सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सॉलिड बकवास लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक ही बार में चलने को राज़ी हुआ ऑटो वाला, लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड बनाया

ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक अनोखा किस्सा सामने आया। गौर सिटी में रहने वाली एक लड़की ने एक ऑटो वाले को अपना बॉयफ्रेंड बना लिया, सुनने में आपको यह कहानी बेहद ही अजीबोगरीब लग रही हो लेकिन यह सच है। ऑटो वाले को बॉयफ्रेंड बनाने की पीछे की कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है जितनी आप उम्मीद भी नहीं कर सकते। लड़की ने ऑटो वाले को चलने के लिए कहा तो ऑटो वाला तुरंत तैयार हो गया। पहले तो लड़की को अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ उसने जब दोबारा पूछा चलोगे तो ऑटो वाले ने तुरंत हामी भर दी। लड़की का मानना है कि जिंदगी में उसे ऐसा लड़का नहीं मिल सकता जो एक बार में उसकी बात मान ले और अगर वह ऑटो वाला हो तो फिर सोने पर सुहागा। क्योंकि एक बार कहने पर ऑटो वाले कभी भी नहीं चलते हैं। इसी को देखते हुए लड़की ने इस ऑटो वाले को अपना हमसफर बनाने का फैसला कर लिया है। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली इस लड़की ने जैसे ही ऑटो वाले को प्रप...

बीजेपी नेता राहुल गांधी के लिए रखेंगे करवा चौथ

ये भी पढ़ें : राफेल पर बड़ा खुलासा, गफ्फार मार्केट के इंजीनियर्स का दावा-बना सकते हैं राफेल की ओरिजनल कॉपी नई दिल्ली: गुरुवार को पूरे देश भर में करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इस दिन हर कोई अपनों के लिए व्रत रखता है, जो जिसे जी जान से चाहता है और लंबी उम्र की कामना करता है। इस व्रत को ज्यादातर पत्नियां रखती हैं। जो चाहती हैं कि उनके पति की उम्र लंबी हो। कुछ पति भी ऐसे होते हैं जो अपनी पत्नियों के लिए पूरा दिन भूखा रहते हैं। हर कोई व्रत रख रहा है चाहे वह नेता हो चाहे वह जनता हो। लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी, कई नेता ऐसे भी हैं जो इस व्रत को अपनी पत्नियों के लिए नहीं बल्कि विरोधी पार्टी के नेताओं के लिए रख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कुछ ऐसे नेता भी थे जो व्रत रख रहे थे। लेकिन कई नेताओं ने यह वक्त कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए रखा। सुनने में आपको अजीब लग सकता है लेकिन पार्टी के सूत्रों का यही कहना है। कुछ नेताओं ने बकवास न्यूज़ से बात करते हुए बताया है कि वह यह करवा चौथ का व्रत श्री राहुल गांधी के लिए रख रहे हैं। ये भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में युवक ने क...

चालान भरना हुआ आसान, ज्यादा चालान कटा तो लोन देगा रिजर्व बैंक

ये भी पढ़ें : इकोनॉमी संभालने के लिए लगाई जाएगी एनडीआरएफ की टीम ट्रैफिक के नियमों को तोड़ना अब आसान नहीं होगा। ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफ़िक पुलिस ज़बर्दस्त जुर्माना लगाया रही है। ऐसे कई तरीक़े के उदारहण देखने को मिले जब वाहन की क़ीमत से ज़्यादा का चालान काट दिया गया हो। इससे हर कोई डरा हुआ है। गाड़ी को सड़क पर उतारने से पहले हर कोई यही सोचता है कि उसका चालान ना कटे। लेकिन,अब लोगों के लिए राहत की ख़बर है। क्योंकि, जिन लोगों का चालान कटा है उन्हें लोन की सुविधा दी जा सकती है। बकवास न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार,  ट्रैफ़िक पुलिस लगातार चालान काट रही हैं जिससे आम जनता को काफ़ी परेशानी हो रही है।आने वाले कुछ महीनों में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर जनता परेशान हो सकती है और ऐसा हो सकता है कि जनता की परेशानी चुनावों में हार की वजह बन जाए, इसी को देखते हुए सरकार जनता को राहत देने के मूड में है। ये भी पढ़ें : शक्तिमान कि मदद लेगी सरकार, संकट में आई अर्थव्यवस्था हो जाएगी एकदम से ठीक बकवास न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक़, सरकार- RBI का रुख़ कर सकती है...

आचार्य बालकृष्ण का दावा, अंग्रेजी दवाओं को चेक करने के लिए हुए थे अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़ें : लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई छोटे रामदेव, जड़ी बूटियों के बेताज बादशाह, नेपाल के गोपाल... आचार्य बालकृष्ण का दावा है कि वो अंग्रेज़ी दवाइयों का असर चेक करने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे... आचार्य का कहना है कि कई लोगों ने ये दावा किया था कि इमरजेंसी में पतंजलि की दवाएं ज़्यादा असर नहीं करती हैं... ऐसे में बालकृष्ण ने खुद को बीमार करके ये पता लगाने की कोशिश की कि आखिर अंग्रेज़ी दवाओं में ज़्यादा असर है या नहीं... आचार्य ने मान लिया है कि अंग्रेज़ी दवाओं की ताकत पर सवाल नहीं करना चाहिए...  कुछ बकवास सूत्रों के मुताबिक अस्पताल पहुंच कर डॉक्टरों ने इमरजेंसी में आचार्य को एक दो घास और किसी पेड़ की जड़ खाने को दी तो आचार्य गुस्सा हो गए... उन्होंने डॉक्टरों से कहा मज़ाक की जगह उनकी सही दवाओं से इलाज किया जाए... डॉक्टरों ने भी कहा अगर आचार्य चाहें तो उन्हें ग्लूकोस की जगह गाय का दूध चढाया जा सकता है... इस पर भी बालकृष्ण नाराज़ हो गए... इसके बाद डॉक्टरों ने बालकृष्ण को दवाएं दीं... जिसके बाद उनकी तबियत थोड़ी ठीक...

डिस्कवरी में मोदी के जाने का मुँहतोड़ जवाब देंगे राहुल गांधी, जल्द ही दिखेंगे छोटा भीम में

ये भी पढ़ें : मोदी सरकार 2 का पहला सबसे बड़ा फैसला, राहुल गांधी के नाम पर शुरू की जाएंगी परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय टेलीविजन शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर आने वाले हैं। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब राजनीतिक करने वाले लोग इस तरीक़े के शो में जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो इस तरीक़े से शो में नज़र आएंगे। जब PM मोदी शो में नज़र आए तो उसके बाद से कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई है। सूत्रों के मुताबिक़, कांग्रेस भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुँह तोड़ जवाब देने की तैयारी में है। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, जल्द ही राहुल गांधी भी छोटा भीम नाम के शो में नज़र आ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने फ़िलहाल ख़ुद को सुर्ख़ियों में बनाए रखने की सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि वो हाल ही में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे चुके हैं। लेकिन जब तक कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष नहीं चुना जाएगा वो इस पद पर बने रहेंगे। ये भी...

मुंबई में अब ओला-ऊबर की चलेगी नाव वाली टैक्सी, पेटीएम से पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक

ओला ने तो नाव वाली टैक्सी का ट्रायल भी शुरू कर दिया है ये भी पढ़ें : नया चैनल आएगा 'TIMES नाव', दिखाई जाएंगी सिर्फ दिल्ली-मुंबई में बारिश की खबरें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार बारिश हो रही है और बारिश के कारण सड़कों पर पानी इकट्ठा हो गया है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसें, ट्रेने, लोकल सब बंद हैं। ऐसे में ओला-ऊबर ने मुंबई में टैक्सी में नाव चलाने का फैसला किया है। यात्रियों को अब ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि वो चाहें तो ओला-ऊबर की टैक्सी नाव बुक कर सकते हैं। यात्रियों से ओला-ऊबर कितना किराया वसूलेंगे इस बारे में अभी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन, ओला-ऊबर की इस सुविधा के बाद  यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेगी। बकवास न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, ओला और ऊबर जल्द ही नावों पर काम रहे हैं जिनमें मुंबई के लोगों को बिठाया जा सके। पेमेंट के लिए खासतौर पर पेटीएम की सुविधा दी जाएगी। 100 रुपये के ज्यादा की पेमेंट पर 10 फीसदी के कैशबैक की बातें कही जा रही हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ये भी...

पाकिस्तान का आरोप, उसे ज़लील करने के लिए अगले विश्व कप में नेपाल की टीम शामिल करवाने की साज़िश रच रहा है भारत

ये भी पढ़ें : शिखर धवन की चोट राष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित, परिवार से मिलने जाएंगे मोदी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम अभी तक इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी है। भारतीय टीम का विजयी अभियान लगातार जारी है जिस तरीक़े से भारतीय टीम ने बड़ी बड़ी टीमों को धूल चटाई इससे उम्मीद जतायी जा रही है कि अगला वर्ल्ड चैंपियन भारत ही होगा। भारत में अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को जिस तरीक़े से पीटा इससे भारतीय फ़ैन बेहद ख़ुश हैं। वहीं,पाकिस्तान की टीम निराश हैं इतनी निराश है कि पाकिस्तान की टीम ने अब आरोप लगाना शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी ख़बरें आ रही है कि पाकिस्तानी टीम का कहना है कि पाकिस्तान को ज़लील करने के लिए भारत अगले साल नेपाल की टीम की ICC में जब दिलवा सकता है। पाकिस्तान के मुताबिक, जिसके बाद नेपाल की टीम दुनिया की तमाम टीमों के साथ क्रिकेट खेल सकती है। मतलब साफ़ है नेपाल की टीम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल सकेगी। आपको बता दें ये भारत ही था जिसने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलवाया था ...

ED की बार-बार पूछताछ से रॉबर्ट वाड्रा हुए तंग, ईडी दफ्तर के पास किराए पर कमरा लिया

ये भी पढ़ें : अमित शाह के मंत्री बनते ही इज़रायली पीएम ने उन्हें इज़रायल बुलाया, बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार बनवाने में मदद करेंगे अमित शाह सोनिया गांधी के दामाद और राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा सुर्ख़ीयों में हैं। मोदी सरकार टू बनने के बाद से रॉबर्ट वाड्रा परेशान हैं। वजह है उनके द्वारा लगातार ED के चक्कर लगाना ED लगातार उन्हें पूछताछ के लिए बुला रहा है। रॉबर्ट वाड्रा आ रहे हैं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, रॉबर्ट वाड्रा में ED में दफ़्तर के पास एक किराया का कमरा लिया है। बताया जा रहा है कि रोबर्ट वाड्रा इस बात से परेशान हैं कि उन्हें बार बार बुलाया जा रहा है। ED दफ़्तर से रॉबर्ट वाड्रा का घर तक़रीबन आधे घंटे का है इसको देखते हुए रॉबर्ट वाड्रा को बार बार ईडी आने में दिक़्क़त होती है। यही वजह है है कि रॉबर्ट वाड्रा में ED दफ़्तर के पास एक कमरा किराये पर लिया है। बकवास न्यूज के सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक़, रॉबर्ट वाड्रा को जब भी ED पूछताछ के लिए बुलाया गया उसके बाद रॉबर्ट वाड्रा अपने घर जाने की बजाय इस कमरे में रहा करेंगे। राजधानी दिल्ली में ज़्यादा गर्मी पढ़ने ...

OLX पर पुराने नेता बिक रहे हैं, समर्थकों के हिसाब से है रेट

दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता राजकुमार चौहान बीजेपी में शामिल हो गए हैं वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा चुनाव का दौर चल रहा है। नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। सालों तक एक पार्टी में रहने के बाद जब नेता जी को लगा कि उनकी तरक्की संभव नहीं है तो उन्होंने पार्टी को छोड़ने का फैसला किया। जिस नेता को जहां भी अपना अच्छा भविष्य दिखता है वो वहीं जाने की कोशिश करता है। नेता पाला बदल रहे हैं। देश में जिस भी चीज की डिमांड ज्यादा होती है वह ऑनलाइन बिकने लगती है,  तो ऑनलाइन व्यापार भी काफी बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए अब कई पुराने नेताओं ने अपने आप को ओएलएक्स पर डाल दिया है। इसका मतलब साफ है कि पुराने नेताओं को ओएलएक्स पर खरीदा जा सकता है। क्योंकि ओएलएक्स पर पुराने नेता बिक रहे हैं तो रेट भी तय हैं। नेताओं के रेट समर्थकों के हिसाब से तय हो रहे हैं। जिस नेता के जितने ज्यादा समर्थक होते हैं उसका दाम उतना ही ज्यादा बढ़ जाता है। ये भी पढ़ें : आचार संहिता का पालन करने वाले नेता को चुनाव आयोग का नोटिस कई नेता तो ऐसे हैं जिनका कोई समर्थक नही...

CBSE टॉपर के आए 500 में से 499 नंबर दोबारा कॉपी की जांच करवाएंगी

प्रतीकात्मक तस्वीर ये भी पढ़ें : CBSE के नतीजों के बाद शर्मा जी के लड़के का अस्तित्व खतरे में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 500 में से 499 नंबर लाने वाली टॉपर ने कहा है वो अपनी कॉपी की जांच कराएगी, ताकि ये पता लग सके कि 1 नंबर क्यों काटा गया... नोएडा में रहने वाली टॉपर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि उन्हें उम्मीद थी कि उनके पूरे नंबर आएंगे... लेकिन हैरानी की बात है कि उनका 1 नंबर काट लिया गया... जिसकी कोई वजह नहीं बताई गई है... टॉपर के परिवार ने भी कहा है कि उन्हें इस बात का मलाल है कि उनकी बेटी का 1 नंबर काट लिया गया और वजह भी नहीं बताई गई... परिवार स्कूल के सामने धरना देने की योजना बना रहा है. ये भी पढ़ें : CBSE टॉपर ने कहा नहीं बनूंगा डॉक्टर या इंजीनियर, परिवार में शोक की लहर ये भी पढ़ें : एक ही बार में छात्र ने UPSC पास किया, दोस्त ने दोस्ती तोड़ी --------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer -  बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री क...

IPL में दिल्ली टॉप पर, खिलाड़ियों की मांग टीम का नाम DC से बदलकर BC किया जाए

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच क्रिकेट का महापर्व कहने वाला आईपीएल शुरू हो चुका है। अभी तक आईपीएल के कई मैच खेले जा चुके हैं। तमाम खिलाड़ी जी जान लगाकर अपनी टीम के लिए मेहनत कर रहे हैं। लगभग आधा आईपीएल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम टॉप पर बनी हुई है। दिल्ली की टीम ने कहा है कि दिल्ली की पहचान दिल्ली कैपिटल की बजाय बीसी सबसे ज्यादा है। क्योंकि जब भी आप पॉइंट टेबल में देखते हैं सबसे ऊपर आपको डीसी दिखाई देता है। डीसी का मतलब है दिल्ली कैपिटल। अपने शानदार खेल की वजह से दिल्ली कैपिटल्स नंबर एक पर बने हुए हैं। इसको लेकर कई खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई है, खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें नंबर 1 होने में दिक्कत नहीं है। वो नंबर 1 इसलिए बने हैं क्योंकि उन्होंने अच्छा खेल दिखाया है वह उसके सच्चे हकदार हैं। लेकिन उनकी दिक्कत सिर्फ नाम के साथ है। क्योंकि सबसे ऊपर उन्हें अपनी टीम का डीसी दिखाई देता है। ये भी पढ़ें : VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा बकवास न्यूज़ से बात करते हुए नाम नहीं बताने की शर्त पर एक क्र...

मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग का नया आदेश, वोट डालने के बाद सेल्फी लेना अनिवार्य वरना वोट होगा कैंसिल

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद के बीजेपी विधायक को जूतों से पीटने का वायरल सच देश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। जनता वोटिंग में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। वहीं, इसी बीच कई लोग वोटिंग के बाद अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। साथ में कई लोग उंगली पर लगी इंक को दिखाते हुए अपनी फोटो लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो चुपचाप वोट करके आ जाते हैं किसी भी तरीके की कोई सेल्फी नहीं लेते। इसी बीच फोटो लेने वाले लोगों को यह बात नागवार गुजरी। इसी को देखते हुए उन्होंने चुनाव आयोग से इस बात की शिकायत की है कि जो लोग वोट देने के बाद फोटो नहीं खिंचवाते उनकी वोट को कैंसिल कर दिया जाए। राजधानी दिल्ली में की गई शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए अब फैसला लिया है कि वह उन लोगों के वोटों को कैंसिल करेगा जो वोट डालने के बाद फोटो नहीं खिंचवाते हैं। ये भी पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल चुनाव आयोग के इस फैसले से कई लोगों में हड़कंप मच गया है। क्योंकि लोग वोटिंग के बाद फोटो खिंचवाना पसंद नहीं करत...

दिल्ली के युवक ने घर छोड़ा, स्टेशन पर रह कर करेगा आईएएस की तैयारी

प्रतीकात्मक तस्वीर ये भी पढ़ें : एक ही बार में छात्र ने UPSC पास किया, दोस्त ने दोस्ती तोड़ी देश की सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाली यूपीएससी का शुक्रवार को रिजल्ट आ गया। जिसके बाद से जो छात्र इस में सफल हुए हैं उनको हर कोई बधाइयां दे रहा है वहीं दूसरी ओर कई लोग निराश भी हैं। निराशा के बीच आशा की किरण लेकर अब कुछ छात्रों ने नए सिरे से तैयारी करने की ठान ली है। इसी बीच राजधानी दिल्ली के मायापुरी में रहने वाले रोहित नाम के एक छात्र ने आईएएस की तैयारी करने के लिए अपना घर बार छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह छात्र कई सालों से यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसे लगातार नाकामी हासिल होती रही है। अपनी नाकामी को देखते हुए छात्र ने ठाना कि वह अपने घर को छोड़कर स्टेशन पर जाकर तैयारी करेगा। इसकी वजह बताई जा रही है कि दूसरे राज्यों से छात्र राजधानी दिल्ली में पढ़ाई करने के लिए आते हैं और फिर सफलता प्राप्त करते हैं। इसके पीछे की कहानी के बारे में कहा जा रहा है कि सबको लगता है कि घर से दूर जाने के बाद सफलता आसानी से मिल सकती है। इसी को देखते हुए घर छोड़ने का फैसला किया है। ये भी पढ़ें : ...

नासा के वैज्ञानिकों ने की शिकायत, भारतीय पंडितों की वजह से रिसर्च में प्रॉब्लम

ये भी पढ़ें : नासा का दावा, अरनब के बंद मुंह की तस्वीर खींचने वाला कैमरा बनाया नासा के वैज्ञानिकों ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी , भारतीय पंडितों की वजह से रिसर्च नहीं कर पा रहे हैं,  दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस ऐजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी है , चिट्ठी में वैज्ञानिकों ने लिखा है कि भारतीय पंडितों की वजह से वो ग्रहों पर ठीक से रिसर्च नहीं कर पा रहे हैं , वैज्ञानिकों ने तुरंत इन पंडितो पर रोक लगाने की मांग की है... नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि जब वो ग्रहों पर रिसर्च कर रहे होते हैं तभी कोई न कोई पंडित पूजा करके इन ग्रहों की चाल बदल देता है , जिससे उनकी सारी रिसर्च खराब हो जाती है... इसलिए इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए ये भी पढ़ें : भारत में खाली रोड पर हॉर्न क्यों बजाते हैं लोग, नासा के वैज्ञानिक करेंगे जांच भारत सरकार को भेजी चिट्ठी में वैज्ञानिकों ने बताया है कि कई पर जो ग्रहों की इतनी पूजा हो जाती है कि वो उछल कर दूसरे ग्रह के पास पहुंच जाता है... जिसकी वजह से सारी रिसर्च अस्त व्यस्त हो जाती है,  एक वैज्ञानिक रिचर्ड ने बकवास न्यूज़ को ...

रेड FM के आरजे रौनक उर्फ बउवा चार सौ बीसी के आरोप में गिरफ्तार

आरजे रौनक देश के बेहतरीन आरजे में से एक हैं ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा दिल्ली में रेड एफम के मशहूर आरजे रौनक उस वक्त हैरान रह गए जब नोएडा सेक्टर 20 थाने के एसएचओ फ्रीक्वेंसी यादव उन्हें चार सौ बीसी के केस में गिरफ्तार करने पहुंच गए. रौनक रेड एफएम के दावे के मुताबिक देश के नंबर वन आरजे हैं. दरअसल दिल्ली एनसीआर के लोगों ने नोएडा सेक्टर 20 थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आरजे रौनक बउवा बनकर उनकी भावनाओं के साथ खेलते हैं. और तो औ र उन्हें कई सालों तक ये पता ही नहीं था कि आरजे रौनक ही बउवा है. यानि उनके साथ कई सालों तक धोखाधड़ी की गयी. लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा नाराज़गी इस बात से है कि आरजे रौनक.. बउवा बनकर इतने सालों से मूर्ख बना रहे हैं तो उन्हें रोज़ाना ऐसे लोग मिल कैसे जाते हैं जिन्हें बउवा के बारे में पता नहीं होता ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी फिल्म का ट्रेलर देख कर बीजेपी के नेता हुए नाराज़, फिल्म रोकने की मांग को लेकर विरोध शुरू आरजे रौनक बउवा बन कर लोगों के मज़े लेते हैं ये भी पढ़ें : नाम के आगे चौकीदार लगाए बीजेपी नेताओं क...

बार-बार चुनाव लड़ने वाले नेताओं की मांग, पार्टी टिकट नहीं, बल्कि पास जारी करे

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा भारतीय राजनीति का महाकुंभ शुरू हो चुका है। मतलब लोकसभा चुनाव की शुरुआत को अब कुछ ही दिन बचे हैं। 11 अप्रैल से वोट डाले जाएंगे, सात चरणों में चुनाव होंगे। तमाम पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लगी हैं। वहीं, नेता भी अपने जुगाड़ में लग गए हैं। हर कार्यकर्ता को नेता बनना है। नेता को मंत्री बनना है। मंत्री को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनना है। सबकी अपनी-अपनी चाहते हैं। लेकिन, पार्टियों के सामने समस्याएं भी एक नहीं अनेक है। हर कार्यकर्ता नेता बनना चाहता है वह अपनी पार्टी से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दिल्ली में आपको राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय में कई सारे ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो टिकट की उम्मीद में बैठे हैं। कई दिनों से दिल्ली में डेरा लगाए बैठे हैं इसी को देखते हुए एक नेता ने अपनी पार्टी से निवेदन किया है कि वह नेताओं को टिकट नहीं बल्कि पास जारी कर दें। इससे नेताओं का शौक भी पूरा हो जाएगा और वही पार्टियों की समस्याएं भी खत्म हो जाएगी। ये भी पढ़ें : नाम के आगे चौकीदार लगाए बीजेपी नेताओं को चाहिए बॉडीगार्ड, कहा-जनता ...

सिद्धू को ताली बजवाने की कला के लिए इमरान खान ने पाकिस्तान ने बुलाया था

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब सरकार में मंत्री हैं ये भी पढ़ें : भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र गए इमरान खान, कहा - आतंकवाद पर बनने वाली फिल्मों में पाकिस्तान को भी हिस्सा दिया जाए कांग्रेसी नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को पाकिस्तान में नजर आए। सिद्धू पाकिस्तान में इमरान खान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस पर काफी विवाद हो रहा है। भाजपा सिद्धू के बहाने कांग्रेस पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ी रही है तो वहीं कहा जा रहा है कि सिद्धू की ताली बजाने की कला को देखते हुए उन्हें पाकिस्तान बुलाया गया था। सिद्धू ने पाकिस्तान में जाकर खूब तालियां बजाई। इससे पाकिस्तान के नई पीएम भी खुश हो गए। ये भी पढ़ें : पुलवामा हमले का जवाब देने के लिए 'निंदा' मिसाइल दागेंगे नेता, डोभाल कर रहे हैं काम कॉमेडी शो के जज रह चुके सिद्धू को ठहाके लगाने और तालियां बजाने के लिए जाना जाता है। कई बार उन्हें ठोको गुरु का नाम भी दिया जाता है। बकवास न्यूज के सूत्रों से पता चला है कि सिद्धू को पाकिस्तान में स्पेशली तालियां बजाने के लिए ही बुलाया गया था। क्योंक...