बॉबी देओल की धमकी, फिल्म नहीं मिली तो भाजपा के लिए प्रचार करेंगे, अमित शाह ने बुलायी इमरजेंसी मीटिंग
ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले उनके पिता और उनकी मां भी भारतीय राजनीति में रहे हैं। धर्मेंद्र खुद भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे हैं और वही हेमा मालिनी इस बार मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रही है। इन सब के बीच देओल परिवार से एक नई खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र के बेटे और सनी देओल के भाई बॉबी देओल ने धमकी दी है कि अगर उन्हें बॉलीवुड में और फिल्में नहीं मिली तो वह भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करना शुरू कर देंगे। बॉबी के इस ऐलान से ना सिर्फ उनके परिवारवाले बल्कि बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह भी टेंशन में आ गए हैं, बॉबी देओल को किस तरह बीजेपी का प्रचार करने से रोका जा सके इसके लिए उन्होंने इमरजेंसी मीटिंग बुलायी है
ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा
ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल
ये भी पढ़ें : पिता ने कहा कब तक घर आओगे, बेटे ने कहा "आएंगे तो मोदी जी ही" चप्पल से हुई पिटाई
बकवास न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, जब से बॉबी देओल ने राजनीति में आने की बात कही है तब से कई राजनीतिक पार्टियों ने उनसे संपर्क साधा है। लेकिन, वो बड़ी पोस्ट की मांग कर रहे हैं। उनका परिवार अभी नहीं चाह रहा है कि बॉबी देओल राजनीति में आए क्योंकि पहले से ही उनके घर के कई सारे सदस्य राजनीति में है। बॉबी देओल किस पार्टी में जाएंगे यह अभी तक तय नहीं है। लेकिन, उनको करीब से जानने वाले लोगों का मत है कि वह भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार में उतर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपनी मां और अपने भाई के लिए जनता के बीच जाएंगे। वहीं, सनी देओल पंजाब से चुनाव लड़ सकते हैं तो कयास लगाए जा रहे हैं कि बॉबी देओल अपने भाई के लिए प्रचार में उतर सकते हैं। वही कुछ सूत्रों का कहना है कि जब से ये बातें आई है कि बॉबी देओल राजनीति में उतर कर प्रचार करेंगे उसके बाद से कई नेताओं ने बॉलीवुड में बातें करनी शुरू कर दी है, इसके बारे में बात की गई है और कहा गया है कि वह कैसे भी करके बॉबी देओल को फिल्में दें। ताकि वह राजनीति में ना आए।
ये भी पढ़ें : नेताओं को गालियां सिखाने के लिए पार्टी कराएगी स्पेशल कोर्स
ये भी पढ़ें : मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग का नया आदेश, वोट डालने के बाद सेल्फी लेना अनिवार्य वरना वोट होगा कैंसिल
ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी को हराने के लिए राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, अकेले बनाएंगे कांग्रेस का महागठबंधन
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें