ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं
दिल्ली NCR में चिलचिलाती गर्मी से हर कोई राहत चाहता है। मॉनसून इस साल लेट चल रहा है जिसकी वजह से बारिश नहीं हो रही है। वहीं, दिल्ली NCR का तापमान भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में हर कोई बारिश की उम्मीद लगाए बैठा है। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि जल्दी से जल्दी बारिश हो और उसे गर्मी से राहत मिले। वहीं दिल्ली सरकार भी बारिश की उम्मीद लगाए बैठी है।क्योंकि ये पैसे की उम्मीद कर रही है। आप सोच रहे हैं कि बारिश से पैसा कैसे? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, राजधानी दिल्ली में दिल्ली सरकार पानी भरने वाली जगहों को देखने के लिए टिकट लगाने की योजना बना रही है। मतलब कि अगर अब आपके इलाक़े में पानी भर गया और लोग उसे देखने के लिए पहुँचे तो हो सकता है कि उन्हें गड्ढों में भरा पानी देखने के लिए पैसा चुकाना पड़े।
ये भी पढ़ें : मुंबई में अब ओला-ऊबर की चलेगी नाव वाली टैक्सी, पेटीएम से पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक
अभी तक आपने दिल्ली में चिड़ियाघर, लाल क़िला आदि में जाने के लिए टिकट लिया हो। लेकिन अब दिल्ली में बारिश के बाद पानी भरने पर भी टिकट लेना पड़ सकता है। क्योंकि गड्ढों में पानी भरने के बाहर काफ़ी लंबी भीड़ लग जाती है और काफ़ी सारे लोग इसको देखते हैं लेकिन अब वाटर लॉगिंग को देखने पर भी आपको पैसे चुकाने होंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार चाहती है कि इस बार ज़्यादा रेवेन्यू मिले। इसी को देखते हुए उन्होंने तय किया है कि दिल्ली में गड्ढों में बारिश भरने वालों पर टिकेट लगाई जाएगी। क्योंकि दिल्ली में कई सारे ऐसे इलाक़े जहाँ पर पानी भर जाता है इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह योजना बनायी है।
ये भी पढ़ें : नया चैनल आएगा 'TIMES नाव', दिखाई जाएंगी सिर्फ दिल्ली-मुंबई में बारिश की खबरें
पानी भरने की वजह से लोगों को काफ़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ा तो ऐसे में दिल्ली सरकार ने एक नया पैंतरा चला है इसके बाद दिल्ली सरकार को आर्थिक रूप से काफ़ी लाभ होने की संभावना है। अभी देखना होगा कि दिल्ली सरकार इस योजना पर कब तक काम पर कर पाती है और अगर इस योजना को लागू कर दिया जाता है तो दिल्ली सरकार को आर्थिक रूप से कितना लाभ पहुँचता है हालाँकि अभी तक सरकार की ओर से इस पूरे मामले पर कुछ भी नहीं कहा गया है। न ही किसी ख़ास इलाक़े को चिन्हित किया गया है इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : बारिश की वजह से मुंबई को अब शंघाई नहीं वेनिस की तर्ज पर बनाया जाएगा
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें