![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
एक राजा था, जिसकी प्रजा अच्छे भारतीयों की तरह सोयी हुई थी, बहुत से लोगों ने कोशिश की कि प्रजा जाग जाए, अगर कुछ गलत हो रहा है तो उसका विरोध करे, लेकिन प्रजा को कोई फर्क नहीं पड़ता था, राजा ने तेल के दाम बढ़ा दिए, प्रजा चुप रही, राजा ने अजीबो-गरीब टैक्स लगाए, प्रजा चुप रही, राजा जुल्म करता रहा, प्रजा सहती रही लेकिन चुप रही, एक दिन राजा के दिमाग में एक बात आयी, उसने एक अच्छे खासे चौड़े रास्ते को खुदवा कर एक पुल बनाया, जबकि वहां पुल की कतई ज़रूरत नहीं थी, प्रजा फिर भी चुप थी, किसी ने नहीं पूछा कि भाई यहां तो किसी पुल की ज़रूरत नहीं थी फिर आप क्यों बना रहे हैं ?
अब राजा ने अपने सैनिक उस पुल पर खड़े करवा दिए और पुल से गुजरने वाले हर व्यक्ति से टैक्स लिया जाने लगा, फिर भी किसी ने कोई विरोध नहीं किया, फिर राजा ने अपने सैनिकों को हुक्म दिया कि जो भी इस पुल से गुज़रे, उसे चार जूते मारे जाएं और एक शिकायत पेटी भी पुल पर रखवा दी कि किसी को अगर शिकायत हो तो अपनी शिकायत लिखकर पेटी में डाल दे, लेकिन प्रजा फिर भी चुप, राजा रोज़ शिकायत पेटी खोल कर देखता कि शायद किसी ने कोई विरोध किया हो, लेकिन उसे हमेशा पेटी खाली मिलती, कुछ दिनों के बाद अचानक एक चिट्ठी मिली, राजा खुश हुआ कि चलो कम से कम एक आदमी तो जा, गा, जब चिट्ठी खोली गयी तो उसमें लिखा था
हुज़ूर जूते मारने वालों की संख्या बढ़ा दी जाए
हम लोगों को काम पर जाने में देरी होती है
ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें