![]() |
| ओला ने तो नाव वाली टैक्सी का ट्रायल भी शुरू कर दिया है |
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार बारिश हो रही है और बारिश के कारण सड़कों पर पानी इकट्ठा हो गया है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसें, ट्रेने, लोकल सब बंद हैं। ऐसे में ओला-ऊबर ने मुंबई में टैक्सी में नाव चलाने का फैसला किया है। यात्रियों को अब ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि वो चाहें तो ओला-ऊबर की टैक्सी नाव बुक कर सकते हैं। यात्रियों से ओला-ऊबर कितना किराया वसूलेंगे इस बारे में अभी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन, ओला-ऊबर की इस सुविधा के बाद यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेगी। बकवास न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, ओला और ऊबर जल्द ही नावों पर काम रहे हैं जिनमें मुंबई के लोगों को बिठाया जा सके। पेमेंट के लिए खासतौर पर पेटीएम की सुविधा दी जाएगी। 100 रुपये के ज्यादा की पेमेंट पर 10 फीसदी के कैशबैक की बातें कही जा रही हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ये भी पढ़ें : बारिश की वजह से मुंबई को अब शंघाई नहीं वेनिस की तर्ज पर बनाया जाएगा
![]() |
| बारिश के बाद मुंबई में ज्यादातर जगहों पर पानी भर जाता है इसलिए ओला-ऊबर नाव वाली टैक्सी चलाएंगे |
इस पूरे मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। बीएमसी में बैठी शिवसेना ने दावा किया कि वो लोगों को सुविधा देने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनके कहने पर ही ओला-ऊबर की शुरुआत की गई है। वहीं, विपक्षी पार्टियों ने प्राइवेट कंपनियों का बिजनेस बढ़ाने की बात कही है। एक नेता ने नाम न बताने की शर्त पर बकवास न्यूज को बताया कि इस ओला-ऊबर की नाव के बाद मुंबई में ट्रैफिक और भी बढ़ेगा। उधर राज ठाकरे ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी ओला-ऊबर को नाव वाली टैक्सी तभी चलाने देगी जब उसमें मराठियों को आरक्षण मिलेगा, अगर ओला-ऊबर ऐसा नहीं करती तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें
ये भी पढ़ें : बाबा रामदेव के सिम से कर सकते हैं इंद्र देवता को फोन, फौरन होगी बारिश, जानिए सिम के फायदे
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें