ये भी पढ़ें : अगले महीने अमित शाह जाएंगे अमेरिका, डॉनल्ड ट्रंप के चुनाव में करेंगे मदद
नई दिल्ली: इंडियन आईडल शो कई साल से चल रहा है। हर साल की तरह यह शो इस बार भी सुर्खियां बटोर रहा है। नेहा कक्कड़ अपने संगीत के साथ साथ रोने के लिए भी मशहूर होती जा रही हैं। लेकिन इस बार इंडियन आईडल शो में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। नेहा कक्कड़ की आंखों से एक भी आंसू नहीं आया। इस बात पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। लेकिन, जब इस पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि वह नेहा कक्कड़ थी ही नहीं। मेकअप करके अल्ताफ राजा बैठे थे। हालांकि, यह बात कई दिनों के बाद सामने आई, जिसकी वजह से कोई कुछ कह नहीं कर सका। ना ही कोई कुछ कह सका। लेकिन दर्शक इस बात से बेहद नाराज हैं। दर्शकों ने इस पूरे मामले को लेकर सीबीआई की मांग की है और साथ ही उन्हें मुआवजा भी मांगा है। कई दर्शकों का कहना है कि वह कई घंटों के इंतजार के बाद इंडियन आइडल देख पाते हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। कोई टीवी शो उनके साथ इतना बड़ा धोखा कैसे कर सकता है।
ये भी पढ़ें : धनतेरस पर कानपुरिए ने किया गजब काम, खरीदना था सोना और इसने खरीदा...
बकवास न्यूज़ से बात करते हुए एक दर्शक ने बताया कि वह सालों से इंडियन आइडल के फैन हैं। लेकिन उनके साथ पहली बार ऐसा हुआ है। जब वह खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। एक दशक का कहना था कि हर बार नेहा कक्कड़ किसी भी बात को लेकर इमोशनल हो जाती हैं। वह उनके इमोशंस की कदर करते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। दर्शकों ने बताया कि यही समझ रहे थे कि यह नेहा कक्कड़ हैं। लेकिन उनकी जगह पर और कोई आया यह बड़ी अलग बात है। दर्शकों का कहना है कि अगर इंडियन आइडल शो ने उन्हें हर्जाना नहीं दिया तो वह सरकार के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे और सीबीआई की मांग करेंगे जिसमें दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। दर्शकों का कहना है कि उन्होंने अपना काफी कीमती समय छोड़कर इस शो को देखा है उनके साथ ऐसा करना बिल्कुल ही गलत है उन्हें इसका मुआवजा चाहिए।
ये भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में युवक ने कार पर नहीं लिखवाई जाति, घरवालों ने रिश्ता तोड़ा
हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक इंडियन आइडल की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। अभी देखना होगा कि क्या दर्शकों की मांग पर इंडियन आईडल उनकी इस मांग को पूरा कर पाता है या नहीं। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : राफेल पर बड़ा खुलासा, गफ्फार मार्केट के इंजीनियर्स का दावा-बना सकते हैं राफेल की ओरिजनल कॉपी
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें