ये भी पढ़ें : तैमूर के लिए विशेष बोतल, बिना कैमरा देखे नहीं पीता है दूध
फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनोत अपने बयानों के साथ-साथ अपनी फ़िल्मों के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन इन दिनों अपनी फ़िल्म से ज़्यादा अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं। चाहे वो किसी दूसरे अभिनेता के बारे में दिया गया बयान हो या फिर किसी पत्रकार के साथ उलझना। लेकिन पिछले 3 दिनों में कंगना ने ट्विटर पर किसी से भी झगड़ा नहीं कियां इस बात को लेकर ट्विटर पर हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि ट्विटर के अधिकारियों को इस बात की आशंका सताने लग गयी थी कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कंगना रनोट के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया हो। सभी को इस बात की आशंका थी कि कंगना के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया है। इसी को देखते हुए ट्विटर के अधिकारियों ने फ़ैसला किया कि कंगना के ट्विटर अकाउंट की जाँच की जाएगी जिसके बाद कई लोगों की टीम ने कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट की जाँच की।
ये भी पढ़ें : हिंदू धार्मिक गुरु ने किया अभिनेत्री ज़ायरा वसीम का समर्थन, हिंदू अभिनेत्रियों को ज़ायरा से सीखने को कहा
जाँच में सब कुछ ठीक ठाक पाया गया। जाँच में बताया गया कि अन्य रनौत का ट्विटर अकाउंट एकदम ठीक है किसी ने भी कोई छेड़-छाड़ नहीं की है। इस बात पर ट्विटर की मार्केटिंग टीम काफ़ी देर तक चिंतित रही। उनको इस बात की आशंका थी कि कंगना का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया है। क्योंकि 3 दिनों तक कंगना ने किसी से भी लड़ाई झगड़ा नहीं किया था। उन्हें यक़ीन नहीं हो रहा था कि आख़िर ऐसा कैसे हो सकता है कि कंगना 3 दिनों तक चुपचाप बैठ जाएं, जो अभिनेत्री आए दिन सुर्ख़ीयों में आती है अपने झगड़े की वजह से, आख़िरकार वो तीन दिनों तक सामोस कैसे रह सकती है।
ये भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड को 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' दिखाने ले गया भक्त, इंटरवल से पहले ही ब्रेक-अप हुआ
![]() |
| फिल्म जजमेंटल है क्या के प्रोमोशन के दौरान पत्रकार से लड़ती हुईं कंगना रनौत |
सूत्रों के मुताबिक़,इसी को देखते हुए ट्विटर ने तय किया कि कंगना को फ़ोन करेंगे। अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद से ट्विटर वालों ने कंगना के मैनेजर को फ़ोन किया गया, जिसमें मैनेजर ने बताया कि सब कुछ नॉर्मल है। अब जाकर ट्विटर के अधिकारियों को इस बात का यक़ीन हुआ कि कंगना के अकाउंट के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें : बॉबी देओल की धमकी, फिल्म नहीं मिली तो भाजपा के लिए प्रचार करेंगे, अमित शाह ने बुलायी इमरजेंसी मीटिंग
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें