सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ब्लैक होल की पहली तस्वीर पर पीएम मोदी का बयान, कहा - ब्लैक होल से है पुराना नाता

artist impression of black hole

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच

कई बार अंग्रेजी फिल्मों में ब्लैक होल के बारे में कहानियां सुनते आए हैं, जिसमें बताया जाता था कि एक होल पूरी दुनिया को निगल जाता है। कुछ ऐसी ही कहानियों के बारे में कई किताबों में भी पढ़ने को मिली। लेकिन, यह ब्लैक होल आखिरकार होता क्या है इसके बारे में अभी तक सही से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, खगोलविदों ने बुधवार को ब्लैक होल की पहली तस्वीर जारी की। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी को बताया गया कि ब्लैक होल की तस्वीर आई है तो उन्होंने तुरंत ही बयान जारी करके कहा कि ब्लैक होल से उनका पुराना नाता है। ब्लैक होल पर प्रधानमंत्री मोदी यहीं नहीं रुके। इसी मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब वो हिमालय की गुफाओं में तपस्या के लिए जाते थे तो उन्होंने कई ब्लैक होल देखे थे।

ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

पीएम का कहना था कि कैमरा ना होने की वजह से कभी वो हिमालय के ब्लैक होल की तस्वीर नहीं ले पाए। नासा ने उसकी तस्वीर ले कर साबित कर दिया है कि मैं हिमालय गया था। बता दें, विपक्ष के कई नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते रहे हैं। कई नेताओं का कहना है कि इस तरीके की बातें सामने आई है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने कई साल हिमालय में गुजारे थे जो कि यह ठीक बात नहीं है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमालय में समय व्यतीत किया था तो उन्हें इसके सबूत देने चाहिए। इन्हीं बयानों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लैक होल के जरिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नासा ने तस्वीर लेकर साबित कर दिया कि मैं भी हिमालय गया था। देश में किसी भी इलाके किसी भी जगह पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उससे अपना पुराना संबंध बताते हैं और वहां के लोगों से कनेक्ट करने के लिए वह इस तरीके से व्यवहार करते हैं कि वह वहीं के रहने वाले हैं। उन्हीं के बीच के व्यक्ति हैं

ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

Photo of a black hole
ब्लैक होल की पहली तस्वीर
ये भी पढ़ें : कांग्रेस नेता ने बीवी से मांग लिया सबूत, ठंड में सड़क पर बिताई रात

अब जब खगोलविदो ने ब्लैक होल का जिक्र किया तो खगोलविदो की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सामने आए। सामने आकर उन्होंने एक के बाद एक खगोलविदो की तारीफ करनी शुरू कर दी। तारीफ करते करते उन्होंने यहां तक कह दिया कि देश का ब्लैक होल से भी पुराना संबंध है। इतिहास के पन्नों को पलटते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने जमाने का एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि उस वक्त के लोग जब आसमान में देखते थे तो उन्हें एक ब्लैक होल नजर आता था। अंधेरा ज्यादा होने की वजह से वह पूरी तरीके से इसे नहीं देख पाते थे। लेकिन, अब टैक्नोलोजी ज्यादा हो गई है जिसकी वजह से हम ब्लैक होल को अच्छी तरीके से देख सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए अपनी टेक्नोलॉजी टीम को धन्यवाद देते हुए सभी की तारीफ की।

ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी फिल्म का ट्रेलर देख कर बीजेपी के नेता हुए नाराज़, फिल्म रोकने की मांग को लेकर विरोध शुरू

चलते-चलते हम आपको बता दें कि ब्लैक होल ऐसी खगोलीय शक्ति है, जिसका गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र काफी शक्तिशाली होता है। इसके खिंचाव से कुछ नहीं बच सकता, यहां तक की रोशनी भी ब्लैक होल में जाने के बाद बाहर नहीं निकल सकती,  ब्लैक होल के चारों ओर एक सीमा होती है। उस सीमा को घटना क्षितिज कहा जाता है। उसमें वस्तुएं गिर तो सकती है लेकिन वापस नहीं आ सकती। इसलिए इसे ब्लैक होल कहा जाता है।

ये भी पढ़ें : तो इसलिए तेजप्रताप की नहीं सुन रहे तेजस्वी यादव, बचपन में हुआ एक झगड़ा है नाराजगी की वजह

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
 ©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...