सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Entertainment लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंडियन आइडल के शो में नहीं रोईं नेहा कक्ड़, जांच में पता चला मेक अप करके अल्ताफ़ रज़ा बैठे थे

ये भी पढ़ें : अगले महीने अमित शाह जाएंगे अमेरिका, डॉनल्ड ट्रंप के चुनाव में करेंगे मदद नई दिल्ली: इंडियन आईडल शो कई‌ साल‌ से चल रहा है। हर साल की तरह यह शो इस बार भी सुर्खियां बटोर रहा है। नेहा कक्कड़ अपने संगीत के साथ साथ रोने के लिए भी मशहूर होती जा रही हैं। लेकिन इस बार इंडियन आईडल शो में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। नेहा कक्कड़ की आंखों से एक भी आंसू नहीं आया। इस बात पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। लेकिन, जब इस पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि वह नेहा कक्कड़ थी ही नहीं। मेकअप करके अल्ताफ राजा बैठे थे। हालांकि, यह बात कई दिनों के बाद सामने आई, जिसकी वजह से कोई कुछ कह नहीं कर सका। ना ही कोई कुछ कह सका। लेकिन दर्शक इस बात से बेहद नाराज हैं। दर्शकों ने इस पूरे मामले को लेकर सीबीआई की मांग की है और साथ ही उन्हें मुआवजा भी मांगा है। कई दर्शकों का कहना है कि वह कई घंटों के इंतजार के बाद इंडियन आइडल देख पाते हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। कोई टीवी शो उनके साथ इतना बड़ा धोखा कैसे कर सकता है। ये भी पढ़ें : धनतेरस पर कानपुरिए ने किया गजब काम, ख...