ये भी पढ़ें : 'जयाप्रदा' का 3 साल पहले गायब पति मिल गया, टिकटॉक के ज़रिए ढूंढ निकाला
आज विश्व जनसंख्या दिवस है जिसकी वजह से हर कोई देश की आबादी के बारे में बात कर रहा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत आने वाले कुछ सालों में दुनिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला मुल्क बन जाएगा, इसी को देखते हुए हर कोई इस बात के बारे में बात कर रहा है कि कैसे भी करके जनसंख्या नियंत्रण क़ानून लाया जाए। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने इस बारे में बात कर के एक नई बहस को जन्म दिया। गिरिराज सिंह का कहना है कि जिन के ज़्यादा बच्चे हैं उन्हें वोटिंग की सुविधा नहीं मिलनी चाहिए। इसके बाद से चारों तरफ़ से इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या भारतीय जनता पार्टी के नेता का ये बयान सही है या ग़लत। जनसंख्या क़ानून के बारे में हर कोई तर्क वितर्क कर रहा है हर कोई अपने हिसाब से बातें कर रहा है कई लोग चाहते हैं कि देश में जनसंख्या क़ानून बनाया जाए तो वही कई लोग इसके ख़िलाफ़ हैं। बताया जा रहा है कि इस बारे में क़ानून बनाने पर भी विचार किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : हिंदू धार्मिक गुरु ने किया अभिनेत्री ज़ायरा वसीम का समर्थन, हिंदू अभिनेत्रियों को ज़ायरा से सीखने को कहा
ये भी पढ़ें : बारिश का पानी जमा होने वाली जगह को देखने के लिए टिकट लगाएगी दिल्ली सरकार
बकवास न्यूज के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, अगर सरकार जनसंख्या को लेकर क़ानून लाती है तो वो किस तरीक़े का क़ानून होगा इस बारे में हम लाए हैं खास जानकारी-
बकवास न्यूज के विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ जिनके ज़्यादा बच्चे होते हैं सरकार उन पर कई तरीक़े के बंधन लगा सकती है। जैसा कि अगर आपके दो से ज़्यादा बच्चे हुए तो आपके घर में केबल तय समय तक ही आएगा। अब 24 घंटे आपको केबल की सुविधा नहीं मिलेगी।
ज़्यादा बच्चों वाले ट्रेन में ज़्यादा सीट बुक कराने की इजाज़त नहीं होगी अगर आपके 2 से ज़्यादा बच्चे हैं तो अपने पूरे परिवार के साथ एक ही सीट पर बैठकर जाएंगे।
बस में यात्रा करने वाले को इस पूरे मामले में दिक़्क़त हो सकती है रोक रही है जिनके दो से ज़्यादा बच्चे होंगे उन्हें बस की छतों पर बैठकर यात्रा करनी पड़ सकती है।
इस क़ानून का मेट्रो पर भी काफ़ी असर पढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है जिनके दो से ज़्यादा बच्चे हुए उन्हें बाक़ी के बच्चों को लेकर चलना पड़ सकता है या उन्हें सीट नहीं मिलेगी। उन्हें खड़े रहकर यात्रा करनी पड़ेगी और टिकट के लिए भी ज़्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।
आजकल की ज़िंदगी में मोबाइल एक अहम रोल अदा करता है लेकिन अगर आपने दो से ज़्यादा बच्चे पैदा किए तो मोबाइल ख़रीदने पर बैन लगाया जा सकता है।
मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए कोई इंटरनेट का इस्तेमाल करता है और उसमें सबसे ज़्यादा सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट का इस्तेमाल किया जाता है इसी को देखते हुए जिनके 2 ज़्यादा बच्चे होंगे उन तमाम सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट से हाथ धोना पड़ सकता है।
इसके अलावा भी सरकार कई तरीक़े के क़दम उठा सकती है। अगर ऐसा होता है तो हम आपको इस बारे में तमाम जानकारी देंगे। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ ।
ये भी पढ़ें : मोदी सरकार 2 का पहला सबसे बड़ा फैसला, राहुल गांधी के नाम पर शुरू की जाएंगी परियोजनाएं
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें