रिकेट टीम को कोचिंग देगा तो ये किसी भी एंगल से छोटी बात नहीं हो सकती

ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं बीजेपी नेता रीता बहुगुणा

हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन विपक्ष इस पर खुल कर खेलने लगा है, विपक्ष का कहना है कि टीम को अमित शाह हैंडल कर पाएंगे या नहीं ये कहना तो मुश्किल है, पर वो टीम की गेंदबाज़ी को बेहतर ज़रूर कर सकते हैं, क्योंकि वो फेंकने में माहिर हैं, वो इतनी अच्छी तरह से फेंकते हैं कि सामने वाला समझ ही नहीं पाता कि उन्हें खेले किस तरह से, विपक्ष के दावों से लगता है आरसीबी मैनेजमेंट भी पूरी तरह सहमत है, तभी तो उन्होंने अमित शाह को फौरन ऑफर दे दिया है, बकवास न्यूज से बात करते हुए, नाम नहीं बताने की शर्त पर आरसीबी टीम मैनेजमेंट के एक सदस्य ने बताया कि उनकी टीम लगातार हार रही है। हार की मुख्य वजह फील्डिंग और गेंदबाजी हैं। गेंदबाज ठीक से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से विरोधी बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं तो कहीं फील्डर्स भी गेंदबाजों की मदद करने में अभी तक नाकाम रहे हैं। इसी को देखते हुए अमित शाह की कोचिंग उनकी टीम के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है।

ये भी पढ़ें : तो इसलिए तेजप्रताप की नहीं सुन रहे तेजस्वी यादव, बचपन में हुआ एक झगड़ा है नाराजगी की वजह

Narendra Modi with Amit Shah

ये भी पढ़ें : छोटे भाई तेजस्वी के खिलाफ तेज प्रताप यादव का बड़ा कदम, बागी उम्मीदवारों को मिलाकर बनाया महागठबंधन

अगर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह उनकी टीम को कोचिंग देंगे तो सभी खिलाड़ियों में एकदम से बदलाव आएगा जैसा कि उनकी पार्टी में देखने को मिला। जब से अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने हैं उनकी पार्टी एकदम से बदल गई। आरसीबी का बुरा हाल है। टीम के खिलाड़ी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो अच्छा रिजल्ट देने में नाकाम रहे हैं, इसी को देखते हुए अमित शाह को इनकी मदद के लिए बुलाया जा रहा है। कहा जा रहा है दूसरों को संभालने में अमित शाह माहिर हैं। वो दूसरी पार्टी से आए हुए लोगों का स्वागत अच्छे से करते हैं। उनकी इस काबिलियत का फायदा आरसीबी टीम को होगा, इसी को देखते हुए टीम मैनेजमेंट लगातार अमित शाह के नाम पर जोर डाल रहा है,अब देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आरसीबी की इस बात को मानते हैं या नहीं

ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी फिल्म का ट्रेलर देख कर बीजेपी के नेता हुए नाराज़, फिल्म रोकने की मांग को लेकर विरोध शुरू
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...