सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

'जयाप्रदा' का 3 साल पहले गायब पति मिल गया, टिकटॉक के ज़रिए ढूंढ निकाला

husband found through Tik Tok video app

ये भी पढ़ें : हिंदू धार्मिक गुरु ने किया अभिनेत्री ज़ायरा वसीम का समर्थन, हिंदू अभिनेत्रियों को ज़ायरा से सीखने को कहा

जया प्रदा का पति गायब हो गया। तीन साल तक वो इंतज़ार करती रही कि एक ना एक दिन उसका पति वापस आएगा, लेकिन वक्त बीतता गया और पति का कहीं अता पता नहीं चला, जयाप्रदा ने अखबारों से लेकर सोशल मीडिया तक पर कई तरीके के विज्ञापन दिए कि शायद उसका पति उन्हें देख ले और वापस घर आ जाए, लेकिन नतीजा कुछ निकला नहीं, पति वापस नहीं आया, लेकिन एक दिन कमाल हो गया, जयाप्रदा का एक रिश्तेदार भागते हुए उसके पास पहुंचा, उसने मोबाइल पर टिकटॉक एप खोला और टिकटॉक के एक वीडियो में उसने एक शख्स का चेहरा जयाप्रदा को दिखाया, तीन साल से अपने पति के इंतज़ार में बैठी जयाप्रदा के होश उड़ गए, उसकी खुशी का ठिकाना ना रहा क्योंकि टिकटॉक के वीडियो में उसका पति दिखायी दे रहा था, जयाप्रदा अपने पति को वापस लाना चाहती थी लेकिन मुश्किल ये थी कि टिकटॉक वीडियो में दिख रहे अपने पति को ढूंढे कैसे

ये भी पढ़ें : दिल्ली के चायवाले ने गर्मी से कमाए लाखों रूपए, तपते सूरज के सामने करता था ऐसा...

ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं

ये सच्ची कहानी है तमिलनाडु के विलुप्पुरम ज़िले में रहने वाली जयाप्रदा की, 2016 में उसका पति सुरेश एक दिन लापता हो गया, जयाप्रदा को लगा कि शायद नाराज़ होकर कहीं गया है, एक-दो दिन में वापस आ जाएगा लेकिन सुरेश नहीं आया, अब तीन साल बाद उसे टिकटॉक वीडियो में अपना पति दिखा है, जयाप्रदा फौरन उस वीडियो को लेकर पुलिस के पास पहुंच गयी, तमिलनाडु पुलिस ने वीडियो के आधार पर जयाप्रदा के पति की तलाश शुरू कर दी, वीडियो में सुरेश किन्रर के साथ नजर आ रहा था इसलिए पुलिस ने ट्रांस एसोसिएशन की मदद ली, कुछ दिनों बाद ही पुलिस को सुरेश का पता मिल गया जिसके बाद उसे होसुर शहर से ढूंढ निकाला गया

ये भी पढ़ें : मुंबई में अब ओला-ऊबर की चलेगी नाव वाली टैक्सी, पेटीएम से पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक

सुरेश से जब पूछा गया कि वो घर से क्यों भाग गया था तो उसने इसके लिए पारिवारिक कलह की बात कही, सुरेश ने बताया कि घर से भागकर वो होसुर पहुंच गया था और वहां पर ट्रैक्टर की एक कंपनी में मैकेनिक की नौकरी करने लगा, इसी दौरान उसकी मुलाकात एक किन्नर से हुई, सुरेश इसी किन्नर के साथ रह रहा था, पुलिस ने उसे समझा बुझा कर घर वापस भेज दिया है, जयाप्रदा तीन साल बाद अब एक बार फिर अपने पति के साथ रहने लगी है, टिकटॉक एक वीडियो एप है जिसमें लोग अपने वीडियो बना बना कर डालते हैं, भारत में टिकटॉक बेहद मशहूर हो चुका है, हालांकि बीच में इस पर रोक लगा दी गयी थी लेकिन कुछ महीने पहले मद्रास हाईकोर्ट ने टिकटॉक पर लगी रोक हटा दी थी

ये भी पढ़ें : दिल्ली में केजरीवाल ने महिलाओं के लिए मेट्रो किराया फ्री किया, मर्दों ने कहा फ्री में चखना भी मुहैया कराएं केजरीवाल

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews   

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...