सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छोटे भाई तेजस्वी के खिलाफ तेज प्रताप यादव का बड़ा कदम, बागी उम्मीदवारों को मिलाकर बनाया महागठबंधन

tej pratap yadav new lalu rabdi morcha
तेजस्वी यादव से नाराज़ होकर तेज प्रताप यादव ने नया मोर्चा बनाया है
ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

सत्ता की लड़ाई है और सत्ता की लड़ाई के लिए नेता अपने लिए पूरा जी जोर लगा रहे हैं। यहां ना परिवार देखा जाता है ना परंपरा देखी जाती है। चुनाव का मौका हो तो सिर्फ जनता के मूड देखा जाता है और परखा जाता है। कौन जीतेगा? कौन हारेगा? साल 2019 लोकसभा के चुनाव को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं और ऐसे में नेताओं ने एक के बाद एक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जीत के लिए हर तरीके के वादे किए जा रहे हैं। इसी बीच बिहार में लालू प्रसाद यादव के परिवार में फूट पड़ी है। फूट का आलम यह है कि लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव तेजस्वी-तेजप्रताप यादव दोनों अलग अलग होने का मन बना रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव अपना एक अलग से मोर्चा बना रहे हैं। उन्होंने फिलहाल इसे लालू राबड़ी मोर्चे का नाम दिया है।

ये भी पढ़ें : तो इसलिए तेजप्रताप की नहीं सुन रहे तेजस्वी यादव, बचपन में हुआ एक झगड़ा है नाराजगी की वजह

बताया जा रहा है कि इसमें तेजप्रताप यादव उन नेताओं को टिकट देंगे जो उनके भाई की पार्टी से बागी हो चले हैं। मतलब यह बागियों का मोर्चा कहलाएगा, जिसने भी अपनी पार्टी से बगावत की है उसी को यहां टिकट दिया जाएगा। आप इसे कहने के लिए दूसरी तरीके से भी ले सकते हैं कि जिन राजनीतिक पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिया, वह भी इस मोर्चे से जुड़ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तेजप्रताप के पास अभी काफी संख्या में पत्र आ चुके हैं। लोगों ने उनसे टिकट की मांग की है। फिलहाल तेजप्रताप यादव अभी भी कशमकश में हैं कि किसे टिकट दिया जाए और किसे नहीं। इसी को देखते हुए फिलहाल उन्होंने लोगों से सुझाव मांगने शुरू कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें : बिहार बोर्ड के नतीजों के बाद तेजस्वी यादव ने दिया न्यूज़ चैनलों के संपादकों को Live Test का खुला चैलेंज

tej pratap yadav new lalu rabdi morcha
तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी के खिलाफ लालू राबड़ी मोर्चा बनाया है
ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी फिल्म का ट्रेलर देख कर बीजेपी के नेता हुए नाराज़, फिल्म रोकने की मांग को लेकर विरोध शुरू

वहीं तेजप्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव हाल ही के दिनों में जनता के बीच ज्यादा देखे जा रहे हैं,
 इस पूरे मामले में जब बकवास न्यूज़ ने तेजस्वी यादव से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बोलने से इंकार कर दिया। वहीं तेज प्रताप यादव से जुड़े एक खास नेता ने खुलासा किया है कि तेज प्रताप यादव देश के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, वो चाहते हैं कि बिहार से जुड़ा हुआ कोई नेता बढ़े और देश का प्रधानमंत्री बने। अगर ऐसा होता है तो गरीबों को फायदा मिलेगा यह देश गरीबों का है। यही वजह है कि उन्होंने इस तरीके का कदम उठाया है। लालू प्रसाद यादव के घर में फूट पड़ी है तो इसको लेकर विपक्षियों की बल्ले-बल्ले हैं। तमाम राजनीति पार्टियां इसका फायदा उठाने के मूड में हैं। अभी देखना होगा कि इस फूट का फायदा सबसे ज्यादा किस राजनीति पार्टी को मिलता है, इस पूरे मामले पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : इनकम टैक्स ने कराया तेज प्रताप की सालियों का नुकसान

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...